NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
दिल्ली विश्वविद्यालय: 30 जून से 6 जुलाई तक होंगी प्रवेश परीक्षाएँ
अधिकारियों ने बताया कि इस साल 11 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हो रही हैं लेकिन संगीत और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा विश्वविद्यालय आंतरिक रूप से ही आयोजित करेगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Jun 2019
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश प्रक्र‍िया शुरू हो चुकी है। हर साल लाखों छात्रों को डीयू में दाख़िले का इंतज़ार रहता है। डीयू के कई पाठ्यक्रमों में छात्रों को मेरिट के आधार पर दाख़िला मिलता है तो कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के द्वारा प्रवेश मिलता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय परास्नातक, एमफ़िल, पीएचडी और नौ स्नातक पाठ्यक्रमों में दाख़िले के लिए 30 जून से 6 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।

इस साल पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल 11 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हो रही हैं लेकिन संगीत और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा विश्वविद्यालय आंतरिक रूप से ही आयोजित करेगा।

स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के अंक और 12वीं कक्षा के अंक के आधार पर होगा। प्रवेश परीक्षा के तारीखों की घोषणा शुक्रवार को होगी। 

जो छात्र डीयू में दाखिला चाहते हैं, उनके लिए पूरे देशभर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीयू प्रवेश परीक्षा दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, साहिबाबाद, गाज़ियाबाद, बेंगलुरू, अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, जम्मू, नागपुर, वाराणसी, रांची, त्रिवेंद्रम, पटना, कोलकाता, चंडीगढ़, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। 

डीयू प्रवेश परीक्षा का पैटर्न 

डीयू प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्‍न पूछे जाएंगे। प्रत्‍येक प्रश्‍न के सही जवाब के लिए 4 अंक मिलेंगे जबकि एक ग़लत जवाब पर एक अंक कटेगा। एक सत्र दो घंटे का होगा जिसमें मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस(एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। 

 बिना प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों के लिए हर बार की तरह डीयू कटऑफ़ लिस्ट जारी की जाएगी। पहली कट ऑफ़ 20 जून को जारी होगी जबकि 20-22 जून तक प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन, एडमिशन, फ़ीस भुगतान होगा। दूसरी कट ऑफ़ 25 जून को जारी होगी और 27 जून तक प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन, एडमिशन व फ़ीस भुगतान होगा।
 
तीसरी कट ऑफ़ 29 जून को आएगी और 2 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन, एडमिशन, फ़ीस भुगतान करना होगा। चौथी कट ऑफ़ 4 जुलाई को जारी होगी और 6 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन, एडमिशन, फ़ीस भुगतान होगा। पांचवी कट ऑफ़ 9 जुलाई को जारी होगी और 11 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन, एडमिशन, फ़ीस भुगतान होगा।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Delhi University
du entrance exams
education
Higher education
education in india
exams
du cutoff

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

बच्चे नहीं, शिक्षकों का मूल्यांकन करें तो पता चलेगा शिक्षा का स्तर

विशेष: क्यों प्रासंगिक हैं आज राजा राममोहन रॉय

'KG से लेकर PG तक फ़्री पढ़ाई' : विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सभा में उठी मांग

दिल्ली: दलित प्रोफेसर मामले में SC आयोग का आदेश, DU रजिस्ट्रार व दौलत राम के प्राचार्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज

डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी

ज्ञानवापी पर फेसबुक पर टिप्पणी के मामले में डीयू के एसोसिएट प्रोफेसर रतन लाल को ज़मानत मिली


बाकी खबरें

  • Merkel Scholz
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान
    25 Nov 2021
    मर्केल दौर की समाप्ति, मध्य-वाम मार्गी ओलफ़ शुल्ज़ होंगे नए चांसलर। उम्मीद की जा रही है कि तकरीबन अगले एक माह के भीतर 177 पन्नों वाले गठबंधन समझौते का अनुमोदन करने के बाद नई सरकार सत्ता संभाल लेगी।
  • Russo-Uzbek
    एम. के. भद्रकुमार
    रुस-उज़बेक संबंध क्षेत्रीय स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक
    25 Nov 2021
    रुसी-उज्बेक संबंधों की वर्तमान sतिथि का मध्य एशिया में अंतर-क्षेत्रीय समीकरणों पर निश्चित्त तौर पर एक लाभकारी व शांतिदायक प्रभाव पड़ेगा।
  • violence against women
    राज वाल्मीकि
    महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का महत्व
    25 Nov 2021
    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक महिलाओं और बालिकाओं पर हिंसा बंद हो, इसके लिए 16 दिन तक जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखण्ड : शहीद स्मारक धरोहर स्थल पर स्कूल निर्माण के ख़िलाफ़ आदिवासी संगठनों का विरोध
    25 Nov 2021
    आदिवासी संगठन ने प्रशासन से कहा कि स्मारक स्थल वर्षों से उनकी आस्था उपासना का भी केंद्र रहा है. इससे उनकी धार्मिक आस्थाएं जुडी हुई हैं. विद्यालय निर्माण होने से यह स्थल हमेशा के लिए नष्ट हो जायेगा।…
  •  Fidel Castro
    अनीश अंकुर
    फिदेल कास्त्रो: लैटिन अमेरिका सहित समूची दुनिया में क्रांतिकारी शक्तियों के प्रतीक पुरुष
    25 Nov 2021
    25 नवंबर फिदेल कास्त्रो की पुण्यतिथि है। पांच साल पहले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का निधन हो गया था। साम्राज्यवाद के खिलाफ फिदेल कास्त्रो का संघर्ष पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्त्रोत…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License