NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
महिलाएं
शिक्षा
भारत
इतनी औरतों की जान लेने वाला दहेज, नर्सिंग की किताब में फायदेमंद कैसे हो सकता है?
हमारे देश में दहेज लेना या देना कानूनन अपराध है, बावजूद इसके दहेज के लिए हिंसा के मामले हमारे देश में कम नहीं हैं। लालच में अंधे लोग कई बार शोषण-उत्पीड़न से आगे बढ़कर लड़की की जान तक ले लेते हैं।
सोनिया यादव
06 Apr 2022
dowry
image credit- Social media

नर्सिंग सालों से लोगों की सेवा करने का प्रोफेशन माना जाता है और हमारे देश में बड़ी संख्या में इस पेशे से महिलाएं जुड़ी हुई हैं। हाल ही में नर्सिंग से जुड़े एक पाठ्यक्रम का ऐसा विवाद सामने आया है जिसने एक बार फिर महिलाओं के अस्तित्व और दहेज की कुप्रथा को लोगों के बीच बहस का मुद्दा बना दिया है। इस कोर्स की एक किताब में दहेज प्रथा को समाज के लिए एक अच्छी रवायत बताने के साथ ही इसे लड़कियों के रूप संग जोड़ दिया गया है। यानी इस पाठ्यक्रम को पढ़ने वाली लड़की यदि गोरी या सुंदर नहीं हैं तो यह किताब उसके आत्मविश्वास को भी कम करने का काम कर सकती हैं।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी किताब में दहेज का महिमामंडन किया गया हो। इससे पहले भी साल 2017 में एक रेफरेंस बुक से ऐसा ही कॉन्टेंट सामने आया था, जिसमें इस कुप्रथा के लाभ बताए गए थे। उस किताब में भी ‘बदसूरत लड़कियों को पति मिलने में आसानी’, ‘गरीब वर्गों के मेधावी लड़कों को अपनी मेहनत का पे-बैक’, ‘बेटी को हाइयर क्लास में प्रवेश दिलाकर अपना दर्जा बढ़ाना’ और ‘बेटियों को पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने से रोककर परिवार में सद्भाव और एकता बनाना’ जैसी दलीलें दी गईं थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या सोचकर समितियां इस तरह की किताब को पास होने देती हैं? क्या किताबें रूढ़िवाद सोच रखने वाले लोगों के लिए प्रचार का एक नया माध्यम बन गई हैं।

क्या है पूरा मामला?

सोशियोलॉजी फॉर नर्सिंग के पाठ्यक्रम में टीके इंद्राणी की किताब Textbook of Sociology for Nurses का एक चैप्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें शीर्षक मेरिट ऑफ डाउरी यानी दहेज के लाभ के बारे में लिखा गया है। इसके तहत बताया गया है कि कैसे फर्नीचर, वाहन और रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरणों के साथ दहेज नया घर स्थापित करने में मददगार है। दहेज का एक लाभ बताते हुए यह लिखा गया है कि यह लड़कियों के माता-पिता की संपत्ति में हिस्सा पाने का एक तरीका है। वहीं वायरल तस्वीर के सबसे आखिरी प्वाइंट में यह बताया गया है कि दहेज प्रथा बदसूरत दिखने वाली लड़कियों की शादी करने में मदद कर सकती है।

nursing book

किताब के मुताबिक ‘दहेज के बोझ के कारण, कई माता-पिताओं ने अपनी लड़कियों को शिक्षित करना शुरू कर दिया है। जब लड़कियां शिक्षित होती हैं या नौकरी करती हैं, तो दहेज की मांग कम होगी यानी दहेज के चलते लड़कियों में शिक्षा का प्रसार हो रहा है। इसमें दहेज को एक तरीके से अप्रत्याशित लाभ बताया गया है।

मालूम हो कि ये किताब बीएससी द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम का हिस्सा है और इसे नई दिल्ली स्थित जेपी. ब्रदर्स मेडिकल पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड से प्रकाशित किया गया है। बुक के कवर पेज पर इसे इंडियन नर्सिंग काउंसिल यानी आईएनसी के सिलेबस के अनुसार लिखा होना बताया गया है, हालांकि पूरे विवाद के सामने आते ही आईएनसी ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है।

भारतीय नर्सिंग परिषद ने क्या कहा?

