NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अर्थव्यवस्था
देश के सात प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री 18% घटी : एनारॉक
रीयल एस्टेट से जुड़ी सेवाएं देने वाली फर्म एनारॉक ने एक रपट में कहा है कि खरीदार मकान में निवेश करने को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। देश के सात प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मकानों की बिक्री 18 प्रतिशत गिरकर 55,080 इकाई रही।
भाषा
30 Sep 2019
real state
image courtesy- financial express

देश के सात प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मकानों की बिक्री 18 प्रतिशत गिरकर 55,080 इकाई रही।रीयल एस्टेट से जुड़ी सेवाएं देने वाली फर्म एनारॉक ने एक रपट में कहा है कि खरीदार मकान में निवेश करने को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूरू, पुणे और हैदराबाद- इन प्रमुख शहरों में पिछले साल इसी अवधि में 67,140 मकान बिके थे।

बेंगलूरू में गिरावट 35 प्रतिशत तक रही। एनारॉक ने अपनी रपट में कहा, "2019 की तीसरी तिमाही में करीब 55,080 इकाइयों की बिक्री हुई। यह 2019 की दुसरी तिमाही से 20 प्रतिशत और एक साल पहले की तीसरी तिमाही से 18 प्रतिशत कम है।"

फर्म ने कमजोर रुख के अलावा, ब्याज सहायता योजना पर प्रतिबंध और 'श्राद्ध' पक्ष को भी आवास बिक्री में गिरावट के लिए जिम्मेदार ठहराया। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, "इस तिमाही में नए मकानों की आपूर्ति और मकानों की बिक्री में गिरावट की उम्मीद थी क्योंकि घर खरीदार और डेवलपर दोनों सतर्क हैं और जोखिम से बच रहे हैं।हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए उपायों से त्योहारी सीजन और उसके आगे आने वाली तिमाहियों में मकानों की मांग बढ़ेगी।''
    
बेंगलूरू में, मकान बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। यहां आवास बिक्री 35 प्रतिशत गिरकर 10,500 इकाइयों पर रही। इसके बाद हैदराबाद में बिक्री 32 प्रतिशत घटकर 3,280 इकाई रही।कोलकाता में मकानों की बिक्री 27 प्रतिशत कम होकर 3,120 इकाइयों जबकि दिल्ली-एनसीआर में मांग 13 प्रतिशत घटकर 9,830 इकाइयों पर रह गई। 
     
इस साल जुलाई-सितंबर अवधि में चेन्नई में बिक्री 11 प्रतिशत गिरकर 2,620 इकाइयों, पुणे में 8 प्रतिशत गिरकर 8,550 इकाइयों और मुंबई महानगर क्षेत्र में मकान बिक्री 6 प्रतिशत गिरकर 17,180 इकाइयों पर रही। शीर्ष सात शहरों में नहीं बिके मकानों की संख्या 6.56 लाख इकाइयों पर रही। यह जून तिमाही के अंत में 6.66 लाख इकाइयों से थोड़ा कम है।
     

Real State
housing recession
housing sector mandi
housing sector slow down

Related Stories

आर्थिक मंदी : नोट कीजिए, किस सेक्टर में कितना नुकसान

गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के लोगों को बैंक ने थमाया घर खाली करने का नोटिस


बाकी खबरें

  • RELIGIOUS DEATH
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु : किशोरी की मौत के बाद फिर उठी धर्मांतरण विरोधी क़ानून की आवाज़
    27 Jan 2022
    कथित रूप से 'जबरन धर्मांतरण' के बाद एक किशोरी की हालिया खुदकुशी और इसके ख़िलाफ़ दक्षिणपंथी संगठनों की प्रतिक्रिया ने राज्य में धर्मांतरण विरोधी क़ानून की मांग को फिर से केंद्र में ला दिया है।
  • cb
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: ‘बीजेपी-कांग्रेस दोनों को पता है कि विकल्प तो हम दो ही हैं’
    27 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड में 2000, 2007 और 2017 में भाजपा सत्ता में आई। जबकि 2002 और 2012 के चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई। भाजपा और कांग्रेस ही बारी-बारी से यहां शासन करते आ रहे…
  •  नौकरी दो! प्राइम टाइम पर नफरती प्रचार नहीं !
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    नौकरी दो! प्राइम टाइम पर नफरती प्रचार नहीं !
    27 Jan 2022
    आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं रेलवे परीक्षा में हुई धांधली पर चल रहे आंदोलन की। क्या हैं छात्रों के मुद्दे और क्यों चल रहा है ये आंदोलन, आइये जानते हैं अभिसार से
  • सोनिया यादव
    यूपी: महिला वोटरों की ज़िंदगी कितनी बदली और इस बार उनके लिए नया क्या है?
    27 Jan 2022
    प्रदेश में महिलाओं का उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतने का औसत भले ही कम रहा हो, लेकिन आधी आबादी चुनाव जिताने का पूरा मददा जरूर रखती है। और शायद यही वजह है कि चुनाव से पहले सभी पार्टियां उन्हें लुभाने…
  • यूपी चुनाव:  उन्नाव पीड़िता की मां के बाद अब सोनभद्र की ‘किस्मत’ भी कांग्रेस के साथ!
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: उन्नाव पीड़िता की मां के बाद अब सोनभद्र की ‘किस्मत’ भी कांग्रेस के साथ!
    27 Jan 2022
    यूपी में महिला उम्मीदवारों के लिए प्रियंका गांधी की तलाश लगातार जारी है, प्रियंका गांधी ने पहले उन्नाव रेप पीड़िता की मां पर दांव लगाया था, और अब वो सोनभद्र नरसंहार में अपने भाई को खो चुकी महिला को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License