NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दलित आन्दोलन को बदनाम करने की साज़िश
2 अप्रैल 2018 के भारत बंद में हुइ हिंसा से किसको क्या मिला या किसने इस हिंसा का फायदा उठाया?
मुकुंद झा
06 Apr 2018
Dalits Protest

2 अप्रैल 2018 के भारत बंद के दौरान हुई हिंसा से किसे क्या मिला या किसने इस हिंसा का फयदा उठाया? जब हम भारत में दलित आंदोलन देखते हैं तो पाते हैं कि पिछले कुछ वर्षो में इनके आंदोलनों ने एक बार फिर से गति पकड़ी है | जब हम देख रहे हैं कि इन आंदोलनों की व्यापकता बढ़ी है और इनके आन्दोलन में एक बड़ा बदलाव है कि अब ये पहले से कहीं तेज़ और आक्रमक है | इसके कई करण है पर कई दलित विचारक मानते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण है  देश में पहली बार हिंदूवादी विचार को सत्ता का प्रत्यक्ष और भरपूर संरक्षण मिलना |

2014 के आम चुनाव के बाद देश में पहली बार भाजपा को पूर्ण बहुमत के सथा सत्ता में आने का मौका मिला, जिसके बाद से ही उससे जुड़े कई  कट्टर हिन्दूवादी संगठन जैसे हिन्दू युवावह्नी, बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद आदि तमाम संगठनों द्वारा देश के अलग-अलग शहरों में जाति और धर्म के नाम पर लोगों पर हमले तेज़ हो गये | इन हमलों का सबसे अधिक शिकार दलित और अल्पसंख्यक समाज हुआ, इसी कारण समाज के इस सबसे निचले तबके में अपने ऊपर हो रहे हिंसक हमलों से आक्रोश बढ़ रहा है और वो अलग-अलग राज्यों में आन्दोलन के रूप में अपना रोष विरोध प्रदर्शनों के द्वार प्रकट कर रहे है |

अगर हम देख तो भारत में आय दिन कोई ना कोई  दक्षिणपंथी संगठन किसी न किसी मुद्दे पर हिंसक आन्दोलन करते रहते है चाहे वो करनी सेना का पद्मावती फ़िल्म पर पुर देश में हिंसक आन्दोलन हो या फिर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद द्वार देश रोज़ गायके नाम पर लोगो की हत्या और मार-पिट करना आम बात है, पर इस पर सरकार कुछ नही बोलती है | क्योंकि ये अधिकतर वो संग्ठन जो भाजपा के सहयोगी और बिरादराना संगठन है |

जबकी 2 अप्रैल को देशव्यापी बंद के दौरान  कुछ राज्यों में हुई कुछ हिंसक घटनाओं को इतना बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है जैसे देश में इससे पूर्व कभी भी इस तरह की हिंसक विरोध हुए ही नहीं है | जबकी कुछ रिपोर्टों की माने तो बंद के दौरान हिंसा करने वाले दलित संगठन के नहीं थे बल्कि वो आरएसएस और कई अन्य हिन्दूवादी संगठन के लोग थे | इसके बाबजूद भी इस आन्दोलन में हुई हिंसा को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता |

इन हिंसक घटनाओं से इस आन्दोलन के मुख्य उद्देश्य को भुला कर पूरा ध्यान हिंसा की ओर मोड़ दिया है | सरकार और सारे हिन्दूवादी संगठन हिंसा को लेकर  पूरे आन्दोलन की आलोचना कर रहे है ,इसके साथ ही वो अपने मनुवादी ऐजेंडे को आगे कर के पुरे दलित आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है | जबकी हिंसा इस आन्दोलन का आधार नहीं था बल्कि कई ऐसी भी खबरे आई की भिड़ को पुलिस और कई जगह पर सवर्णों ने उन्हें उकसाय जिसके परिणाम स्वरूप हिंसा हुई | कई जगह दलित ही हिसा का शिकार हो गये | ये दिखता है की हिंसा एकतरफा नही था |

इस आन्दोलन की आड़ लेकर  आरएसएस,भाजपा ,और इन से जुड़े संघटन दलितो के अधिकारों को खत्म करने की बात कर रहे है | सोशल मिडिया में इनकी ट्रोल सेना पूरी तरह सक्रिय हो गई है | ये दलित आदिवासी के मिले संवैधानिकआरक्षण को खत्म करने का प्रचार कर रही है | साथ ही वो इन हिंसक घटनाओ का सहारा ले कर ,पिछले कई वर्षो से हो रहे दलितों पर अत्याचार को भी सही ठहरने का प्रयास कर रहे हैं |

इन सब में सरकार भी इनका पूरा साथ देती हुई दिख रही है,क्योकि सरकार रोज़गार,किसान ,एसएससी स्कैम ,सीबीएसई लिक पिनबी घोटाल जैसे कई मुद्दो पर बुरी तरह  से घिरी हुई थी | इस बिच में इस बंद के दौरान हुई हिंसा को आगे करके एन सभी मुद्दो को पीछे करना चाहती है |जिसमे वो काफी हद तक सफल हो रही है क्योकि उन्हें इसमे मुख्यधार के मिडिया संगठनों का भी भरपूर साथ मिल रहा हैं |

 इस आन्दोलन की आड़ में सरकार बड़े ही सतिर तरीके से  अपने रोज़गार  देने की विफलता को छिपा रही है |भाजपा के कई नेता कई  बार गाहे बगाहे  ये कहते है कि युवाओ को नौकरी आरक्षण के करण नही मिल रहा है |सारी  नौकरी आरक्षण वाले खा जाते है |जबकि सत्य यह है कि मोदी सरकार ने चुनाव पुर्व साल में 2 करोड़ नौकरी का वाद किया था, पर वो अपने अब तक के अपने पुरे कार्यकाल में 2करोड़ नौकरी नहीं दे पाए है | इसलिऐ वो युवाओ को आरक्षण के नाम पर भ्रमित कर रहे है ,बेरोजगार युवकों को आरक्षित और अनारक्षित में बांटकर उनके गुस्से से बचना चाहती हैं | परन्तु आज के युवा सज़ग है और वो इनके इस दुष्प्रचार में नहीं फसेंगे |

इन सब पर दलित विचारकऔर कार्यकर्ता अनिल  चमड़िया ने अपने फेसबुक पर कहा की “2 अप्रैल को सामाजिक स्तर जातीय पूर्वाग्रहों, प्रशासन का एकपक्षीय रवैया और मीडिया के भीतर दलित विरोधी मानसिकता का एक बहुस्तरीय ढांचा सक्रिय दिखाई दिया है। दो अप्रैल को देश की सामाजिक स्थिति को बदलने के लिए दलितों के बीच चेतना के विस्तार होने के साफ-साफ संकेत मिलते हैं। उसके खुद पर देशव्यापी निर्भरता का भरोसा बढ़ने का सबूत मिलता है”।

Dalits Protest
Bharat Bandh
RSS
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License