डेक्कन हेराल्ड के अनुसार भारतीय नर्सिंग परिषद ने वायरल तस्वीर पर एक नोटिस जारी किया है। नर्सिंग पाठ्यक्रम की किताब के इस पेज के बारे में लिखते हुए भारतीय नर्सिंग परिषद ने कहा है कि वो देश के कानून के खिलाफ किसी भी अपमानजनक सामग्री की कड़ी निंदा करता है। साथ ही लिखा है कि भारतीय नर्सिंग परिषद की नीति के अनुसार किसी भी ऐसे लेखक या प्रकाशन का भी समर्थन नहीं करती है और न ही किसी लेखक को अपने प्रकाशनों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद के नाम का उपयोग करने की अनुमति देती है।

सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक दहेज के फायदे बतानेवाली इस किताब का खूब विरोध हो रहा है। वायरल पेज की फोटो को शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर कर इस कंटेंट को शर्मनाक बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाने और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे अपमानजनक और पुरानी विचारधारा को प्रसारित करने वाला बताया।

I request Shri @dpradhanbjp ji to remove such books from circulation. That a textbook elaborating the merits of dowry can actually exist in our curriculum is a shame for the nation and its constitution. https://t.co/qQVE1FaOEw

— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) April 3, 2022

महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली महिला आयोग ने भी इस किताब पर कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर नर्सों के लिए समाजशास्त्र की पाठ्यपुस्तक के खिलाफ हस्तक्षेप और मामले पर कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने अपने पत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण को भी इस मामले में कार्रवाई करने और सात दिनों के भीतर आयोग को सूचित करने के लिए पत्र लिखा है।

@NCWIndia has taken cognisance of the matter. Chairperson @sharmarekha has written to @dpradhanbjp for intervening in the matter and to take immediate remedial action. NCW has also written to Secy @MoHFW_INDIA for taking action & to intimate within 7 days.https://t.co/NYm2e5aAHZ

— NCW (@NCWIndia) April 5, 2022

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि दहेज भारत में एक गहरी जड़ें जमा चुकी सामाजिक बुराई है। सरकार विभिन्न योजनाओं और कानूनों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी प्रकार के प्रयास कर रही है, लेकिन गहरी जड़ वाली बुराई को सकारात्मक तरीके से चित्रित करना महिला सशक्तिकरण को कमजोर करेगा, ये चिंता का विषय है।

दिल्ली महिला आयोग ने भी इस मामले में पाठ्यपुस्तक को मंजूरी देने में शामिल संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शिक्षा मंत्री धर्मेेंद्र प्रधान को लिखे अपने पत्र के माध्यम से इस बात पर भी प्रकाश डाला कि यह ऐसी कोई एकमात्र घटना नहीं है। पत्र में छात्रों के मन पर किताबों में दहेज का महिमामंडन करने वाले ऐसे अंशों के प्रभाव के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

स्वाति के अनुसार उन्होंने शिक्षा मंत्री से पाठ्यक्रम को ‘लैंगिक आधार पर समावेशी और संवेदनशील’ बनाने की भी सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि ये चिंताजनक कदम भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ एजेंडे को पूरी तरह से नाकाम कर देता है।

<

Wrote letter to Union Education Minister demanding action against authorities responsible for publishing a Nursing textbook claiming that dowry system helps ‘ugly girls’ get married! A National Task Force on making curriculum gender inclusive & sensitive is the need of the hour! pic.twitter.com/eppCYeDfCV

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 5, 2022

दहेज हिंसा के डरावने आंकड़े और पिदर शाही की दुनिया

गौरतलब है कि हमारे देश में आधी आबादी सीधे तौर पर बड़ी संख्या में नर्सिंग के पेशे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नर्सिंग से जुड़ी समाजशास्त्र की किताब में ऐसी बातों का सामने आना महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम धकेल देता है। हम कह सकते हैं कि रूढीवाद के इस समाज में किताबों के ज़रिये सीधे-सीधे पितृसत्ता के पाठ को औपचारिक बनाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं के लिए सुंदर और बदसूरत के खांके को जहन में उतार कर किताबों के जरिए लड़कियों को रूढ़िवाद की शिक्षा दी जा रही है, जिसे पितृसत्ता द्वारा तय किया गया है।

