NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में सरकार की मदद करने क्यूबा के डॉक्टर अज़रबैजान पहुंचे
साल 2005 में फिदेल कास्त्रो द्वारा स्थापित क्यूबा का हेनरी रीव ब्रिगेड COVID-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में सरकारों की मदद करने के लिए 20 से अधिक देशों में सक्रिय रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
13 Jul 2020
COVID-19

हेनरी रीव ब्रिगेड के 100 से अधिक क्यूबा के मेडिकल पेशेवरों ने COVID-19 महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में अधिकारियों की मदद करने के लिए अज़रबैजान पहुंचे। ये मेडिकल पेशेवर कल यानी 12 जुलाई को हवाना से रवाना हुए थें।

मध्य एशिया में लगभग 10 मिलियन लोगों की आबादी वाले देश अज़रबैजान में COVID-19 संक्रमण से अब तक 306 मौत हो गई है वहीं इससे संक्रमण के 24,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। जून के अंतिम सप्ताह से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। 12 जुलाई को संक्रमण के 500 से अधिक नए मामले सामने आए।

यहां 28 फरवरी को संक्रमण का पहला मामला दर्ज हुआ था जिसके चलते सरकार को 14 मार्च को लॉकडाउन करना पड़ा। लॉकडाउन के नियमों में धीरे-धीरे अप्रैल और मई महीने में ढील दिया गया था। हालांकि जून के अंत से अज़रबैजान में नए मामले सामने आने लगे।

समाजवादी अंतर्राष्ट्रीयतावाद के विचार पर आधारित क्यूबन हेनरी रीव ब्रिगेड क्यूबन वार ऑफ लिब्रेशन के नायक के नाम पर 2005 में फिदेल कास्त्रो द्वारा रखा गया था। इस ब्रिगेड ने स्वास्थ्य और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान दुनिया के विभिन्न देशों में सेवा की है। इस ब्रिगेड के साथ काम करने वाले डॉक्टर और मेडिकल पेशेवर भी अपने काम के दौरान स्थानीय लोगों को इस तरह की घटनाओं के लिए प्रशिक्षित करते हैं।

हेनरी रीव ब्रिगेड के हज़ारों मेडिकल पेशेवर 20 से अधिक देशों में काम कर रहे हैं जिनमें सबसे अधिक प्रभावित देश इटली शामिल है जो कोरोनोवायरस महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में इस सरकार को मदद करते हैं। वे यूरोप, मध्य-पूर्व, कैरेबियन और मध्य एवं दक्षिण अमेरिका सहित दुनिया के सभी क्षेत्रों में मौजूद हैं।

उनके काम की विश्व स्तर पर प्रशंसा की गई है। विभिन्न समूहों और लोगों ने इस संगठन के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग की है।

Socialism
COVID-19
Internationalism
cuba

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    भारतीय रंगमंच का इतिहास वर्ग संघर्षों का ही नहीं, वर्ण संघर्षों का भी है : राजेश कुमार
    10 Apr 2022
    आज विपक्ष की तरह रंगमंच भी कमजोर हो गया है। शहरी रंगमंच इतना महंगा हो गया है कि सरकारी ग्रांट या अनुदान लेना उसकी मजबूरी हो गयी है। जो प्रतिरोध की धारा से जुड़ कर नाटक कर रहे हैं, उन पर सत्ता का दमन…
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    “नंगा करने का दुख है लेकिन सच्ची पत्रकारिता करने का फ़ख़्र”: कनिष्क तिवारी
    09 Apr 2022
    ख़ास बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले के पत्रकार कनिष्क तिवारी से बातचीत की और उनकी पीड़ा को जाना। कनिष्क तिवारी वही पत्रकार हैं, जिन्हें एक अन्य पत्रकार और कई…
  • sdmc
    न्यूज़क्लिक टीम
    CR Park: SDMC मेयर के बयान के बाद मछली विक्रेताओं पर रोज़ी रोटी का संकट?
    09 Apr 2022
    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर के बयान के बाद दशकों से मछली बेच रहे विक्रेताओं के लिए रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया है. विक्रेता आरोप लगा रहे है कि वे SDMC और DDA की बेरुख़ी का शिकार हो रहे है जबकि…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पत्रकार-पत्रकारिता से नाराज़ सरकार और राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार
    09 Apr 2022
    भारत प्रेस फ्रीडम की रिपोर्ट में उन देशों में शामिल है जहाँ पर पत्रकारों की हालत बहुत खराब मानी जाती है। हाल ही के दिनों में हुई कुछ घटनाएं इस रिपोर्ट को सही साबित करती हैं. पिछले कुछ दिनों में…
  • सोनिया यादव
    यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं
    09 Apr 2022
    पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम महिलाओं को सरेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत बजरंग मुनि दास अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। वहीं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्र और नागरिक समाज के लोग दिल्ली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License