NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
देश ही नहीं विदेश के कारोबारियों को भी जीएसटी से घाटा, कहा अब नहीं आएंगे भारत
दिल्ली में हर साल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर लगता है और इस बार इसमें भाग लेने आने आए कारोबारियों पर जीएसटी की तगड़ी मार पड़ी है।
सबरंग इंडिया
24 Nov 2017
trade fair and GST

आऩन-फानन में जीएसटी लागू करना देश की अर्थव्यवस्था को किस कदर नुकसान पहुंचा रहा है कि वह हर दिन सामने आ रहा है। दिल्ली में हर साल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर लगता है और इस बार इसमें भाग लेने आने आए कारोबारियों पर जीएसटी की तगड़ी मार पड़ी है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में तुर्की, श्रीलंका, अफगानिस्तान, थाईलैंड जैसे तमाम देशों के कारोबारी अपने सामानों की बिक्री और प्रदर्शनी के लिए आए हैं। लेकिन इस बार जीएसटी की ऊंची दरों की वजह से उनका धंधा मंदा है। इस फेयर में पिछले 19 साल से स्टॉल लगा रहे तुर्की के एक कारोबारी ने बताया कि जीएसटी  की वजह से उनकी बिक्री में 50 फीसदी की गिरावट आई है।

वह कहते हैं कि यही हाल रहा तो वह अगले साल ट्रेड फेयर में नहीं आएंगे। स्टॉल के लिए हमने साढ़े 19 लाख दिए हैं लेकिन हर दिन सिर्फ 20000 ही कमा पा रहे हैं। ऐसे में स्टॉल की कीमत नहीं निकाल पाएंगे। फिर कमाएंगे क्या।

 विदेशी कारोबारियों का कहना है कि उन पर दोहरी मार पड़ रही है। उन्हें स्टेट जीएसटी भी देना पड़ रहा है और इंटग्रेटेड जीएसटी भी। इस वजह से चीजें महंगी हो रही है और ग्राहक उन्हें नहीं खरीद रहा है। कालीन बेचने वाले अफगानिस्तान के एक कारोबारी ने कहा कि इस साल अब तक वह दो-तीन कालीन भी नहीं बेच पाए हैं।

शरजाह के एक कपड़ा व्यापारी ने बताया कि यह दूसरा साल है जब उन्हें घाटा हो रहा है। पिछले साल नोटबंदी की वजह से घा हुआ था और इस साल जीएसटी की मार पड़ी है। देश के अंदर  राज्यों से आए स्टॉल्स में भी बिक्री नहीं हो रही है। मिजोरम पेवेलियन में सेल्स गर्ल का काम रही एक युवती न बताया कि जीएसटी की वजह से बिक्री पर फर्क पड़ा है। ज्यादातर ग्राहक चाहते हैं कि बिल में जीएसटी न जोड़ा जाए। लेकिन हमें तो सरकार को जीएसटी देना है। बिक्री न होने से घाटा का सामना करना पड़ रहा है।

Courtesy: सबरंग इंडिया
Delhi Trade Fair
GST
modi sarkar

Related Stories

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

कश्मीर: कम मांग और युवा पीढ़ी में कम रूचि के चलते लकड़ी पर नक्काशी के काम में गिरावट

‘जनता की भलाई’ के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंतर्गत क्यों नहीं लाते मोदीजी!

यूपी चुनावों को लेकर चूड़ी बनाने वालों में क्यों नहीं है उत्साह!

जीएसटी दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में दिल्ली के कपड़ा व्यापारियों ने की हड़ताल

कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर

मतदाता पहचान कार्ड, सूची को आधार से जोड़ने सहित चुनाव सुधार संबंधी विधेयक को लोकसभा की मंजूरी

लखीमपुर खीरी कांड: गृह राज्य मंत्री टेनी दिल्ली तलब

मंत्रिमंडल ने तीन कृषि क़ानून को निरस्त करने संबंधी विधेयक को मंज़ूरी दी

अक्टूबर में आये जीएसटी में उछाल को अर्थव्यवस्था में सुधार के तौर पर देखना अभी जल्दबाज़ी होगी


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    रोहतक : मारुति सुज़ुकी के केंद्र में लगी आग, दो कर्मियों की मौत
    12 Apr 2022
    मज़दूर संगठन ने दोषियों पर कार्रवाई और मृतकों के लिए 50 लाख मुआवज़े की रखी मांग
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    मुझे अगले नवरात्रों से ख़ौफ़ क्यों लगता है
    12 Apr 2022
    अब नवरात्रों में चलाने वाले नौ दिवसीय अनुष्ठान का मतलब भौतिक स्थान और/या क्षेत्र को चिह्नित करने के मामले में अधिक है, जैसा कि कई जानवर करते हैं, और इसलिए अधिकांश ईश्वर-भक्त हिंदू अनुयायी अपनी इच्छा…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 796 नए मामले, 19 मरीज़ों की मौत
    12 Apr 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 4 हजार 329 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: लेडी हार्डिंग अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, छंटनी के ख़िलाफ़ निकाला कैंडल मार्च
    12 Apr 2022
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड महामारी के भीषण दौर में 100 दिन काम करने वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमितीकरण में प्राथमिकता देने की बात करते हुए सर्कुलर भी जारी किया था। पर अब केंद्र सरकार…
  • अजय कुमार
    दवाई की क़ीमतों में 5 से लेकर 5 हज़ार रुपये से ज़्यादा का इज़ाफ़ा
    12 Apr 2022
    भारत जैसे देश में दवाई की महंगाई बाजार की बनाई हुई है, लागत की नहीं। दवाई के महंगाई का हाल ऐसा है कि कई लोग महंगे दवाई के आभाव में दम तोड़ देते हैं। कई लोग दवा खरीद ही नहीं पाते और बीमारी से जूझते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License