NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
डीयू :  SFI कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में छात्रों और शिक्षकों का प्रदर्शन
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े तीन छात्र कार्यकर्ताओं पर दस एबीवीपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस हमले के खिलाफ छात्रों और शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Aug 2019
DU protest

25 अगस्त रविवार शाम, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े तीन छात्र कार्यकर्ताओं पर दिल्ली के विजय नगर में दस एबीवीपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस हमले की निंदा करते हुए छात्रों और शिक्षकों सहित BSCEM, PDSF,आईसा, पिंजरा टॉड और SFI  आज 26 अगस्त को दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स गैलरी में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान, छात्र कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह एक पूर्व नियोजित हमला था और पुलिस इस पूरी घटना पर उचित कार्रवाई करने में देरी कर रही है।

attack_0.PNG
एसएफआई द्वारा मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब छात्र कार्यकर्ता विजय नगर इलाके में रविवार शाम को पोस्टर चिपका रहे थे, तब कुछ लोगों का एक समूह स्कॉर्पियो कार में आया और एसएफआई कार्यकर्ताओं पर डंडे और क्रिकेट बैट से प्रहार किया और महिला छात्रों पर भद्दे कमेंट किए।

इस घटना में, एसएफआई के छात्र कार्यकर्ता सुमित कटारिया, हिमांशु और नोएल को हाथ में फैक्चर और सिर पर गंभीर चोटें आईं है।

एसएफआई अध्यक्ष विकास भदौरिया ने न्यूजक्लिक को बताया, "पोस्टर चिपकाना छात्र कार्यकर्ता की सक्रियता का हिस्सा है और ये घटना एक पूर्व नियोजित प्रतीत होती है क्योंकि हमलावरों ने वहां के कार्यकर्ताओं को धमकी दी  कि इस साल फरवरी में एबीवीपी नेताओं के खिलाफ एक महिला कार्यकर्ता द्वारा दायर यौन उत्पीड़न की शिकायत वापस ले लें," उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए तत्काल कार्रवाई करने में लापरवाही कर रही थी।

विकास ने कहा कि हमलावरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है अगर कार की जगह और हमलावरों की पहचान करने के लिए घटना स्थल के सीसीटीवी रिकॉर्ड की जांच की जाए।

अंबेडकर विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कोलर श्रुति कहती हैं कि, छात्र संघ के चुनाव आने वाले हैं इसलिए एबीवीपी द्वारा इस तरह की हिंसा एक नियमित मामला बन गया है। "यह साफ है कि एबीवीपी को प्रशासन और पुलिस दोनों से संरक्षण प्राप्त हो रहा है क्योंकि एबीवीपी के गुंडे देर रात दिल्ली विश्वविद्यालय के परिसर में घुमते हुए पाए जा सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं करती, तब तक छात्र कार्यकर्ता मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Delhi University
Student Protests
SFI Student
attack on SFI workers
AISA
BSCEM
PDSF
ABVP

Related Stories

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

दिल्ली: दलित प्रोफेसर मामले में SC आयोग का आदेश, DU रजिस्ट्रार व दौलत राम के प्राचार्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज

डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी

‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

नई शिक्षा नीति से सधेगा काॅरपोरेट हित

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर छात्रों में असमंजस, शासन-प्रशासन से लगा रहे हैं गुहार

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License