NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
डिजीटल इंडिया : दिल्ली के तीनों निगमों में ऑनलाइन आरटीआई फेल
लोगों कहना है कि नगर निगम जानबूझकर आम जनता को सूचना के अधिकार के तहत नगर निगम की जानकारी से दूर करना चाहता है।
मुकुंद झा
06 Feb 2019
MCD

 देश की राजधानी दिल्ली में ही तीनों नगर निगमों की वेबसाइटों पर सूचना का अधिकार लगभग पांच वर्षों से बंद है। अगर कोई वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आरटीआई दर्ज करने की कोशिश करता है, तो एक संदेश सामने आता है: "सॉफ्टवेयर के अपडेशन के कारण ऑनलाइन आरटीआई आवेदन जमा नही किया जा सकता अभी यह सेवा निलंबित है।"

mcd online.JPG

इसको लेकर कई लोगों कहना है कि नगर निगम जानबूझकर आम जनता को सूचना के अधिकार के तहत नगर निगम की जानकारी से दूर करना चाहता है। यही वजह है कि निगम ने ऑनलाइन आवेदन के विकल्प को ही खत्म कर दिया है।

नगर निगम में विपक्ष में कांग्रेस ने इस पूरे मामले को उठाते हुए कहा कि भाजपा शासित निगम हर महीने वेबसाइट रखरखाव पर मोटी रकम खर्च करती है लेकिन वो पिछले कई वर्षों से इस सुविधा को ठीक नहीं करा पाई है। यह तर्क समझ नहीं आ रहा है। यह बहुत ही गंभीर सवाल है और इसका जवाब निगम और भाजपा को देना पड़ेगा।

इस पूरे मामले में हमने कई निगम अधिकारियों से बात करने कि कोशिश कि लेकिन किसी से भी कोई उत्तर नहीं मिला, लेकिन अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में दक्षिण निगम निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी, जो तीनों एमसीडी के लिए आईटी से संबंधित कार्यों के लिए नोडल एजेंसी है, उन्होंने कहा: “हम विक्रेता के साथ कानूनी विवाद में हैं जो हमारे आईटी से संबंधित काम को संभालता है। यही कारण है कि यह कार्य नहीं कर रहा है, लेकिन इसे जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।”

निगम के इस तर्क को को काटते हुए आरटीआई कार्यकर्ता मोहित गोयल ने कहा कि वे कंपनी के साथ विवाद पर पूरी तरह से सुविधा नहीं रोक सकते। "अगर पासपोर्ट कार्यालय के पास निजी कंपनी के साथ समस्याएं हैं जो उन्हें प्रौद्योगिकी के साथ मदद करती हैं, तो क्या वे पासपोर्ट जारी करना बंद कर देंगे, वह भी पांच साल तक?"

आपको यहाँ यह जानना जरूरी है कि आप सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई)- 2005 के अंतर्गत किसी लोक प्राधिकरण (सरकारी संगठन या सरकारी सहायता प्राप्त गैर सरकारी संगठनों) से सूचना प्राप्त कर सकते हैं। आरटीआई अधिनियम की धारा 4 के अनुसार, सरकार का यह कर्तव्य है कि वह सक्रिय रूप से सभी को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए।

 

आरटीआई आवेदन हस्तलिखित या टाइप कर भेजा जा सकता है। आवेदन अँग्रेजी, हिन्दी या अन्य प्रादेशिक भाषाओं में भेजा जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

सार्वजनिक प्राधिकरण यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि सभी रिकॉर्ड जो कम्प्यूटरीकृत होने के लिए उपयुक्त हैं, संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार उचित समय के भीतर विभिन्न प्रणालियों पर पूरे देश में एक नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध हों। ताकि इस तरह के रिकॉर्ड तक पहुंच आसान हो सके।

आरटीआई की धारा 4 में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को आवश्यक रूप से कम्प्यूटरीकरण और सूचना आयोग-स्तर से लेकर मंडल स्तर के सार्वजनिक प्राधिकरणों तक कनेक्टिविटी के लिए पर्याप्त वित्तीय आवंटन करना चाहिए ताकि आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

इस पूरे मामले में भाजपा पूरी तरह से बचाव की मुद्रा में दिख रही है क्योंकि पिछले कई वर्षों से दिल्ली नगर निगम में उसका शासन है। भाजपा अपने बचाव में यही कह रही कि निगम की वेबसाइट को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा परन्तु सवाल यह है कि अबतक इस ओर ध्यान क्यों नही दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया में डिजिटिल इंडिया का ढोल पीट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी द्वारा शासित नगर निगम मोदी के  डिजिटल इंडिया की पोल खोल रहे हैं।

भाजपा पर  निशाना साधते हुए, कांग्रेस के पार्षद अभिषेक दत्त  ने कहा, “जहाँ  पूरी दुनिया भ्रष्टाचार को कम करने के लिए नई तकनीक का प्रयोग करती है वहीं भाजपा शासन में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए सबसे बुनियादी उपकरण है वही पांच  साल से काम नहीं कर रहा है। क्या निगम आरटीआई के लिए कोई नए  सॉफ्टवेयर का आविष्कार कर रही है जो अभी तक नहीं कर पाई है? "

आगे उन्होंने कहा कि "यह कार्य जल्द किया जाए क्योंकि इससे अधिक से अधिक लोग आरटीआई दाखिल करेंगेऔर उनके भ्रष्ट सौदों को उजागर करेंगे।" 

 

 

 

 

MCD
digital india
RTI
online RTI
BJP
Indian National Congress
Corruption
Prevention of Corruption Act

बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License