NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
बर्फीली सर्दी में लद्दाख में खुले स्कूल, छात्र हुए बीमार  
नई दिल्ली के साथ लद्दाख के ‘एकीकरण’ का शायद कुछ ऐसा ही मतलब है।  
टिकेंदर सिंह पंवार
21 Dec 2019
Translated by महेश कुमार
Jawahar Navodaya Vidyalaya
Image courtesy: Facebook

केंद्र का प्रशासन, जो अब लेह और अन्य क्षेत्र तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य पर सीधे शासन कर रहा है, ने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) जो कि पूरी तरह से आवास केन्द्रित विद्यालय है को कड़कड़ाती ठंड में भी खोलने के लिए मजबूर कर दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह, जो अब दिल्ली में रहते हैं, शायद वे नहीं जानते हैं कि शून्य से नीचे के तापमान में काम करने की कोशिशों का क्या अंजाम होता है।

आमतौर पर लद्दाख में स्कूलों को तीन सबसे गंभीर सर्दियों के महीनों में बंद कर दिया जाता है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने नए फ़रमान जारी कर चोगलामसर गाँव में जेएनवी को जोकि लेह से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है और जो लेह-किलोंग राजमार्ग पर है, उसे खुले रहने पर मजबूर कर दिया है।

और इसके परिणाम सभी के सामने हैं: चोगलामसर के इस स्कूल में छात्रों की एक बड़ी तादाद बीमार पड़ गई है, जो कि बिवाई की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी पुष्टि स्थानीय त्वचा विशेषज्ञ ने भी की है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली और मेधावी छात्रों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए नवोदय विद्यालय योजना एक प्रयोगात्मक प्रणाली है। उन्हें स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत एक स्वायत्त निकाय द्वारा प्रशासित किया जाता है, जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दायरे में आता है।

बिवाई एक दर्दनाक बीमारी है जो त्वचा को लाल कर देती है, उससे खुजली होती है और सूजन पैदा हो जाती हैं जो हाथ-पैर की उंगलियों, नाक, कान और उन संवेदनशील अंगों को प्रभावित करती है जिन्हे बच्चे सर्दी में बचा नहीं पाते हैं और वे उन्हे बर्फीली हवाओं और मौसम में उजागर कर देते हैं। बिवाई उन घावों में बदल सकता है जो बहुत दर्दनाक होते हैं, और लद्दाख जैसी वीरान  परिस्थितियों में वह और भी बदतर हो सकती है। ये बीमारियाँ बर्फीली सर्दी में त्वचा पर होने वाली असामान्य प्रतिक्रिया हैं।

ठंड और बिवाई से पीड़ित कई बच्चों के माता-पिताओ ने नवोदय विद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ के माध्यम से लेह के डिप्टी कमिश्नर सचिन कुमार वैश्य को इस बारे में शिकायत की है।

लेह के सबसे वरिष्ठ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोटूप दोरजे को छात्रों की आपातकालीन स्थिति की देखभाल करने करने के लिए चोगलामसर के जेएनवी में ले जाया गया। उन्होंने पाया कि भारी ठंड के कारण बड़ी संख्या में छात्रों के हाथों में सूजन आ गई है। जो सबसे बुरी बात है वह यह कि इस स्कूल में हीटिंग/गरमाईश की कोई व्यवस्था नहीं है - जिसका अर्थ है कि स्कूल और उनके हॉस्टल लगभग दिसंबर से जनवरी तक फ़्रीज़र की तरह ठंडे रहते हैं।

वैसे इस बात पर किसी को आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए कि वहाँ गरमाईश या हीटिंग की सुविधा क्यों नहीं है, क्योंकि सामान्य तौर पर यह स्कूल दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद बंद हो जाता है। कुछ वर्षों पहले तो स्कूल दिसंबर में बिल्कुल नहीं खुलते थे, क्योंकि स्थानीय प्रशासन तापमान और मौसम की स्थिति के आधार पर कक्षाएं लगाने का फ़ैसला लेता था।

लेकिन इस साल, लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनने में के बाद, इस क्षेत्र के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर आरके माथुर अब केंद्र के इशारे पर प्रशासन की कमान संभाल रहे हैं।

इसका नतीजा यह है कि जेएनवी स्कूल और हॉस्टल सर्दियों के मौसम में भी इतने लंबे समय तक खुले हुए हैं कि बच्चे उंगलियों की सूजन से पीड़ित हैं। एक सामान्य वर्ष में, इस समय तक, छात्र अपने छात्रावास के कमरे खाली कर देते थे और स्कूल छोड़ गाँवों में अपने माता-पिता के साथ रहने चले जाते थे। जेएनवी की वेबसाइट ख़ुद कहती है कि इसका परिसर "खड़े और तूफ़ानी रास्तों से जुड़ा हुआ है" और यह कि स्कूल ख़ुद "चारों ओर के पहाड़ों से घिरा हुआ है।" हीटिंग या गरमाईश के बिना इस तरह की इमारत शरद ऋतु के हफ़्तों में रहने के लिए काफ़ी दुर्गम हो जाती है फिर आप सर्दियों के महीनों की तो बात ही भूल जाईए।

