NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
देश भर में सुनी जा रही है किसान आंदोलनों की गूँज
 सीकर  के आंदोलन  से ये साफ़ होता है कि किसानों की  एकता सरकारों को झुका  सकती है। सरकारें भी ये बात समझती हैं और इसीलिए इन  आंदोलनों का इस  तरह का दमन लगातार  जारी है। किसानों की बढती बेचैनी लगातार किसानों  को लामबंध होने के लिए प्रेरित कर रही है।
ऋतांश आज़ाद
21 Sep 2017
किसान आंदोलन

19 सितम्बर को  छत्तीसगढ़ में  कुछ किसानों  को पुलिस द्वारा  हिरासत  में लिया गया। ये गिरफ्तारियां छत्तीसगढ़ में किसानों के बड़े आंदोलन से पहले की गयी ।  सरकार  का कहना है कि उनके पास ये सूचना  थी कि ये प्रदर्शन हिंसक हो सकता है , इसीलिए गिरफ्तारियां की गयी हैं ।  दूसरी तरफ किसानों का कहना  है कि ये  सरकार द्वारा उनके लोकतान्त्रिक अधिकारों  का हनन  है। मज़दूर  किसान महासंगठन और छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन ने छत्तीसगढ़ के राजनन्द  गांव  से 3  दिन की किसान यात्रा निकालने का आव्हान किया था। ये यात्रा छत्तीसगढ़ 19  सितम्बर  को  शुरू होकर छत्तीसगढ़ के 3 ज़िलों से गुज़ारनी थी । किसान नेता आलोक शुक्ला का कहना  है कि  "हम अपनी यात्रा राजनन्द गांव से शुरू करने वाले थे और 21 तारीख तक रायपुर पहुंचकर वहां प्रदर्शन करने वाले थे। हमारी मांग है  कि किसानों को सरकारी वादे के मुताबिक 3 साल का बोनस मिले , स्वामीनाथन कमेटी रिपोर्ट लागू की की जाये और किसानों  के बाक़ी मुद्दे भी सुलझाए  जायें।  हमने प्रशासन को हमारी यात्रा मार्ग की भी जानकारी दी थी। पर सोमवार रात को वो किसान नेताओं को गिरफ्तार  करने लगे।पुलिस ने किसानों को राजनंद गांव जाने  से रोकने के भी  इंतेज़ाम किये । ये  पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। "

पुलिस  का कहना है कि उन्होंने 26 लोगों को निवारक हिरासत में लिया है और 36 लोगों को धारा 144 के उलंघन करने के लिये गिरफ्तार किया है। इसके ठीक विपरीत छत्तीसगढ़ किसान मज़दूर संघ के कन्वीनर साकेत ठाकुर का कहना  है कि करीबन 500 किसान नेताओं को गिरफ्तार  किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अपना किया  हुआ वादा निभाने में नाकाम रही है,  इसीलिए किसान नाराज़ हैं। इस डर  से कि  किसान कोई बड़ा आंदोलन ना करें , सरकार ये गिरफ्तारियां कर रही है।  

छत्तीसगढ़ के आलावा पंजाब में भी इसी  तरह  की  घटना  देखने  को मिली हैं । पंजाब के ही लाथोवाल गांव में सोमवार  को किसानों ने सरकार  के खिलाफ एक प्रदर्शन  शुरू  किया।  उनका  कहना है कि सरकार  ने गन्ने के  फसल की  कीमतें अब  नहीं  चुकाई  है। किसानों  का ये भी कहना  है कि उनको अपना  आंदोलन  बीच  में ही रोकना पड़ा क्योंकि उन्हें पुलिस  हिरासत में ले लिया गया था ।  किसानों  की  योजना  थी  कि  वो चीफ़ मिनिस्टर अमरिंदर  सिंह के घर के सामने  प्रदर्शन करेंगे।  पर पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया , इसके विरोध में किसानों ने मोहाली सडकों  पर आलू फेंक दिए।  किसानों  का कहना है  कि  उन्हें  आलू की  फसल के सही दाम  नहीं मिल रहे हैं , इसी लिए वो प्रदर्शन  करने  के लिए मजबूर हैं । किसान नेताओं  का कहना  है कि  ये प्रदर्शन  आगे  जारी रहेगा और जब तक उनकी  मांगे  नहीं मानी जाएँगी। इस प्रदर्शन  के दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई जिसमे 5 गांव वाले और 2 पुलिस कर्मी घायल हुए।  किसानों  का आरोप है कि  इससे पहले   करीबन 300 किसान नेताओं को गिरफ़्तार किया गया था।  किसान नेताओं  का कहना  है कि सरकार द्वारा किसानो के लोकतान्त्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं , और इन गिरफ्तारियों  के बावजूद वो भारी संख्या में पटियाला में इक्कठा होंगे।  गौरतलब है कि सभी किसान  22 से 26  अक्टूबर को पटियाला में प्रदर्शन  करने वाले हैं।  

