NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली में महिलाओं के लिए मेट्रो और बसों में मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों को प्रस्ताव का अध्ययन करने का निर्देश दिया है। साथ ही सरकार लोगों से भी फीडबैक लेगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Jun 2019
Metro

2015 में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की बंपर जीत के लिए मुफ़्त पानी और सस्ती बिजली को सबसे बड़ी वजह माना गया था, और इस बार इसी तर्ज पर उन्होंने महिलाओं के लिए मेट्रो और बसों में मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव दिया है।

आपको मालूम है कि दिल्ली में अगले साल 2020 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए मेट्रो और बस यात्रा मुफ्त करने का प्रस्ताव रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों को प्रस्ताव का अध्ययन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से भी फीडबैक लेगी।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महिलाएं डीटीसी, क्लस्टर बसों और दिल्ली मेट्रो में नि:शुल्क यात्रा करेंगी।’’

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक जनसभा में कहा था कि उनकी सरकार दिल्ली में महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के प्रति प्रोत्साहित करने के वास्ते उनके लिए मेट्रो और बस यात्रा मुफ्त करने पर विचार कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी सरकार बिजली बिलों के निर्धारित शुल्क को कम करने के लिए शहर के बिजली नियामक के संपर्क में है।

बीजेपी और कांग्रेस इस योजना को चुनावी दांव कहकर इसकी आलोचना कर सकते हैं लेकिन इसी तर्ज पर इस बार मोदी की जीत में उग्र राष्ट्रवाद के अलावा मुफ्त गैस कनेक्शन देने की उज्ज्वला योजना और किसानों के खाते में सालाना छै हज़ार डालने की योजना जिसमें से दो किस्तों यानी चार हज़ार चुनाव से पहले तुरत-फुरत में खातों में डाल भी दिए गए, का भी हाथ माना जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गरीब किसानों के लिए सालाना 72 हज़ार आय सुनिश्चित करने का वादा किया था। हालांकि उनका वादा काम नहीं आया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली में इसी फार्मूले को आज़माना चाहते हैं, देखिए ये उनके कितने काम आता है।

हालांकि पिछले दिनों मेट्रो के किराये में भारी वृद्धि हुई है। लेकिन ये भी सच है कि केजरीवाल सरकार ने किराया बढ़ाए जाने का पूर्व में लगातार विरोध किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) में केंद्र और दिल्ली सरकार की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है। और किराया बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार की ओर से गठित कमेटी करती रही है। ऐसे ही एक सवाल के उत्तर में केजरीवाल ने कहा है कि इस योजना में केंद्र की अनुमति की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यहां विषय किराया बढ़ाने का नहीं बल्कि सब्सिडी देने का है और सब्सिडी की लागत दिल्ली सरकार उठाएगी।

राजनीति से अलग ये बात वास्तव में सच है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी सार्वजनिक परिवहन जितना सस्ता होगा लोग उसका उतना ही ज़्यादा प्रयोग करेंगे, इससे न सिर्फ गरीब लोगों को फायदा होगा, बल्कि निजी वाहनों के प्रयोग में भी कमी आएगी जिससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा और दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी समस्या और मुद्दा है।

Delhi Metro
Free Metro
free metro tavel for women
Women
Arvind Kejriwal
delhi government
AAP
AAP Govt

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मैरिटल रेप : दिल्ली हाई कोर्ट के बंटे हुए फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, क्या अब ख़त्म होगा न्याय का इंतज़ार!

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License