लेह और आसपास के मौसम की स्थिति को समझने के लिए, यह याद रखें कि शहर में पर्यटकों की बड़ी तादाद भी आती है और उनके ठहरने की मांग को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में होटल भी खुल गए हैं। फिर भी, लेह शहर के 97 प्रतिशत होटल हर साल अक्टूबर के अंत तक बंद हो जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि केवल 3 प्रतिशत  होटल ही केंद्रीय हीटिंग प्रदान कर सकते हैं, और इसलिए केवल वे ही खुले रहते हैं। वास्तव में, कुछ पर्यटक कठोर मौसम के बावजूद भी, चूंकि कुछ होटल खुले हैं, इसलिए इस क्षेत्र का दौरा करते हैं।

लेकिन नाज़ुक स्कूली बच्चों को क्षेत्र के प्रशासकों ने बर्फ़ीली ठंड को सहन करने के लिए मजबूर कर दिया है, जो स्पष्ट रूप से इस क्षेत्र या यहाँ रहने के आदी नहीं हैं।

बड़ी संख्या में प्रभावित छात्रों के कारण डॉक्टरों ने चेतावनी दी गई है कि इस तरह के मामलों के गंभीर होने से बच्चों को गैंग्रीन हो सकता है, जो उनकी उंगलियों और हाथों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।

लेखक हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर के पूर्व डिप्टी मेयर हैं। व्यक्त विचार व्यक्तिगत हैं।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Adm Keeps Ladakh School Open in Winter: Students Get Chilblains

Ladakh Union Territory
Chilblain
Jawahar Navodaya Vidyalaya
Students forced to attend school
Jammu and Kashmir
Amit Shah

Related Stories

4जी के दौर में 2जी: कश्मीरी छात्रों पर भारी पड़ता कभी न ख़त्म होने वाले लॉकडाउन

दिल्ली चुनाव: स्कूली शिक्षा का मुद्दा किसे जीत दिलाएगा?

जेएनयू हमला : डीयू से लेकर आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तक विरोध प्रदर्शन

 CAA: AMU में पुलिस कार्रवाई कई सवाल खड़े करती है 

उत्तराखंड : केंद्र की दख़ल के बाद कश्मीरी छात्रों को लेट फ़ीस से राहत, लेकिन अभी डर बरक़रार

देहरादून : मुश्किल में कश्मीरी छात्र, लेट फीस और परीक्षा का संकट

वे JNU जैसे संस्थानों को क्यों बर्बाद कर रहे हैं?

हिमाचल प्रदेश : सरकार की ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

कश्मीर : सरकार छात्रों को “चारे” की तरह इस्तेमाल कर रही है

हरियाणा चुनाव : बीजेपी के घमंड को चुनौती देने के लिए प्रदर्शन कर रहे झज्जर में मेडिकल कॉलेज के छात्र


बाकी खबरें

  • Mehsi oyster button industry
    शशि शेखर
    बिहार: मेहसी सीप बटन उद्योग बेहाल, जर्मन मशीनों पर मकड़ी के जाल 
    26 Oct 2021
    बिहार के पूर्वी चंपारण के मेहसी स्थित विश्व प्रसिद्ध सीप-बटन उद्योग की मशीनों पर मकड़ी के जाले लग चुके हैं। बिजली की सप्लाई नहीं है। उद्योग यूनिट दर यूनिट बंद हो रहे हैं। इस उद्योग के कारीगर पंजाब-…
  • coal crisis
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोयला संकट से होगा कुछ निजी कंपनियों को फायदा, जनता का नुकसान
    26 Oct 2021
    कोयले के संकट से देश में बिजली की किल्लत हो रही है। इस किल्लत की वजह क्या है? इस संकट से किसको फायदा और किसको नुकसान होगा? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की पूर्व कोयला सचिव अनिल स्वरुप से
  • Biden’s Taiwan Gaffe Meant no Harm
    एम. के. भद्रकुमार
    ताइवान पर दिया बाइडेन का बयान, एक चूक या कूटनीतिक चाल? 
    26 Oct 2021
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले गुरुवार को सीएनएन टाउन हॉल में यह कहा है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वाशिंगटन उसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों का स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी दी
    26 Oct 2021
    लगभग 3500 से अधिक कर्मचारी दिल्ली के तीनों नगर निगम में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। राजधानी में डेंगू और अन्य ऐसी महामारी की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद ये ठेके प्रथा के तहत कार्यरत…
  • instant loan
    शाश्वत सहाय
    तत्काल क़र्ज़ मुहैया कराने वाले ऐप्स के जाल में फ़ंसते नौजवान, छोटे शहर और गाँव बने टार्गेट
    26 Oct 2021
    इन ऐप्स के क़र्ज़ वसूली एजेंटों की ओर से किये जा रहे उत्पीड़न के चलते 2020 और 2021 के बीच पूरे भारत में कम से कम 21आत्महत्याएं हुई हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License