NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दक्षिणपंथियों के हाथ में देश सबसे बुरे दौर में है- रावसाहेब कासबे
"साथियो आज अपने देश की स्थिति ऐसी हो गई है जैसी मैंने अपने 74 साल के जीवन में कभी नहीं देखी I" उन्होंने कहा कि आज देश जातियुद्ध की आग में जल रहा है I इस युद्ध में बलि चढ़ेंगी महिलाएं, ऐसा हमारे देश का इतिहास रहा है I

सबरंग इंडिया
24 Jan 2018
Raosaheb kasbe

मुंबई. मुंबई कलेक्टिव द्वारा आयोजित एक टॉक में विख्यात विद्वान रावसाहेब कसबे ने धर्म और जाति के नाम पर हो रही हिंसा और नए दुश्मनों के उदय की चर्चा की I उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में देश की स्थिति बहुत ज्यादा बदतर हो गई है I उन्होंने अवैज्ञानिक अवधारणाओं के बारे में भी बात की, जैसे प्राचीन वेदों के अध्ययन की, जो कुछ राइट-विंग संगठनों द्वारा उनके अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए प्रचारित किए जा रहे हैं I उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने की जरूरत है I 

"साथियो आज अपने देश की स्थिति ऐसी हो गई है जैसी मैंने अपने 74 साल के जीवन में कभी नहीं देखी I" उन्होंने कहा कि आज देश जातियुद्ध की आग में जल रहा है I इस युद्ध में बलि चढ़ेंगी महिलाएं, ऐसा हमारे देश का इतिहास रहा है I

 

उन्होंने भारत के इतिहास को प्रदर्शित किए जाने पर उन्होंने कहा कि यहां हुण आए, कुषाण आए, मंगोल आए...... और सब जीतने में कामयाब रहे I  इसका कारण था कि भारत हमेशा से जातियों में बंटा हुआ था और उसने कभी संगठित रूप से लड़ाई नहीं लड़ी Iइसलिए हमारा इतिहास पराभव का इतिहास है I

उन्होंने कहा कि या तो हमें यह भी कहना पड़ेगा कि हमारा इतिहास है ही नहीं, क्योंकि जो बातें बताई जाती हैं वे तथ्यरहित हैं या परीकथाएं हैं , या बच्चों को सुलाते वक्त सुनाने वाली हसीन कहानियां हैं I भारत कभी संगठित नहीं रहा I भारत को राष्ट्र बनाने की शुरूआत महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई के समय से की और कहा कि भारत एक राष्ट्र है I

गांधी अफ्रीका से तीन सपने साथ लाए थे Iपहला अस्पृश्यता, दूसरा हिंदू मुस्लिमों को साथ लाना, तीसरा था ग्रामोद्योग को बढ़ावा देना I 1915 से 20 तक वे इसी के लिए खड़े रहे I उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के उदय के साथ आरएसएस का उदय हुआ. संघ का कहना था कि भारत में पॉलिटिकल राष्ट्रवाद नहीं आयेगा बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद आएगा......

Raosaheb kasbe
BJP-RSS
Dalits
Maharastra
right wing politics
Fascism

Related Stories

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

कभी सिख गुरुओं के लिए औज़ार बनाने वाला सिकलीगर समाज आज अपराधियों का जीवन जीने को मजबूर है

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

बागपत: भड़ल गांव में दलितों की चमड़ा इकाइयों पर चला बुलडोज़र, मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र


बाकी खबरें

  • वसीम अकरम त्यागी
    विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी
    26 May 2022
    अब्दुल सुब्हान वही शख्स हैं जिन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेशक़ीमती आठ साल आतंकवाद के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बिताए हैं। 10 मई 2022 को वे आतंकवाद के आरोपों से बरी होकर अपने गांव पहुंचे हैं।
  • एम. के. भद्रकुमार
    हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा
    26 May 2022
    "इंडो-पैसिफ़िक इकनॉमिक फ़्रेमवर्क" बाइडेन प्रशासन द्वारा व्याकुल होकर उठाया गया कदम दिखाई देता है, जिसकी मंशा एशिया में चीन को संतुलित करने वाले विश्वसनीय साझेदार के तौर पर अमेरिका की आर्थिक स्थिति को…
  • अनिल जैन
    मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?
    26 May 2022
    इन आठ सालों के दौरान मोदी सरकार के एक हाथ में विकास का झंडा, दूसरे हाथ में नफ़रत का एजेंडा और होठों पर हिंदुत्ववादी राष्ट्रवाद का मंत्र रहा है।
  • सोनिया यादव
    क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?
    26 May 2022
    एक बार फिर यूपी पुलिस की दबिश सवालों के घेरे में है। बागपत में जिले के छपरौली क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी की मां और दो बहनों द्वारा कथित तौर पर जहर खाने से मौत मामला सामने आया है।
  • सी. सरतचंद
    विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान
    26 May 2022
    युद्ध ने खाद्य संकट को और तीक्ष्ण कर दिया है, लेकिन इसे खत्म करने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका को सबसे पहले इस बात को समझना होगा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष का कोई भी सैन्य समाधान रूस की हार की इसकी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License