NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दलित बुद्धिजीवी प्रो. आनंद तेलतुंबडे गिरफ़्तार, देशभर में तीखी प्रतिक्रिया
देशभर के बुद्धिजीवियों, मानवाधिकार कार्यकर्ता और कवि-लेखकों ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है। सभी का कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनके पास 11 फरवरी तक का समय था तो ऐसी क्या जल्दी थी कि उन्हें तड़के इस तरह चोरी-छिपे गिरफ़्तार किया गया।
अमय तिरोदकर
02 Feb 2019
फाइल फोटो

पुणे पुलिस ने शनिवार तड़के मुंबई हवाईअड्डे से दलित बुद्धिजीवी व प्रोफेसर आनंद तेलतुंबडे को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम हवाई अड्डे पर उनका इंतजार कर रही थी और उन्हें तड़के करीब 3.30 बजे छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया। 


भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे सत्र न्यायलय  ने शुक्रवार 1 फरवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब  पुणे पुलिस उन्हें में विशेष अदालत में पेश करेगी।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने तेलतुंबडे को उचित अदालत में जमानत के लिए आवेदन करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था | जिसके बाद, उन्होंने पुणे की सत्र न्ययालय में एक आवेदन किया था। सुनवाई 28 जनवरी को शुरू हुई, और तीन दिनों तक जारी रही। हालांकि, तेलतुंबडे के वकील रोहन नाहर ने आरोप लगाया कि पुलिस आनंद को गिरफ्तार करने के लिए सुनवाई में देरी कर रही है। जब शनिवार तड़के 3:30 बजे उनकी गिरफ्तारी हुई तो अब नाहर के आरोपों सही लग रहा हैं ।

कथित तौर पर आनंद को मुंबई के नजदीकी विले पार्ले पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उन्हें बाद में पुणे ले जाया जाएगा।

गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ाने वाले तेलतुंबडे पर प्रतिबंधित 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया' (माओवादी) और साथ ही यलगार परिषद के साथ संबंध रखने का आरोप है जिसे कथित तौर पर पुणे में कोरेगांव-भीमा में एक जनवरी, 2018 हिंसा के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है।

जमानत अर्जी खारिज करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किशोर वडाने ने मुख्य रूप से दो बातों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा  कि, "मेरे विचार में, जाँच अधिकारी द्वारा अपराध के कथित रूप से  वर्तमान अभियुक्त (आनंद) की संलिप्तता के लिए पर्याप्त सबूत एकत्रित किया है।"

पुलिस ने 30 जनवरी को अदालत को एक 'सीलबंद लिफाफा’ सौंपा था, जिसे मामले में महत्वपूर्ण सबूत होने का दावा किया गया था। इस लिफाफे को प्रस्तुत करते हुए, विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रासीक्यूटर) उज्ज्वला पवार ने दावा किया कि इसमें आनंद टी के बारे में सबूत शामिल हैं, जो मामले में अन्य आरोपियों के कब्जे में पाए गए हैं। ये बताएंगे कि आनंद टी वास्तव में आनंद तेलतुंबडे है।' इन दलीलों के बाद, अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि आरोपी की हिरासत में पूछताछ आवश्यक है।'

इससे पहले, इस मामले में जून के महीने में पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं- शोमा सेन, महेश राउत, सुरेंद्र गडलिंग, रोना विल्सन और सुधीर धवले को गिरफ्तार किया गया था। फिर, जुलाई और अगस्त के महीनों में, सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा, अरुण फरेरा, वर्नन गोंसाल्वेस और वरवर राव को गिरफ्तार किया गया।

प्रो. आनंद तेलतुम्बडे की गिरफ्तारी की देशभर के बुद्धिजीवियों, मानवाधिकार कार्यकर्ता और कवि-लेखकों के बीच तीखी प्रतिक्रिया हुई है और सभी ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है। सभी का कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनके पास 11 फरवरी तक का समय था तो ऐसी क्या जल्दी थी कि उन्हें तड़के इस तरह चोरी-छिपे गिरफ़्तार किया गया। लेखक व अन्य संगठनों को उनकी इस तरह गिरफ़्तारी की पहले ही आशंका थी, यही वजह है कि जनवादी लेखक संघ (जलेस), जन संस्कृति मंच (जसम), दलित लेखक संघ (दलेस), न्यू सोशलिस्ट इनीशिएटिव, रमणिका फाउंडेशन, साहित्य वार्ता और प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में एक संयुक्त सभा कर आनंद तेलतुंबड़े के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था “आनंद तेलतुंबडे और साथी आम्बेडकवादी वामपंथी लेखकों का उत्पीड़न भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के सांघातिक संकट का संकेत है। जिसका राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध जरूरी है।”

(कुछ इनपुट आईएएनएस एवं अन्य)

Anand Teltumbde
dalit scholar
Bhima Koregaon Case
Maharashtra

Related Stories

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महाराष्ट्र : एएसआई ने औरंगज़ेब के मक़बरे को पांच दिन के लिए बंद किया

महाराष्ट्र में गन्ने की बम्पर फसल, बावजूद किसान ने कुप्रबंधन के चलते खुदकुशी की

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं

दो साल से कैद आनंद तेलतुंबड़े के जीवन के सबसे मार्मिक पल

मंडल राजनीति को मृत घोषित करने से पहले, सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान अंबेडकर की तस्वीरों को याद करें 

अब राज ठाकरे के जरिये ‘लाउडस्पीकर’ की राजनीति

महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता

कोविड-19 टीकाकरण : एक साल बाद भी भ्रांतियां और भय क्यों?


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License