NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी
स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक दलों ने राजा मस्वाती की सेना द्वारा किए गए अत्याचारों को नज़रअंदाज़ करने के लिए साउदर्न अफ़्रीका डेवलपमेंट कम्युनिटी के प्रतिनिधिमंडल की आलोचना की है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Jul 2021
स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी

फरार राजा मस्वाती की सेना की कार्रवाई को सहन कर रहे स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र समर्थक शक्तियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों की वैधता को स्वीकार करने में विफल रहने और पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों द्वारा उनके खिलाफ किए गए अत्याचारों पर चुप रहने को लेकर साउदर्न अफ्रीकन डेवलपमेंट कम्युनिटी (एसएडीसी) की निंदा की है।

रविवार 4 जुलाई को एसएडीसी का एक प्रतिनिधिमंडल स्वाज़ीलैंड की अपनी यात्रा पर सरकार से मिला लेकिन विपक्षी दलों को सुनने में विफल रहा जिन पर 1973 से सम्राट ने प्रतिबंध लगा दिया था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बोत्सवाना के राष्ट्रपति और एसएडीसी के ऑर्गन ऑन पॉलिटिक्स, डिफेंस एंड सिक्योरिटी के अध्यक्ष मॉकग्वीट्सी मैसिसी ने किया।

दो दिन पहले 2 जुलाई को मैसिसी ने एक बयान जारी कर कहा था कि सुरक्षा बलों द्वारा एक प्रदर्शनकारी को मार दिया गया था। इस पूरी ख़ामोशी ने कई राजनीतिक दलों और नागरिक समाज संगठनों को नाराज कर दिया है।

जिस दिन मैसिसी ने यह बयान जारी किया उसी दिन पांच राजनीतिक दलों के गठबंधन पॉलिटिकल पार्टीज असेंबली (पीपीए) ने घोषणा की थी कि उसने लोकतंत्र-समर्थक विरोध प्रदर्शनों में मारे गए कम से कम 43 प्रदर्शनकारियों के नाम और पते का दस्तावेज तैयार किया था।

कथित तौर पर सेना को सम्राट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को कुचलने का आदेश देने के बाद अफ्रीका के अंतिम निरंकुश सम्राट राजा मस्वाती सोमवार 28 जून को देश से भाग गए जिसके बाद सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया जो पहली बार ग्रामीण स्वाज़ीलैंड में फैल गया। पीपीए के अनुसार, करीब एक हजार लोग घायल हुए हैं जिनमें से बड़ी संख्या घायल लोगों को गोलियां लगी हैं।

अधिकांश हत्याएं 29 जून को उस समय हुईं जब सेना ने उन सैकड़ों युवाओं पर गोलियां चला दीं जिन्होंने राजा के स्वामित्व वाली संपत्तियों और व्यवसायों पर हमला करना शुरू कर दिया था। लोकतांत्रिक सुधारों की मांग करने वाली मांगों की याचिकाओं को देने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा देश भर में एक अभूतपूर्व शांतिपूर्ण मार्च पर पुलिस द्वारा हिंसक कार्रवाई के बाद सम्राट के खिलाफ विरोध आंदोलन आक्रामक रुप ले लिया जो स्वाज़ीलैंड की अर्थव्यवस्था के अधिकांश हिस्से के मालिक है।

हालांकि बुधवार 30 जून को भी विरोध प्रदर्शन और गोलीबारी की खबरें आई थीं। इस दिन तक देश के अधिकांश इलाकों को सेना के नियंत्रण में ले लिया गया था। सेना कथित तौर पर लोगों के घरों में घुस रही है और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के संदेह में लोगों पर हमला कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। पीपीए का अनुमान है कि करीब 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Communist Party of Swaziland
Congress of South African Trade Unions
COSATU
People's United Democratic Movement
PUDEMO
Police repression
South Africa

Related Stories

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

स्वाज़ीलैंड : वेतन के ऊपर जारी विवाद के बीच, पुलिस ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष के खिलाफ़ कार्रवाई फिर से शुरू की

श्रमिक संघों ने दक्षिण अफ्रीकी डेयरी दिग्गज पर पेट्रोल बम हमले करवाने और धमकाने के आरोप लगाये

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

COP-26 में जिस एकमात्र व्यक्ति पर गिरफ़्तारी के बाद धाराएं लगाई गईं, वह कम्यूनिस्ट था

ट्रिप्स छूट प्रस्ताव: पेटेंट एकाधिकार पर चर्चा से कन्नी काटते बिग फार्मा

दक्षिण अफ़्रीका के ट्रेड यूनियनिस्ट के हत्यारों की अब तक नहीं हुई गिरफ़्तारी

दक्षिण अफ़्रीका ने इज़रायल को पर्यवेक्षक का दर्जा देने वाले अफ़्रीकी संघ की आलोचना की

स्वाज़ीलैंड में अभूतपूर्व लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों से अफ़्रीका के अंतिम सम्राट परेशान

दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया


बाकी खबरें

  • CAA
    नाइश हसन
    यूपी चुनाव: सीएए विरोधी आंदोलन से मिलीं कई महिला नेता
    07 Feb 2022
    आंदोलन से उभरी ये औरतें चूल्हे-चौके, रसोई-बिस्तर के गणित से इतर अब कुछ और बड़ा करने जा रही हैं। उनके ख़्वाबों की सतरंगी दुनिया में अब सियासत है।
  • Nirmala Sitharaman
    प्रभात पटनायक
    इस बजट की चुप्पियां और भी डरावनी हैं
    07 Feb 2022
    इस तरह, जनता को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ती मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, मोदी सरकार को तो इस सब को देखना और पहचानना तक मंज़ूर नहीं है। लेकिन, यह अपने आप में अनिष्टकारी है क्योंकि जब भुगतान…
  • caste
    विक्रम सिंह
    आज़ाद भारत में मनु के द्रोणाचार्य
    07 Feb 2022
    शिक्षा परिसरों का जनवादीकरण और छात्रों, अध्यापकों, कुलपतियों और अन्य उच्च पदों में वंचित समुदायों का प्रतिनिधित्व बढ़ाये बिना शिक्षण संस्थानों को मनु के ब्राह्मणवाद से छुटकारा नहीं दिलवाया जा सकता है।
  • UP
    विजय विनीत
    यूपी चुनाव: पांच साल पत्रकारों ने झेले फ़र्ज़ी मुक़दमे और धमकियां, हालत हुई और बदतर! 
    07 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले पांच सालों में जिस तरह से मीडिया का गला घोंटा है उसे लोकतंत्र का चौथा खंभा शायद कभी नहीं भुला पाएगा। पूर्वांचल की बात करें तो जुल्म-ज्यादती के भय से थर-थर कांप रहे…
  • hum bharat ke log
    अतुल चंद्रा
    हम भारत के लोग : इंडिया@75 और देश का बदलता माहौल
    07 Feb 2022
    पुराने प्रतीकों की जगह नए प्रतीक चिह्न स्थापित किये जा रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता के इतिहास को नया जामा पहनाने की कोशिश हो रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License