NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
दलित छात्रों को बी.टेक में पंजीकरण से वंचित करने का जेएनयूएसयू का आरोप
छात्रसंघ के मौजूदा अध्यक्ष एन साई बालाजी ने दावा किया कि दोनों छात्रों को प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय छोड़ने के लिये भी मजबूर किया जा रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Aug 2019
jnu

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) ने रविवार को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखकर दो दलित छात्रों के बीटेक के तीसरे सेमेस्टर में पंजीकरण कथित रूप रोके जाने का आरोप लगाते हुए इसे वापस करने की मांग की है।

छात्रसंघ के मौजूदा अध्यक्ष एन साई बालाजी ने दावा किया कि दोनों छात्रों को प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय छोड़ने के लिये भी मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि बिना किसी उचित भवन, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, छात्रावासों और स्थायी शिक्षकों के जेएनयू में इंजीनियरिंग स्कूल शुरू किया गया।

साईबाला ने कहा, "जल्दबाज़ी और अनियोजित कदमों से बी-टेक के छात्रों के पहले बैच के लिए परेशानियां खड़ी कर दी गईं जिसकी भरपाई शायद ही की जा सके। अपर्याप्त सुविधाओं के कारण गंवाया हुआ वर्ष वापस नहीं आएगा।"

उन्होंने कहा कि अचानक छात्रों से कहा गया कि उनके पास जरूरी ग्रेड नहीं हैं इसलिए जुलाई 2019 में शुरू होने वाले तीसरे सेमेस्टर में उनका पंजीकरण रोका जा रहा है।

बालाजी ने निशंक और सिसोदिया से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि स्कूल आफ इंजीनियरिंग में उचित आधारभूत ढांचा और नियमों में पारदर्शिता हो। इसके साथ ही वहां सुधार के साथ ही पूरक परीक्षा के अवसर हों।

इससे पहले इन्ही मानगो को लेकर छात्रों जेएनयू के साबरमती ढाबा पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

उन छात्रों को तत्काल पंजीकरण करने की मांग की, जिनका पंजीकरण से इनकार किया जा रहा है।  साथ ही नियमों में पारदर्शिता की मांग भी की 

साथ ही छात्रों ने बुनियादी ढांचे की कमी  और इंजीनियरिंग छात्रों  पर अधिक दबाव और उत्पीड़न  के बारे में भी कहा था।

जेएनयू रजिस्ट्रार से सम्पर्क करने के प्रयास किये गए लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।     

 (भाषा इनपुट के साथ )

Jawaharlal Nehru University
JNUSU
dalit students
N. Sai Balaji
Minister Ramesh Pokhriyal Nishank
MANISH SISODIA

Related Stories

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, GSCASH बहाली की मांग

दिल्ली: डेढ़ साल बाद एक नवंबर से फिर खुलेंगे स्कूल, कॉलेज

दिल्ली में कक्षा 9-12 के सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एक सितम्बर से खुलेंगे

दिल्ली : लॉकडाउन में वेतन में हुई देरी से 20 हज़ार गेस्ट टीचर परेशान!

जेएनयू हमला : डीयू से लेकर आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तक विरोध प्रदर्शन

JNU छात्रों और शिक्षकों पर हमला

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरा छात्रों का हुज़ूम, कहीं प्रदर्शन तो कहीं निकाला मशाल जुलूस


बाकी खबरें

  • election
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव दूसरा चरण:  वोट अपील के बहाने सियासी बयानबाज़ी के बीच मतदान
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कितने अहम हैं, ये दिग्गज राजनेताओं की सक्रियता से ही भांपा जा सकता है, मतदान के पहले तक राजनीतिक दलों और राजनेताओं की ओर से वोट के लिए अपील की जा रही है, वो भी बेहद तीखे…
  • unemployment
    तारिक़ अनवर
    उत्तर प्रदेश: क्या बेरोज़गारी ने बीजेपी का युवा वोट छीन लिया है?
    14 Feb 2022
    21 साल की एक अंग्रेज़ी ग्रेजुएट शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनकी शिक्षा के बावजूद, उन्हें राज्य में बेरोज़गारी के चलते उपले बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
  • delhi high court
    भाषा
    अदालत ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 44 हजार बच्चों के दाख़िले पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
    14 Feb 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पिछले वर्ष सीटों की संख्या, प्राप्त आवेदनों और दाखिलों की संख्या को लेकर एक संक्षिप्त और स्पष्ट जवाब दाखिल करें।’’ अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
  • ashok gehlot
    भाषा
    रीट पर गतिरोध कायम, सरकार ने कहा ‘एसओजी पर विश्वास रखे विपक्ष’
    14 Feb 2022
    इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर…
  • ISRO
    भाषा
    इसरो का 2022 का पहला प्रक्षेपण: धरती पर नज़र रखने वाला उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित
    14 Feb 2022
    पीएसएलवी-सी 52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 और दो छोटे उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि’’ बताया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License