NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दलित कांस्टेबल और उनके परिवार की आत्म हत्या ,सामाजिक संगठन बोले "ये संस्थागत हत्या है"
"गेनाराम और उनके परिवार के डेथ वारंट पर इस पूरी व्यवस्था के दस्तखत हैं I”
ऋतांश आज़ाद
24 Jan 2018
protest

21 जनवरी को राजस्थान के नागौर ज़िले के एक गाँव में एक दलित कांस्टेबल गेनाराम और उनके परिवार ने आत्महत्या कर ली I राजस्थान के मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि ये संस्थानिक हत्या है I मौत से पहले उन्होंने एक “सुसाइड नोट” लिखा, जिसमें बताया गया कि किस तरह उनका और उनके परिवार का उच्च अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा था I

इस मामले के खिलाफ 23 जनवरी को जयपुर में मानवाधिकार और दलित संगठनों ने पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया I उनकी माँग है कि इसके ज़िम्मेदार सभी पुलिस अधिकारियों (जिनमें नागौर के SP, APP और थाना इंचार्ज शामिल हैं) के खिलाफ मामले दर्ज़ होने चाहिए और इन सभी पर SC/ST एक्ट की धाराएँ भी लगाई जानी चाहिए I संगठन ये भी  माँग कर रहे हैं कि गेनाराम के पिता को 50 लाख़ का मुआवज़ा दिया जाए I

गेनाराम के “सुसाइड नोट” के मुताबिक 2012 में जब वह पुलिस लाइन में रहते थे तब उनके पड़ोस के घर में उनके सीनियर ASI राधाकिशन माली रहने आये I उनके बीच अच्छे सम्बन्ध थे पर जब राधाकिशन माली के घर चोरी हुई तो उन्होंने गेनाराम और उनके परिवार वालों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज़ कराया I चोरी का सामान मिल जाने के बावजूद भी ये मामला ख़ारिज नहीं किया गया I जाँच दो बार बंद हुई पर फिर भी ASI राधाकिशन माली द्वारा इसे लगातार वापस खुलवाया जाता रहा I इन्ही की शिकायत पर बार बार गेनाराम का तबादला कराया जाता रहा और उन्हें काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ी I अनेकों बार उनके बेटे को पुलिस थाने में गैरकानूनी तरीके से बुरी तरह पीटा गया I बताया ये भी जा रहा है कि ASI राधाकिशन गेनाराम के घर जाकर उनकी पत्नी और बेटी को भद्दी गलियाँ दिया करते थे I

कुछ ही दिन पहले जाँच अधिकारियों ने जब उनके बेटे के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया तो परिवार ने इन कठिन परिस्थितियों से मजबूर होकर आत्महत्या करली I गेनाराम ने इससे पहले एक “सुसाइड नोट” लिखा जिसमें सभी परिवार वालों के दस्तखत थे I

मानवाधिकार संगठनों ने अपने प्रेस नोट में इस मामले को लेकर काफी सवाल उठाये हैं I उन्होंने पूछा है कि “राधाकिशन नामक ASI उच्च अफसरों पर इतना प्रभाव कैसे रख सकता था कि दो बार चोरी के मामले की जाँच साक्ष्य के अभाव में बंद होने के बावजूद खोल दी गई? ऐसा कैसे हो सकता है कि हिरासत में की गयी परिवार के सदस्यों के साथ हिंसा, की किसी वरिष्ठ अधिकारी को जानकारी नहीं थी?” 

गेनाराम और उनके परिवार की मौत के बाद 22 जनवरी को स्थानीय लोगों का गुस्सा उमड़ पड़ा और वे नागौर के सरकारी अस्पताल पर गेनाराम के पिता और बहन के साथ धरने पर बैठ गए I दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य संयोजक किशन मेघवाल ने बताया कि यहाँ करीब 2 हज़ार लोग जमा हुए थे और उन्होंने माँग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज़ हो और इसकी CBI द्वारा जाँच हो I

protest

 न्यूज़क्लिक से बात करते हुए किशन मेघवाल का कहा कि “पिछले 3 सालों में जबसे ये सरकार सत्ता में आयी है तबसे राजस्थान में दलितों पर जातिगत उत्पीड़न के मामलों में लगातार बढोतरी हुई है I ऐसा इसीलिए है क्योंकि सरकार द्वारा जातिवादी लोगों को संरक्षण मिला हुआ है I डांगावास नरसंहर से लेकर डेल्टा मेघवाल और नजाने कितने और मामले इस बात की गवाही देते हैं I गेनाराम और उनके परिवार के डेथ वारंट पर इस पूरी व्यवस्था के दस्तखत हैं I”

उन्होंने अपनी बात बढ़ाते हुए आगे कहा “राजस्थान में ओबीसी जातियों को दलितों और मुसलमानों के खिलाफ हिन्दुत्ववादियों ने ढाल की तरह इस्तेमाल किया है I इस तरह ये सरकार  समाज को बाँटकर अपनी सत्ता को कायम किये हुए है I”

Dalit atrocities
human rights activists
dalit constable
genaram
Rajasthan sarkar
BJP-RSS

Related Stories

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार

लखनऊ: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत के साथ आए कई छात्र संगठन, विवि गेट पर प्रदर्शन

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

भारत में सामाजिक सुधार और महिलाओं का बौद्धिक विद्रोह

चुनावी राज्यों में क्रमवार दंगे... संयोग या प्रयोग!

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License