NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
डीएम के आश्वासन पर किसान सभा का महापड़ाव स्थगित
किसानों ने कहा है कि हम अपना आंदोलन खत्म नहीं बल्कि स्थगित कर रहे हैं। अगर सरकार ने हमारी मांग पूरी नहीं की तो हम जल्द ही इससे बड़ा अंदोलन करेंगे और चुनाव में भी नेताओं को मज़ा चखाएंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Mar 2019
AIKS

किसान सभा ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर पिछले 15 दिन से जारी अपना महापड़ाव स्थगित कर दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी चौथीराम मीणा खुद महापड़ाव स्थल पर पहुंचे और सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

किसान पिछले काफी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं|  सरकार की ओर से समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं करने के कारण पिछले 3 साल में राजस्थान में कई छोटे-बड़े अंदोलन हुए और किसानों ने दो बार बड़े आंदोलन किये | 

हर बार सरकार आंदोलन के दौरान सभी मांगे मान लेती है परन्तु बाद में मुकुर जाती है। यही वजह है कि इस बार किसानों ने कहा है कि हम अपना आंदोलन खत्म नहीं बल्कि स्थगित कर रहे हैं। अगर सरकार ने हमारी मांग पूरी नहीं की तो हम जल्द ही इससे बड़ा अंदोलन करेंगे। इसके साथ किसानों ने अपनी समस्या का हल न करने के लिए राज्य की कांग्रेस और केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया और आने वाले आम चुनावों में गाँव-गाँव जाकर इन पार्टियों के खिलाफ प्रचार करने का भी आह्वान किया।

किसानों की कई सारी मांगें थी जिनमें मुख्य मांगें इस प्रकार हैं-

1.  प्याज़ की सरकारी खरीद शुरू हो

2. रसीदपुरा में प्याज़ मंडी शुरू हो

3. सहकारी समिति में हुए भ्रष्टाचार की जांच हो

 4. किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी हो

5. जल्द से जल्द बेरोजगारी भत्ता दिया जाये

6. दूध का उचित मूल्य तय हो

53799387_1241489539337730_8124666273792524288_n.jpg

इन सभी को लेकर जिला कलेक्टर ने अधिकतर मांगों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और जल्द पूरा करने का वादा भी किया।उन्होंने कहा कि किसानों को बाजार हस्तक्षेप योजना के क्रम में केंद्र सरकार को भिजवाने की पत्रावली मुख्यमंत्री के पास होने की बात कही। और उम्मीद जताई की जल्द ही किसानों को उनके प्याज़ का उचित दाम मिल सकेगा |

मंडी की मांग को लेकर उन्होंने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के सचिव से बात की है। इसके अलावा जिला कलेक्टर चौथीराम मीणा ने संबोधन में कहा कि रसीदपुरा प्याज मंडी में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को लेकर बैठक 20 व 21 को होगी। और 22  मार्च तक दुकाने आवंटित कर दी जाएंगी।

इसके अलावा सहकारी समितियों में घोटाले की जांच व लोन में फर्जीवाड़े को लेकर जांच का आश्वासन दिया। और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही।

इस आश्वासन के बाद पूर्व विधायक और किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड अमराराम ने किसानों का महापड़ाव स्थगित करने की घोषणा की। जिसके बाद सभी किसान जो 27 फरवरी से आंदोलन कर रहे थे वो सभी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने घर लौट गए।

इससे पहले अमराराम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने वादा किया था की वो किसानों को लगत का डेढ़ गुना दाम देंगे लेकिन सच्चाई यह है कि लागत का डेढ गुना मूल्य तो दूर उनके खर्च की आधी कीमत भी नहीं मिल रही है। अमराराम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री गहलोत को किसानों की चिंता नहीं है। अमराराम ने कहा कि आगामी चुनाव के दौरान नेता वोट लेने आएं तब उनसे हर किसान सवाल पूछे कि आप धरने के दौरान क्यों नहीं आए। किसान नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे और वोट मांगने आने वाले नेताओं का बहिष्कार करेंगे।

 

 

AIKS
sikar
farmer's mahapadav
Rajasthan sarkar
BJP
Onion Farmers
Amra Ram
Congress
General elections2019

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License