NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली: आतिशी ने लगाया गौतम गंभीर पर आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप
आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर पर आतिशी को लेकर आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर हो रही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी रो पड़ीं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 May 2019
delhi eleaction

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली में बीजेपी पर एक आपत्तिजनक पर्चा बांटने का आरोप लगाया है। इस पर्चे में आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी आतिशी को लेकर अपशब्दों की भरमार है। आप का कहना है कि ये पर्चे पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी गौतम गंभीर ने बंटवाए हैं। इसी को लेकर आतिशी और मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी रो पड़ीं। 

आतिशी ने कहा, 'मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है कि अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।'

"मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है के अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।" - @AtishiAAP pic.twitter.com/SWAb1xyUfh

— AAP (@AamAadmiParty) 9 May 2019

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,'पंफलेट को पढ़ते हुए हमें शर्म आ रही है। जब गौतम गंभीर देश के लिए खेलते हुए चौके और छक्के मारते थे, तब हम तालियां बजाते थे। मगर हमने कभी सपने में नहीं सोचा था कि यह आदमी चुनाव जीतने के लिए इस स्तर तक जा सकता है।'

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि कभी कल्पना नहीं थी कि गौतम गंभीर इस स्तर तक गिर सकते हैं। अगर लोग ऐसी मानसिकता वालों को वोट देंगे तो फिर महिलाएं कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकती हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा- आतिशी मजबूत रहो, मैं कल्पना कर सकता हूं कि यह तुम्हारे लिए कितना मुश्किल होगा। इन्हीं ताकतों के खिलाफ हमें लड़ना है।

 

Never imagined Gautam Gambhir to stoop so low. How can women expect safety if people wid such mentality are voted in?

Atishi, stay strong. I can imagine how difficult it must be for u. It is precisely this kind of forces we have to fight against. https://t.co/vcYObWNK6y

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) 9 May 2019

हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

आपको बता दें कि आतिशी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रह चुकी हैं। बतौर सलाहकार काम करने के लिए वो दिल्ली सरकारी से एक रुपये प्रति माह सैलरी लेती थीं।
साथ ही वह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य भी हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए क्रांतिकारी बदलाव के पीछे आतिशी का हाथ माना जाता है। दावा है कि उनके ही सुझाव पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आमूल-चूल परिवर्तन किया। आतिशी ने हैप्पीनेस करिकुलम की शुरुआत की। 

आतिशी की मां तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह डीयू में प्रोफेसर थे। आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द 'मार्लेना' को अपने नाम के साथ जोड़ दिया था।   कई विवादों के बाद उन्होंने अपने नाम से 'मार्लेना' हटा दिया। हालांकि उनका कहना है कि यह उनका निजी फैसला है।

राजनीति में आने से पहले आतिशी आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास पढ़ाती थीं। उन्होंने कई एनजीओ के साथ भी काम किया हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। 
 

Delhi
Arvind Kejriwal
Atishi
east delhi
bjp-congress-aap
AAP
gautam gambhir
General elections2019
2019 आम चुनाव

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई


बाकी खबरें

  • mountain
    टिकेंदर सिंह पंवार
    पर्वतों में सिर्फ़ पर्यटन ही नहीं, पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी ज़रूरी है
    20 Dec 2021
    दुनियाभर में पहाड़ बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ़ पर्यावरण का ही अहम केंद्र मान लेना, उनकी तरफ़ देखने का सही तरीक़ा नहीं है।
  • india china trade
    शंभूनाथ शुक्ल
    विचार: व्यापार के गुर चीन से सीखने चाहिए!
    20 Dec 2021
    व्यापार के लिए आपको अपने समाज की रूढ़ियों से निकलना होगा। इसके लिए दूसरों के आचार-विचारों और आस्थाओं का सम्मान करना पड़ता है। तब ही आदान-प्रदान संभव है, जब आप अपनी कुंठा और जकड़न से निकलेंगे।
  • army
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जम्मू-कश्मीर: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से उपजे संकट से निपटने के लिए मांगी गई सेना की मदद
    20 Dec 2021
    सरकार के निजीकरण के कदम के खिलाफ और दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद, बिजली विभाग के लाइनमैन से लेकर वरिष्ठ अभियंताओं ने शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया। 
  • NASA
    संदीपन तालुकदार
    नासा स्पेसक्राफ़्ट पहली बार सूर्य के आउटर एट्मस्फ़ीयर में पहुँचा
    20 Dec 2021
    2018 में लौंच हुआ पार्कर सोलर प्रोब, सूर्य के चक्कर लगा रहा था। इस यान में एक कार्बन कम्पोज़िट शील्ड है जो 1370 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी इसे सुरक्षित रखता है।
  • rahul khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप
    20 Dec 2021
    घटना 14 दिसंबर की है जब पलवल के रसूलपुर गाँव के 22 साल के राहुल ख़ान को उनके 3 दोस्तों ने पीट-पीट कर मार डाला था। पुलिस ने पहले एक्सिडेंट का मामला दर्ज किया मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वायरल वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License