इसके अलावा  पंजाब में ही  करीबन 50 किसान संगठनो ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ  किसान जनजागृति यात्रा निकालने की  घोषणा की  है। दो दिन की  किसानों की  इस मुलाकात  में ये तय किया गया  कि  वो ये यात्रा 24 नवंबर से कुरुक्षेत्र  में शुरू करेंगे  और 28 फरवरी तक दिल्ली  पहुंचेंगे।  किसान कर्ज  माफ़ी  और उपज के सही  दामों  की  मांग कर रहे हैं।  

इन घटनाओं को सीकर के हाल में हुए किसान आंदोलन से जोड़कर देखा जाना चाहिए। सीकर में किसानों की एकता के चलते सरकार को उनकी सभी मांगें माननी पड़ी  हैं ।  पर आंदोलन की इस  जीत के बाद सरकार ने इन्ही घटनाओं की तरह वहां भी करीबन 1500 किसानों पर बेबुनियाद आरोपों पर मुकदमें दर्ज किये हैं।  इन सभी मामलों  से केंद्र और राज्य  सरकारों की किसानों के प्रति असंवेदनशीता ज़ाहिर होती है।यहाँ  यूपी  का उदाहरण भी दिया जा सकता है जहाँ बहुत से गरीब किसानो के साथ कर्ज माफ़ी के नाम पर मज़ाक हो रहा है। वहां एक किसान चिन्धि का 1 रूपया कर्ज  माफ़ हुआ है , जबकी उनका  कहना  है कि ये रकम कम से कम एक लाख होनी चाहिए थी। इनके अलावा किसान शंभूनाथ  के 12  रुपये  और शाहजहांपुर के राम प्रसाद  के 1 रुपये  50  पैसे माफ़ हुए हैं। इन्ही  की  तरह उत्तर प्रदेश  के लगभग 10,000 किसान हैं जिनके साथ ये भद्दा मज़ाक हुआ है।यूपी प्रशासन का कहना  है कि  ये टेक्नीकल वजहों से ये गलती हुई है।  पर ध्यान से देखने  पर ये किसानों के दर्द और सरकारों द्वारा उनके शोषण  की कहानी बयां  करता है। 

वरिष्ठ पत्रकार प साईनाथ के मुताबिक ये कृषि संकट  काफी गहरी  समस्या है और ये सिर्फ कर्ज माफ़ी से सुलझायी नहीं जा सकती। उनके हिसाब से 1991 की नव उदारवादी नीतियां इसके लिए ज़िम्मेदार हैं।  इन नीतियों के चलते बड़ी निजी कंपनियों ने बीज और फ़र्टिलाइज़र बाज़ार पर कब्ज़ा कर लिया है, जिससे  कृषि उत्पादन की लागत बहुत बढ़ गयी है, लेकिन किसानों की आय नहीं बढ़ी है।  किसानों की आय और उत्पादन की कीमत के बढ़ते दायरे की वजह से ये समस्या इतनी गहरी हुई है। इसके अलावा पिछले साल बुआई के समय हुई नोटबंदी ने आग में घी का काम किया है।

इस प्रसंग  में सीकर का हाल में हुआ किसान  आंदोलन और उसकी  जीत एक नयी उम्मीद की किरण जगाती  है। सीकर  के आंदोलन  से ये साफ़ होता है कि किसानों की  एकता सरकारों को झुका  सकती है। सरकारें भी ये बात समझती हैं और इसीलिए इन  आंदोलनों का इस  तरह का दमन लगातार  जारी है। किसानों की बढती बेचैनी लगातार किसानों  को लामबंध होने के लिए प्रेरित कर रही है।  इससे आने  वाले दिनों में एक देश व्यापी  किसान आंदोलन होने की  उम्मीद की जा सकती है।  

 

किसान आंदोलन
पंजाब किसान आंदोलन
छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन
कृषि संकट

Related Stories

किसानों ने बनारसियों से पूछा- तुमने कैसा सांसद चुना है?

किसान आंदोलन के 300 दिन, सरकार किसानों की मांग पर चर्चा को भी तैयार नहीं

देश बचाने की लड़ाई में किसान-आंदोलन आज जनता की सबसे बड़ी आशा है

किसान आंदोलन के नौ महीने: भाजपा के दुष्प्रचार पर भारी पड़े नौजवान लड़के-लड़कियां

आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों की बड़ी जीत, 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी गन्ने की कीमत

मोदी सरकार ने फसल बीमा योजना पर गुपचुप तरीके से ताला लगा दिया है

भारतीय अर्थव्यवस्था की मंदी दूर कर सकती है कृषि

किसान एकबार फिर मुख्य विपक्ष की भूमिका में, 3 अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

चुनाव विशेष : क्या जल, जंगल, जमीन के मुद्दे पर पड़ेंगे वोट?

सत्ता का मन्त्र: बाँटो और नफ़रत फैलाओ!


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License