NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
डिफेंस इम्प्लॉइज की तीन दिवसीय हड़ताल की वजह से सभी डिफेन्स इकाइयों में काम बंद
डिफेंस सिविलियन इम्प्लॉइज निजीकरण, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जैसे अन्य मुद्दों पर पुरज़ोर विरोध कर रहे हैं।
सुरंग्या कौर
24 Jan 2019
Translated by महेश कुमार
  विरोध प्रदर्शन
तमिलनाडु विरोध प्रदर्शन

बुधवार से शुरू हुई डिफेंस सिविलियन इम्प्लॉइज की हड़ताल को ऑर्डिनेंस कारखानों, नौसेना डॉकयार्ड, स्टेशन कार्यशालाओं, सेना डिपो, आदि में काम को पूरी तरह बंद रहने की वजह से पूरी तरह से सफल घोषित कर दिया गया है। सी श्रीकुमार, अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) के महासचिव ने कहा “दिल्ली, चेन्नई, पुणे, जबलपुर, कानपुर, मुंबई, आगरा, कोलकाता, और अन्य इकाइयों की सभी प्रमुख रक्षा इकाइयों में जो अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं, हड़ताल ने बड़ी भारी सफलता हासिल की है। यह हड़ताल 26 जनवरी के सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। सभी सरकार-नियंत्रित रक्षा उद्योग में ऐसा लगा रहा है, जैसे काम एक दम ठहरा गया हैं.''

Ordnance factiry dehu road pune.jpgदेहू रोड पुणे के आयुध कारखाने के समाने विरोध प्रदर्शन 

यूनियन, इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फ़ेडरेशन (INDNWF) और भारतीय प्रतिरक्षा मज़दूर संघ (BPMS), ए.आई.डी.ईं.एफ. (AIDEF) प्रमुख रक्षा कर्मचारी संघ हैं, जिनकी अगुवाई में तकरीबन 4 लाख  डिफेंस सिविलियन इम्प्लॉइज हड़ताल पर हैं। तीन दिन की इस हड़ताल को भारत के प्रतिरक्षा से जुड़े सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में निराशाजनक स्थितियों और भाजपा सरकार द्वारा निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को इनका अनुबंध सौंपकर देश की स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमताओं को कमजोर करने के निरंतर प्रयासों के विरोध में आवाहन किया गया है।हड़ताल से पहले एआईडीईएफ द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यूनियन ने कहा कि मेक इन इंडिया की आड़ में, सरकार निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को रक्षा संबंधित विनिर्माण अनुबंध (ठेका) दे रही है। और इस उद्देश्य को पाने के लिए रक्षा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफडीआई को भी पेश किया गया है। जबकि ये उत्पाद पहले से ही सार्वजनिक क्षेत्र के आयुध कारखानों द्वारा निर्मित किए जा रहे थे, जिनकी  हालत अब अनिश्चित हो गयी है।

ordnance cable factory chandigarh 02.jpgचंडीगढ़ आयुध कारखाने के समाने विरोध प्रदर्शन 

41 आयुध कारखानों में निर्मित 275 से अधिक रक्षा उत्पादों को "नॉन-कोर" घोषित कर दिया गया है, और इनका उत्पादन निजी कंपनियों को सौंप दिया गया है। इनमें हथियार, गोला-बारूद, राइफलें, बम, प्रक्षेपास्त्र आदि शामिल हैं। सरकार की इस नीति की वजह से इनमें कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ 25 आयुध कारखाने भी गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं।

सी श्रीकुमार ने कहा कि  “इस सरकार का एकमात्र उद्देश्य कॉर्पोरेट क्षेत्र को लाभ पहुंचाना है। इसका राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है.''बेंगलूरु में गुणवत्ता नियंत्रण (इलेक्ट्रॉनिक्स) के नियंत्रक महानिदेशक, रवींद्रन त्रिवेदी ने भी उस जोखिम की ओर इशारा किया जिस कि वजह से खरीदे जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इन्होंने न्यूजक्लिक को बताया कि “लोग और मीडिया को इसका सही विश्लेषण करने की आवश्यकता है कि क्या इस तरह के उत्पादों का निर्माण करने वाली एक फर्म सेना की गुणवत्ता की आवश्यकताओं को पूरा कर पाएगी या नहीं। सरकार का कहना है कि हमें निजी क्षेत्र से ही खरीदना चाहिए क्योंकि सरकारी उत्पादों में हमेशा आपूर्ति देरी से होती है। जब सरकार बाजार से एक वस्तु खरीदती है, तो सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में न्यूनतम तीन महीने लगते हैं। लेकिन निजी व्यक्ति बाजार जाएगा, वस्तु खरीदेगा और इसका निर्माण कर देगा।

kolkatta.jpgकोलकत्ता 

तृतीय पक्ष इंस्पेक्शन के नाम पर गुणवत्ता मूल्यांकन यानि माल को जांचने की विधि को ही आउटसोर्स किया जा रहा है।भाजपा सरकार ने न केवल आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) और अन्य रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) में न केवल निवेश को रोकने का फैसला किया है बल्कि दो प्रमुख डीपीएसयू - हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के भी शेयर बेचने का फैसला लिया है। इसके अलावा, श्रमिकों को अनुबंध में बांधने में तेजी से वृद्धि हुई है, इसमें मुख्य रुप से सैन्य फार्म को बंद करना जो सैनिकों को दूध की आपूर्ति करते हैं, स्टेशन कार्यशालाओं और सेना के डिपो को बंद करना शामिल हैं। आठ सेना की मुख्य कार्यशालाओं को निजी क्षेत्र में भारत सरकार के स्वामित्व वाले कॉरपोरेट ऑपरेटेड गोको मॉडल के तहत सौंपा जा रहा है।

यहां तक कि रक्षा अनुसंधान डीआरडीओ भी (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) के संचालन और नव विकसित प्रौद्योगिकी को भी निजी क्षेत्र को सौंपा जा रहा है, जो इसी तरह का संकट झेल रहा है।डीआरडीओ की श्रमशक्ति कम होने के कारण, वैज्ञानिकों को भी अनुबंध के आधार पर इन नौकरियों पर रखा जा रहा है।

dehradun.jpgदेहरादून 


रवींद्रन ने कहा “सरकार एक साल, या दो साल के लिए एक परियोजना के लिए वैज्ञानिकों की नियुक्ति कर रही है और उसके बाद, उनके लिए कोई नौकरी नहीं होगी। ऐसा हो सकता है कि एक वर्ष की नौकरी के लिए आने वाला व्यक्ति उसके द्वारा प्राप्त दस्तावेजों को लीक कर सकता है, जिससे हमारी सुरक्षा को खतरा है।लेकिन कोई भी इस बारे में नहीं सोच रहा है। 

हड़ताली कर्मचारी भी पेंशन के अधिकार की मांग कर रहे हैं, जिसे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत पुरानी व्यवस्था को हटा दिया गया है। एनपीएस के तहत, कर्मचारी केवल 1,000 रुपये से 2,000 रुपये की अल्प पेंशन राशि प्राप्त कर रहे हैं, जबकि पुरानी पेंशन योजना के तहत 9,000 रुपये की न्यूनतम राशि के साथ-साथ दैनिक भत्ता भी दिया जाता है।

श्रीकुमार ने कहा कि सरकार की तरफ से अब तक हड़ताल के संबन्ध में कोई जवाब नहीं आया है। तीनों महासंघों ने इन मुद्दों पर पिछले साल 15 फरवरी और 15 मार्च को दिल्ली के संसद मार्ग पर विरोध प्रदर्शन भी किया था, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इस हड़ताल के समाप्त होने के बाद, एआईडीईएफ ने अपनी संघर्षपूर्ण कार्रवाई को जारी रखने की योजना बनाई है।भविष्य के फैसले भी आने वाले आम चुनावों पर निर्भर हैं।श्रीकुमार ने कहा “जो भी सरकार आती है, उसके आधार पर, हम सरकार के पास जाएंगे, और अपनी समस्याओं को बताएंगे। अगर वे सुनते हैं, तो ठीक है। अन्यथा हमारे राष्ट्रीय अधिकारी मिलेंगे और निर्णय लेंगे कि आगे क्या करना है।''
 


 

Defence

Related Stories

एक तरफ़ PM ने किया गांधी का आह्वान, दूसरी तरफ़ वन अधिनियम को कमजोर करने का प्रस्ताव

हड़तालों के सिलसिले में आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक आईएलओ नीति का उल्लंघन

भारतीय वायुसेना का विमान लापता, 13 लोग सवार

रफाल सौदे में शायद दसॉल्ट को नहीं भारत सरकार को HAL से परेशानी थी: डी रघुनंदन

रफ़ाल मुद्दे पर ओलांद का बयान: भारतीय सरकार फिर कठघरे में

भारत ने कॉमकासा पर हस्ताक्षर किए: ऊँची दूकान फीके पकवान

रफ़ाल सौदा: कुछ तो है जिसकी पर्दादारी है!

रक्षा अधिग्रहण के लिए रणनीतिक साझेदारी मॉडलः एक और घोटाला की तैयारी?

रफ़ाल सौदा: देश और सुरक्षा के साथ खिलवाड़

बीजेपी सरकार की नीतियाँ रक्षा में आत्मनिर्भरता को कमज़ोर कर रही हैं


बाकी खबरें

  • श्याम मीरा सिंह
    यूक्रेन में फंसे बच्चों के नाम पर PM कर रहे चुनावी प्रचार, वरुण गांधी बोले- हर आपदा में ‘अवसर’ नहीं खोजना चाहिए
    28 Feb 2022
    एक तरफ़ प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में यूक्रेन में फंसे कुछ सौ बच्चों को रेस्क्यू करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी तरफ़ यूक्रेन में अभी हज़ारों बच्चे फंसे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे…
  • karnataka
    शुभम शर्मा
    हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 
    28 Feb 2022
    यह विडम्बना ही है कि हिजाब का विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से होता है, जो खुद हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्णता से चिपकी रहती हैं।
  • Chiraigaon
    विजय विनीत
    बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के बनारस में चिरईगांव के बाग़बानों का जो रंज पांच दशक पहले था, वही आज भी है। सिर्फ चुनाव के समय ही इनका हाल-चाल लेने नेता आते हैं या फिर आम-अमरूद से लकदक बगीचों में फल खाने। आमदनी दोगुना…
  • pop and putin
    एम. के. भद्रकुमार
    पोप, पुतिन और संकटग्रस्त यूक्रेन
    28 Feb 2022
    भू-राजनीति को लेकर फ़्रांसिस की दिलचस्पी, रूसी विदेश नीति के प्रति उनकी सहानुभूति और पश्चिम की उनकी आलोचना को देखते हुए रूसी दूतावास का उनका यह दौरा एक ग़ैरमामूली प्रतीक बन जाता है।
  • MANIPUR
    शशि शेखर
    मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव
    28 Feb 2022
    मणिपुर की महिलाएं अपने परिवार के सामाजिक-आर्थिक शक्ति की धुरी रही हैं। खेती-किसानी से ले कर अन्य आर्थिक गतिविधियों तक में वे अपने परिवार के पुरुष सदस्य से कहीं आगे नज़र आती हैं, लेकिन राजनीति में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License