NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
दिल्ली में जेएनयू छात्रा से कैब ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, 3 घंटे तक गाड़ी में घुमाता रहा ड्राइवर
 पुलिस ने युवती को एम्‍स में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद रविवार को उसे छुट्टी दे दी गई। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि की गई है
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Aug 2019
JNU
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी दिल्ली की सड़कें आज भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा दिल्ली पुलिस ही नहीं केंद्र व प्रदेश सरकार के लिए भी हमेशा से गंभीर चुनौती रही है। साल 2012 में हुए निर्भया कांड के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था। लोग सड़कों पर उतरे, नए कानूनों की परिभाषा गढ़ी गई लेकिन अफसोस आज भी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आज भी सड़क पर, सार्वजनिक वाहनों व निजी कंपनियों की कैब में महिलाओं के साथ अक्सर छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती हैं। 

मंदिर मार्ग, दिल्ली के वीआईपी एरिया में शुमार है, यहां  बिड़ला मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, बालाजी मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। कुलमिलाकर देखा जाए तो पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था यहां होती है। इतना ही नहीं 15 अगस्त के मद्देनज़र इस समय पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर है, लेकिन हैरानी की बात है कि इसी व्यवस्था में एक कैब ड्राइवर ने तमाम सुरक्षा इंतज़ामों के बीच एक छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने मंदिर मार्ग पुलिस थाने में कैब ड्राइवर के खिलाफ बालात्कार का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार 2 अगस्‍त को छात्रा के दोस्‍त का बर्थडे था। वो इसमें शामिल होने कनॉट प्‍लेस गई थी। रात करीब 8 बजे युवती ने मंदिर मार्ग स्थित एक मंदिर के बाहर से जेएनयू के लिए कैब ली। रास्ते में कैब चालक ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने कैब में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। चौंकाने वाली बात ये है कि कड़ी सुरक्षा के बीच तीन घंटे से अधिक समय तक वह छात्रा को घुमाता रहा। रात करीब 12 बजे वह युवती को आईआईटी के नजदीक हौजखास के एक पार्क के पास छोड़कर फरार हो गया।

युवती रातभर पार्क के पास ही पड़ी रही। सुबह राहगीरों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने युवती को एम्‍स में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद रविवार को उसे छुट्टी दे दी गई। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि की गई है।

मंदिर मार्ग पुलिस थाने ने न्यूज़क्लिक से एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। पीड़िता के बयान के आधार पर कैब चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवती पर अभी तक नशे का प्रभाव है। इससे वह कुछ भी ठीक से बता नहीं पा रही है।

इस खबर पर न्यूज़क्लिक ने राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली महिला आयोग से जानकारी मांगी, जिसके जवाब में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस खबर  पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और पीड़ित छात्रा को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली को 2016 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनआरबी) के जारी आंकड़ों के बाद रेप कैपिटल तक कहा जाने लगा। इसके अनुसार दिल्ली में देश के 19 प्रमुख शहरों के मुकाबले सबसे अधिक अपराध के साथ बलात्कार के मामले दर्ज किये गए। इस रिकॉड के मुताबिक कुल 41,761 मामलों में से अकेले दिल्ली में 33 प्रतिशत यानी 13,803 मामले सामने आए।
     

आजतक की खबर के अनुसार  दिल्ली पुलिस के आंकड़ों में खुलासा हुआ है कि इस साल 15 जुलाई तक बलात्कार के औसतन 6 और छेड़छाड़ के 8  मामले दर्ज किए गए, जबकि गत वर्ष प्रदेश में दुष्कर्म के लगभग 2000 से अधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। ये आंकड़े यकीनन आंखें खोलने के लिए काफी हैं। दिल्ली में सरकारें महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताने से नहीं चूकती हैं। लेकिन लगातार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध, सुधार लाने की दिशा में किए गए बड़े-बड़े दावों की पोल खोल देते हैं।

Jawaharlal Nehru University
cab driver
women safety
delhi police
Mandir Marg JNU Student
national commission for women
Delhi Commission

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर

पड़ताल: जौनपुर में 3 दलित लड़कियों की मौत बनी मिस्ट्री, पुलिस, प्रशासन और सरकार सभी कठघरे में

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला

बिहारः नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में

डबल इंजन की बिहार सरकार में थम नहीं रहे रेप, औरंगाबाद में छात्रा का गैंगरेप 

यूपी: आज़मगढ़ में पीड़ित महिला ने आत्महत्या नहीं की, सिस्टम की लापरवाही ने उसकी जान ले ली!


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License