NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली: डीटीसी कर्मचारियों ने केजरीवाल के जन्मदिन पर शोक दिवस मनाया
कर्मचारियों ने कहा कि 16 अगस्त माननीय मुख्यमंत्री अरविंद जी के लिए ख़ुशी का होगा परन्तु उनके लिए शोक का दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री अपना वायदा पूरा नहीं कर रहे हैI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Aug 2018
DTC bus
Image Courtesy : India.com

दिल्ली की जीवन रेखा कही जाने वाले दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) यानी परिवहन विभाग के सैंकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठे थेI इस धरने में अधिकांश वे लोग थे जिनके परिवार का कोई सदस्य डीटीसी में काम करता था और काम के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई थी और उनकी मृत्यु के बाद ये नौकरी के दावेदार हैंI परन्तु यह भी कटु सत्य है कि सालों बीत जाने के बाद भी सरकार ने इन्हें अब तक कोई नौकरी नहीं दी हैI इनमें कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें 10 से 20 साल से नौकरी की उम्मीद है और इन्हें सरकारों से बार-बार सिर्फ आश्वसन ही मिला, नौकरी नहींI

मुंडन करा के कर्मचारियों ने विरोध जताया

कल डीटीसी के कर्मचारियों ने एक नए तरीके से विरोध प्रदर्शन किया इस उम्मीद में कि सरकार की नज़र उन पर पड़ेI कल मुख्यमंत्री केजरीवाल के जन्मदिन को शोक दिवस के रूप में मनाते हुए सैंकड़ों प्रार्थियों ने अपना मुंडन करवायाI कर्मचारियों ने कहा कि आज का दिन माननीय मुख्यमंत्री अरविंद जी के लिए ख़ुशी का होगा परन्तु उनके लिए शोक का दिन है क्योंकि मुख्यमंत्री अपना वायदा पूरा नहीं कर रहेI

डीटीसी कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे बताया जिन्हें लेकर कर्मचारी यूनियन समय-समय पर संघर्ष करता रहता हैI उनकी मुख्य माँगे निम्नलिखित हैं –

  • सभी अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाएI
  • जिन लोगों की मौत काम के दौरान हुई है उनके परिजनों को जल्द-से-जल्द पक्की नौकरी दी जाएI
  • अस्थाई कर्मचारियों को रोज़ाना काम मिले, क्योंकि जितने लोग सुबह बस डिपो जाते हैं उनमें से आधे से ज़्यादा को खाली हाथ ही लौटना पड़ता हैI
  • चालक और सहसंचालक की सुरक्षा सुनिचित की जाएI
  • समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाएI
  • सभी कर्मचारीयों की हाज़िरी बायोमेट्रिक तरीके से हो और साथ ही उसका डाटा ठीक से रखा जाएI अभी बायोमेट्रिक मशीन तो है लेकिन हाज़िरी ऐसे ही कॉपी में लगायी जाती हैI
  • कर्मचारियों के प्रमोशन की व्यवस्था की जाएI अभी 90% कर्मचारी जिस पद पर नियुक्त होते हैं, उसी पर से रिटायर होता हैI प्रमोशन किस आधार पर होता है उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिएI
  • डीटीसी का किसी भी प्रकार से निजीकरण न किया जाएI

डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर के उप-महासचिव अमित, जो खुद भी डीटीसी में कार्यरत हैं, उन्होंने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि, “डीटीसी कर्मचारियों को हर सरकार ने केवल धोखा दिया हैI सभी चुनाव से पहले वे आश्वसन देते हैं कि हमारी समस्या हल करेंगे, परन्तु चुनाव के बाद हमारी माँगों को कूड़े के डब्बे में डाल दिया जाता है”I

वे आगे कहते हैं कि, “डीटीसी के आस्थाई कर्मचारियों की हालत इतने खराब है कि उसे ये भी पता नहीं होता है कि आज उसे कम मिलेगा या नहींI” उन्होंने बताया कि अगर एक डिपो में 300 कर्मचारी आते हैं तो केवल 100 लोगों को ही काम मिलता है, और 200 लोगों को वैसे ही वापस भेज दिया जाता हैI

फिर अमित कहते हैं कि, “जिन लोगों ने कल मुंडन करवाकर विरोध किया था, इनके परिवार के लोगों की मौत काम के दौरान हुई है इसलिए उनके परिजनों को क़ानूनी रूप से स्थाई नौकरी देने का प्रवाधान हैI लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया है”I

इनमें से कई परिवार ऐसे हैं जिनमें मृतक परिवार का एकलौता कमाने वाला सदस्य थाI परिवार दर-दर की ठोकर खा रहे हैं, लेकिन कोई उनकी बात सुन नहीं रहाI

अमित ने दिल्ली सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाते बताया कि वर्तमान केजरीवाल सरकार जो खुद को बहुत ही कर्मचारी हितैषी बता रही है, लेकीन सच्चाई कुछ और हैI ये भी पिछली सरकरों की तरह ही डीटीसी का निजीकरण करना चाहती हैI इसके लिए वो पीछे के दरवाज़े से काम कर रही है, लगातार डीटीसी की अपनी बसों को काम कर रही हैI

उन्होंने कहा कि, “दिल्ली सरकार डीटीसी की नई बसें खरीदने की जगह निजी बसों को किराये पर लेने का विचार कर रही है जो दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को ध्वस्त करने की एक साज़िश है”I

DTC बसें
DTC
Arvind Kejriwal
delhi govt
DTC workers

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को गिरफ़्तार किया, हरियाणा में रोका गया क़ाफ़िला

निचले तबकों को समर्थन देने वाली वामपंथी एकजुटता ही भारत के मुस्लिमों की मदद कर सकती है


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License