नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो(NCRB) ने 2017 में अपराध के तमाम दर्ज मामलों के आंकड़े बीते सोमवार को जारी किए।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो(NCRB) ने 2017 में अपराध के तमाम दर्ज मामलों के आंकड़े बीते सोमवार को जारी किए। लेकिन इसमें Mob lynching और धार्मिक-सांप्रदायिक विद्वेष से प्रेरित हिंसा के आंकड़े नहीं हैं, जबकि ब्यूरो ने इस बार अपने प्रोफार्मा में इस श्रेणी के अपराधों को शामिल करने का ऐलान किया था। इसी तरह गैंगरेप के आंकड़े भी गोल हैं। आंकड़ों के इसी सियासी तिकड़म पर सवाल उठा रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश।