NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
डीयू : ओरिएंटेशन प्रोग्राम के नाम पर प्राध्यापकों का भगवाकरण!
“अधिकांश वक्ताओं ने धर्मनिरपेक्षतावादियों, मार्क्सवादी बुद्धिजीवियों, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, उदारवादियों और पश्चिमी सभ्यता के ख़िलाफ़ जमकर भड़ास निकाली थी। और कांग्रेस पार्टी और जवाहरलाल नेहरू पर सबसे ज़्यादा हमला किया गया था। जो कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसी रूप में नहीं जुड़ा था।"
प्रदीप सिंह
04 Aug 2019
DU

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंटर फ़ॉर प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट फ़ॉर हायर एजुकेशन (CPDHE) का काम सहायक प्रोफ़ेसरों को शिक्षित-प्रशिक्षित करना है। इस शिक्षण-प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित करके अध्यापकों के शिक्षण कौशल का विकास करना और उस विषय में हो रहे बदलावों से रूबरू कराना है। लेकिन (CPDHE) की निदेशक प्रो. गीता सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुछ संगठनों के साथ मिलकर इसे राजनीति का केंद्र बना दिया है। पिछले कुछ वर्षों से यह केंद्र लगातार चर्चा में है। चर्चा का कारण विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफ़ेसरों को विषय विशेषज्ञों की बजाय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारकों द्वारा प्रशिक्षण देना है। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के तहत  केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ही संबद्ध कॉलेजों के सभी सहायक प्रोफ़ेसरों को अपने संपूर्ण करियर के दौरान एक "ओरिएंटेशन" और दो "रिफ़्रेशर" पाठ्यक्रम में शामिल होना आवश्यक है।

"ओरिएंटेशन" पाठ्यक्रम व्यापक कार्यक्रम है, जो सहायक प्रोफ़ेसरों को शिक्षण कौशल और संकाय से जुड़े लोगों को अंतःविषय दृष्टिकोण से परिचित कराता है।

"रिफ़्रेशर" का उद्देश्य प्राध्यापकों के ज्ञान का उन्नयन और अपने क्षेत्र में इतिहास और समाजशास्त्र के बदलावों से परिचित कराना है। देश भर के समस्त विश्वविद्यालयों में यूजीसी द्वारा संचालित मानव अनुसंधान विकास केंद्र (एचआरडीसी) यह प्रशिक्षण आयोजित कराता है। विश्वविद्यालयों में  जिन्हें अकादमिक स्टाफ़ ट्रेनिंग कॉलेज भी कहा जाता है। हर विश्वविद्यालय में अकादमिक स्टाफ़ कॉलेज होता है जो समय-समय पर विशेषज्ञों को बुलाकर ऐसे कार्यक्रमों का संचालन करता है।  

geeta SINGH 1.jpgलेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के ओरिएंटेशन और रिफ़्रेशर कोर्स में सहायक प्रोफ़ेसरों को इंद्रेश कुमार जैसे संघ प्रचारकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। और उन्हें विषय की बजाय कांग्रेस और धर्मनिरपेक्ष राजनेताओं की कमियों पर भाषण पिलाया जाता है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ। पिछले तीन वर्षों से दिल्ली विश्वविद्यालय के CPDHE में जितने भी ओरिएंटेशन और रिफ़्रेशर कोर्स आयोजित किए गए, सब किसी न किसी रूप में विवादित रहे। हर कार्यक्रम में संघ संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।   

अभी जुलाई में भी दो सप्ताह का एक ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। 9 - 22 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में सोशल साइंस, सोशल वर्क और बायो केमिस्ट्री के लगभग 28 सहायक प्रोफ़ेसर शामिल हुए। “भारतीय समाज आधार, संबंध-संवेदना एवं सेवा” विषयक संगोष्ठी में इंद्रेश कुमार समेत संघ के कई पदाधिकारी विषय विशेषज्ञ के तौर पर आमंत्रित किए गए। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि ऐसे तमाम संघ कार्यकर्ताओं को सामाजिक चिंतक (सोशल थिंकर) की श्रेणी में बुलाया गया।

सेंटर फ़ॉर प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट फ़ॉर हायर एजुकेशन (CPDHE) की डायरेक्टर प्रो. गीता सिंह कहती हैं, “ओरिएंटेशन प्रोग्राम में पहले भी विषय विशेषज्ञों के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय विभूतियों को आमंत्रित किया जाता रहा है। इस बार भी हमने शिक्षाविद प्रो. गिरीश्वर मिश्र, प्रो. रजनीश शुक्ल, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. पामेला के साथ इंद्रेश कुमार, आरिफ़ मोहम्मह ख़ान और चंडी प्रसाद भट्ट जैसे सामाजिक जीवन में सक्रिय व्यक्तियों को भी बुलाया था।”

चंडी प्रसाद भट्ट देश के जाने-माने पर्यावरणविद हैं। राजनेता आरिफ़ मोहम्मद ख़ान भी मुस्लिम समाज में व्याप्त बुराइयों के ख़िलाफ़ लड़ते रहे हैं और इस कड़ी में अपने राजनीतिक करियर को भी दांव पर लगा दिया। लेकिन इंद्रेश कुमार समाज में किस योगदान के लिए जाने जाते हैं, के सवाल पर गीता सिंह कहती हैं कि वो सोशल थिंकर हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इंद्रेश कुमार सेंटर फ़ॉरप्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट फ़ॉरहायर एजुकेशन (CPDHE) के हर कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं।

geeta SINGH 3.jpgपिछले कुछ वर्षों में ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि दिल्ली विश्वविद्यालय में UGC-HRD केंद्र-सेंटर फ़ॉर प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट फ़ॉर हायर एजुकेशन (CPDHE) का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ गहरा संबंध है। दरअसल, CPDHE की निदेशक गीता सिंह आरएसएस के संगठन विश्वग्राम से जुड़ी हैं। यह संगठन आरएसएस विचारक इंद्रेश कुमार संचालित करते हैं। विश्वग्राम की वेबसाइट और फेसबुक पेज इंद्रेश कुमार के साथ गीता सिंह की तस्वीरों से भरे हुए हैं, जिनमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं कि जब से प्रो. गीता सिंह सेंटर फ़ॉर प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट फ़ॉर हायर एजुकेशन की डायरेक्टर बन कर आई हैं तब से संघ के प्रचारकों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम में आना आम बात हो गया है।

विश्वविद्यालय संचालित ओरिएंटेशन और रिफ़्रेशर कोर्स का मक़सद प्राध्यापकों को शिक्षण में प्रवीण करना और उनके अपने विषय के विभिन्न नए आयामों से परिचित कराना है, जो समय और बदलाव की प्रक्रिया में सामने आए हैं। लेकिन अब यह केंद्र प्राध्यपकों के भगवाकरण का सेंटर बनता जा रहा है। पिछले तीन वर्ष में यहां जितने भी कार्यक्रम चलाए गए सब में संघ के विचार का प्रचार प्रमुख रहा है। इसमें सम्मिलित कुछ शिक्षकों का कहना है कि 'प्रशिक्षण कार्यक्रम'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार के प्रचार का मंच बन गया है।

गीता सिंह की संघ से संबंधों की झलक नवंबर और दिसंबर 2017 में स्पष्ट रूप से देखने को मिली जब सीपीडीएचई में दो ओरिएंटेशन और दो रिफ़्रेशर पाठ्यक्रम समवर्ती रूप से आयोजित किए गए थे। देश भर से इसमें शामिल हुए लगभग दो सौ पचास शिक्षकों को शैक्षणिक सामग्री की बजाए राजनीतिक विचार का पाठ पढ़ाया गया। उस समय अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के एक शिक्षक ने शिकायत की थी कि "चार अलग-अलग कार्यक्रमों के शिक्षकों को विशाल संयुक्त सत्रों में धकेल दिया गया था। जो यूजीसी के प्रारूप और उद्देश्यों के बारे में निर्धारित मानदंडों की अवहेलना करता था।"

तब कई प्रतिभागियों ने एतराज़ जताया था कि आमंत्रित व्यक्तियों में से ज़्यादातर शिक्षाविद नहीं थे। प्रशिक्षण देने आए हुए लोग  आर्गनाइज़र, पांचजन्य, भारतीय शिक्षा मंडल और अखिल भारतीय इतिहास संकल्प योजना जैसे आरएसएस से जुड़े संगठनों-संस्थानों से जुड़े राजनीतिज्ञ थे। यह कार्यक्रम ‘भारत बोध’(भारत के बारे में सीखना) और भारतीय संस्कृति, विचार और विचारकों पर केंद्रित था। तब कश्मीर विश्वविद्यालय से आए एक प्रतिभागी  जावेद अहमद ने कहा था कि  “अधिकांश वक्ताओं ने धर्मनिरपेक्षतावादियों, मार्क्सवादी बुद्धिजीवियों, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, उदारवादियों और पश्चिमी सभ्यता के ख़िलाफ़ जमकर भड़ास निकाली थी। और कांग्रेस पार्टी और जवाहरलाल नेहरू पर सबसे ज़्यादा हमला किया गया था। जो कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसी रूप में नहीं जुड़ा था।"

देश में शिक्षा के भगवाकरण की बात तो लंबे समय से की जा रही है। लेकिन अब शिक्षा के साथ शिक्षकों के भगवाकरण की योजना भी सामने आ गई है।

(सभी फोटो cpdhe.du.ac.in से साभार) 

(लेखक के विचार निजी हैं।)

Delhi University
Centre for Professional Development in Higher Education
CPDHE
Secularism
Marxist
JNU
Congress
BJP
RSS
rss and campus student tussle
UGC

Related Stories

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

दिल्ली: दलित प्रोफेसर मामले में SC आयोग का आदेश, DU रजिस्ट्रार व दौलत राम के प्राचार्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज

डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से जितने लाभ नहीं, उतनी उसमें ख़ामियाँ हैं  

उत्तराखंड : ज़रूरी सुविधाओं के अभाव में बंद होते सरकारी स्कूल, RTE क़ानून की आड़ में निजी स्कूलों का बढ़ता कारोबार 


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License