NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
घटना-दुर्घटना
समाज
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
दुराचार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो : मुकदमा दर्ज
‘बहुत हुआ नारी पर वार...अबकी बार...’ इस नारे को 2014 में देश में और 2017 में यूपी में ज़ोरशोर से दोहराया गया, लेकिन...
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 May 2019
Rape Case

‘बहुत हुआ नारी पर वार...अबकी बार...’ ये नारा पूरे देश के लिए मोदी जी और बीजेपी ने 2014 में दिया था। 2017 में यूपी में योगी सरकार बनने से पहले भी इसे ज़ोर-शोर से दोहराया गया लेकिन देश और प्रदेश दोनों स्तर पर स्थिति बिल्कुल नहीं बदली है, बल्कि और बदतर हुई है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से ख़बर मिल रही है कि यहां एक विवाहिता के साथ दो लोगों ने कथित रूप से दुराचार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुभाष चंद्र शाक्य ने शुक्रवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय एक महिला 10 अप्रैल को अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही नीलेश और श्यामू पाल ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुराचार किया इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने बताया कि लोक लाज के चलते महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं कीl दो दिन पहले आरोपियों ने वारदात के दौरान खींचे गए महिला के फोटो और वीडियो वायरल कर दिए, जिसके बाद महिला के पति ने गुरुवार को नीलेश और श्यामू पाल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

आपको बता दें कि अब ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसमें अपराधी पहले अपराध/बलात्कार करते हैं और उसका खुद वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। राजस्थान के अलवर का मामला इसी की ताज़ा मिसाल है, जहां पत्नी का पति के सामने सामूहिक बलात्कार किया जाता है और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश की जाती है और नाकाम होने पर वीडियो वायरल कर दिया जाता है। यह हमारे समाज की एक नयी विकृति है। जिसमें बलात्कारी बेख़ौफ़ हैं और बलात्कार के वीडियो को एक नये हथियार के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

rape case
Honour Killings
Social Media
women issue
UttarPradesh
yogi sarkar
2017 UP assembly polls
General elections2019
modi sarkar
BJP
BJP-RSS

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License