फिलहाल विवाद बढ़ने के बाद प्रकाशक ने अपनी पुस्तकों को बाजार से वापस मंगा लिया है और सफाई दी है कि वो बाते 5 दशकों से अधिक समय से चिकित्सा समुदाय की सेवा कर रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए गंभीरता से काम करेंगे। लेकिन सवाल अब भी बरकरार है कि अखिर ऐसी किताबों को अनुमति ही क्यों दी जाती है और क्या महज़ किताबों को वापस मंगा लेने से उसे पढ़ने वाले लोगों की मानसिकता भी वापस बदल जाएगी।

बहरहाल, हमारे देश में दहेज लेना या देना कानूनन अपराध है, बावजूद इसके दहेज के लिए हिंसा के मामले हमारे देश में कम नहीं हैं। लालच में अंधे लोग कई बार शोषण-उत्पीड़न से आगे बढ़कर लड़की की जान तक ले लेते हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 और 2019 दोनों सालों में 7100 से ज्यादा महिलाओं की मौत दहेज हिंसा से हुई। साल 2020 में भारत में दहेज के 10,366 मामले दर्ज हुए, वहीं 6966 मौतें दहेज हिंसा से हुईं। ये तो सिर्फ वो मामले हैं जो कागज़ों पर रिपोर्ट हुए, वास्तव में इनकी संख्या कहीं ज्यादा है। ऐसे में ज़रा सोचिए कि भला इतनी सारी औरतों की हत्या की वजह को कोई लेखक-प्रकाशक कैसे महिमामंडित कर सकता है। जो कानूनन अपराध है, उसे कोई किताब फायदा कैसे बता सकती है, ये सिर्फ लापरवाही नहीं हो सकती है, बल्कि ये एक सोची-समझी तरकीब लगती है जो लड़कियों को सालों पुराने पिदर शाही की दुनिया में फिर से धकेलना चाहती है, उसे कमतर और बोझ महसूस करवाना चाहती है।

dowry system
nursing book syllabus
Textbook of Sociology for Nurses
Delhi Commission for Women
national commission for women
voilence against women
NCRB

Related Stories

एमपी ग़ज़ब है: अब दहेज ग़ैर क़ानूनी और वर्जित शब्द नहीं रह गया

बलात्कार को लेकर राजनेताओं में संवेदनशीलता कब नज़र आएगी?


बाकी खबरें

  • Indian Economy
    प्रभात पटनायक
    बजट की पूर्व-संध्या पर अर्थव्यवस्था की हालत
    31 Jan 2022
    इस समय ज़रूरत है, सरकार के ख़र्चे में बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी मेहनतकश जनता के हाथों में सरकार की ओर से हस्तांतरण के रूप में होनी चाहिए और सार्वजनिक शिक्षा व सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हस्तांतरणों से…
  • Collective Security
    जॉन पी. रुएहल
    यह वक्त रूसी सैन्य गठबंधन को गंभीरता से लेने का क्यों है?
    31 Jan 2022
    कज़ाकिस्तान में सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का हस्तक्षेप क्षेत्रीय और दुनिया भर में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बदलाव का प्रतीक है।
  • strike
    रौनक छाबड़ा
    समझिए: क्या है नई श्रम संहिता, जिसे लाने का विचार कर रही है सरकार, क्यों हो रहा है विरोध
    31 Jan 2022
    श्रम संहिताओं पर हालिया विमर्श यह साफ़ करता है कि केंद्र सरकार अपनी मूल स्थिति से पलायन कर चुकी है। लेकिन इस पलायन का मज़दूर संघों के लिए क्या मतलब है, आइए जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि उन्होंने…
  • mexico
    तान्या वाधवा
    पत्रकारों की हो रही हत्याओंं को लेकर मेक्सिको में आक्रोश
    31 Jan 2022
    तीन पत्रकारों की हत्या के बाद भड़की हिंसा और अपराधियों को सज़ा देने की मांग करते हुए मेक्सिको के 65 शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। 
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2 लाख से ज़्यादा नए मामले, 959 मरीज़ों की मौत
    31 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,09,918 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 13 लाख 2 हज़ार 440 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License