NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दाभोलकर हत्याकांड की सुनवाई जल्द शुरू होगी; पुणे कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नरेंद्र दाभोलकर की सुबह की सैर के दौरान दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, सभी आरोपी दक्षिणपंथी सनातन संस्था के हैं।
सबरंग इंडिया
18 Sep 2021
Narendra Dabholkar

पुणे की एक विशेष अदालत ने डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में कट्टरपंथी संगठन सनातन संस्था से जुड़े पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। दाभोलकर अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले एक योद्धा थे और अंधविश्वास विरोधी संगठन महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (MANS) के संस्थापक थे। पुणे में 20 अगस्त 2013 को वी.आर. शिंदे ब्रिज पर दो हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
आरोपी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह तावड़े, सचिन अंदुरे शरद कालस्कर और विक्रम भावे पर हत्या, हत्या की साजिश रचने के साथ-साथ आतंकवादी कृत्य से संबंधित गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 16 और शस्त्र अधिनियम की कुछ धाराओं का आरोप लगाया गया है। पांचवें आरोपी संजीव पुनालेकर पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया गया है।
 
जब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर नवंदर ने आरोपियों से पूछा कि क्या वे दोषी हैं या नहीं, तो कालस्कर, तावड़े और अंदुरे ने और समय मांगा। लेकिन अदालत ने इसे देने से इनकार कर दिया और सभी पांचों आरोपियों ने खुद को दोषी नहीं ठहराया। अदालत ने सभी आरोपियों को निर्देश दिया है जो पुणे की यरवदा जेल में नहीं हैं, उन्हें मुकदमे के लिए वहां स्थानांतरित किया जाए।
 
इंडियन एक्सप्रेस ने बताया, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2014 में इस मामले को अपने हाथ में लिया था और तावड़े को साजिश का मास्टरमाइंड माना था और अंततः अन्य आरोपियों को चार्जशीट किया गया था। एजेंसी ने दावा किया कि भावे ने निशानेबाजों को बाइक खरीदने, टोह लेने और भागने का रास्ता खोजने में मदद की। पुनालेकर और भावे जमानत पर बाहर हैं। जांच के दौरान तीन अन्य सनातन सदस्य अमोल काले, अमित दिग्वेकर और राजेश बंगेरा को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उन्हें चार्जशीट नहीं किया गया है। कलास्कर के साथ तीनों को बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश की 2017 की हत्या में आरोपी बनाया गया है।
 
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच की निगरानी जारी रखी है, और मार्च की शुरुआत में, जांच पूरी नहीं करने के लिए सीबीआई की खिंचाई की थी। धीमी गति की जांच आखिरकार उस चरण में पहुंच गई है जहां मुकदमा शुरू हो सकता है।
 
मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।

साभार : सबरंग 

narendra dabholkar
Narendra Dabholkar murder case
Pune Court

Related Stories

वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते

सताए हुए लोगों की ‘अक्का’ बन गई थीं गौरी

"वैज्ञानिक मनोवृत्ति" विकसित करने का कर्तव्य

देश में रिकॉर्ड 4 लाख 12 हज़ार नए मामले, दाभोलकर हत्याकांड और अन्य ख़बरें

दाभोलकर हत्याकांड : उच्च न्यायालय ने आरोपी विक्रम भावे को जमानत दी

गौरी लंकेश : सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ मुखर आवाज़ बनने की कहानी

अविनाश पाटिल के साथ धर्म, अंधविश्वास और सनातन संस्था पर बातचीत

एएन-32 विमान के दुर्घटना वाली जगह के लिए रवाना हुआ बचाव दल

क्या सनातन संस्था और अभिनव भारत के बीच कोई संबंध है?

नरेन्द्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे की हत्या की जाँच में हो रही देरी पर हाई कोर्ट ने जताई नाराज़गी


बाकी खबरें

  • नीलू व्यास
    यूपी चुनाव : बीजेपी का पतन क्यों हो रहा है?
    03 Mar 2022
    अगर बीजेपी का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इसकी सारी ज़िम्मेदारी गोरखनाथ मठ के भगवा धारी मुख्यमंत्री की होगी।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दोष न मढ़े बीजेपी का प्रचार तंत्र!
    02 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे Ukraine के खारकीव में शेलिंग के दौरान हुई एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर। वह इस विषय पर भी चर्चा करेंगे…
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव : मणिपुर की इन दमदार औरतों से बना AFSPA चुनाव एजेंडा
    02 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की Manipur की उन औरतों से जिन्होंने AFSPA के ख़ात्मे पर BJP को छोड़ तमाम राजनीतिक पार्टियों को वादा देने पर मजबूर किया। उनकी संस्था Extra Judicial…
  • manipur
    भाषा सिंह
    मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative
    02 Mar 2022
    बात बोलेगी— क्या आपको पता है कि मणिपुर की पूरी आबादी पूरे भारत की आबादी का 0.4 फ़ीसदी से भी कम है और यहां के लोगों पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून (AFSPA) सहित बाक़ी ख़ौफ़नाक कानून 32 फीसदी थोपे…
  • anganwadi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया
    02 Mar 2022
    बुधवार को, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (DAWHU) ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और का एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली सरकार पर दबाबा बनाया कि वो यूनियन से बातचीत करे और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License