NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
पृथ्वी की प्लेट टेक्टोनिक्स प्रक्रिया क़रीब 3.2 अरब वर्ष पहले शुरू हुईः स्टडी
प्लेट टेक्टोनिक्स ने वायुमंडल में नई चट्टानों को उभारा और इस प्रकार अरबों वर्षों में पृथ्वी की सतह के तापमान को स्थिर करने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाएं हुईं।
संदीपन तालुकदार
30 Apr 2020
sciece

हमारे ग्रह पृथ्वी की एक अनूठी गतिशील प्रक्रिया है 'प्लेट टेक्टोनिक्स' जो कि बड़े पैमाने पर सात बड़े प्लेटों की गति के साथ साथ पृथ्वी के सबसे बाहरी परत की छोटी प्लेटों की अधिक संख्या की गति है। न केवल प्लेट टेक्टोनिक्स भूवैज्ञानिक अनुसंधान और पृथ्वी के इतिहास को समझने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह इस ग्रह पर जीवन के विकास के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।

टेक्टोनिक प्लेटों की गति ने महाद्वीपों और उनके स्थानों को आकार दिया और नई प्लेटों के निर्माण और माउंटेन की तरह अद्वितीय लैंडस्केप बनाने में भी मदद की। प्लेट टेक्नोटिक्स के कारण समुद्र से हिमालय का बनना सर्वविदित है।

प्लेट टेक्टोनिक्स ने वायुमंडल में नई चट्टानों को उभारा और इस प्रकार अरबों वर्षों में पृथ्वी की सतह के तापमान को स्थिर करने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाएं हुईं। जीवन के उद्भव के लिए स्थिर जलवायु का काफी महत्व है।

लेकिन जब से टेक्टोनिक गति की शुरुआत हुई तो भूवैज्ञानिकों के बीच विशेष बहस का विषय बना हुआ है। अब, 'साइंस एडवांस' में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन ने इसका एक बहुत ही दिलचस्प अनुमान लगाया है और पाया है कि यह क़राब 3.2 बिलियन (3.2 अरब) वर्ष पहले शुरू हुई।

शोधकर्ताओं ने 235 हनीटर बेसाल्ट कोर से नमूने निकाले जो पृथ्वी पर सबसे पुरानी चट्टानों में से एक है। इन चट्टानों में उस समय के पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के रिकॉर्ड को बनाए रखने की अनोखी विशेषता है जब इसने क्रिस्टलीकरण करना शुरू किया था। चुंबकीय रूप से उन्मुख इस आग्नेय चट्टान ने उन्हें प्लेट टेक्टोनिक्स की शुरुआत के काल को समझने में मदद की।

चट्टानों का काल जो अलग-अलग समय में क्रिस्टलीकृत हुई वे वैज्ञानिकों को ज्ञात हैं। ये चट्टानें अलग-अलग समय में क्रिस्टलीकृत हुईं लेकिन क्रस्ट के ब्लॉक के भीतर क्रिस्टलीकरण की घटना हुई। शोधकर्ता लाखों वर्षों में ब्लॉक के अक्षांश में परिवर्तन का परिणाम निकाल सके।

उन्होंने पाया कि क्रस्ट का सेक्शन प्रति वर्ष औसतन 2.5 सेंटीमीटर की दर से प्रवाह करता है। महत्वपूर्ण रूप से, यह वेग आज की प्लेट गति दर जैसा दिखता है।

ऑस्ट्रेलिया से निकाले गए हनीस्टार बेसाल्ट कोर चट्टानों को अमेरिका में अपनी प्रयोगशाला में ले आए और शोधकर्ताओं ने चट्टान के इन नमूनों को मैग्नेटोमीटर और डीमेग्नेटाइजिंग उपकरणों में डाल दिया। इन उपकरणों का उपयोग चट्टानों के चुंबकीय इतिहास को खोजने के लिए किया गया था। इतिहास का सबसे स्थिर हिस्सा वो समय है जब चट्टानें बन रही थीं और उपकरणों ने इसे पाया और अनुमान लगाया कि यह 3.2 अरब साल पहले हुआ था।

इस अध्ययन के प्रमुख लेखक एलेक ब्रेनर कहते हैं, “मूल रूप से, पृथ्वी के इतिहास में काफी पहले पृथ्वी पर प्लेट टेक्टोनिक्स के रिकॉर्ड का विस्तार करने के लिए यह भूवैज्ञानिक सबूत का एक अंश है। सबूतों के आधार पर हमने पाया कि यह प्लेट टेक्टोनिक्स की तरह लगता है जो प्रारंभिक पृथ्वी पर होने वाली बहुत अधिक समान प्रक्रिया है और जो पृथ्वी के लिए तर्क प्रस्तुत करता है कि आज के अधिक समान लगता है।"

ये निष्कर्ष अन्य ग्रहों की प्रणाली में भी प्लेट टेक्टोनिक्स का अध्ययन करने की संभावना को खोल सकता है। ब्रेनर ने कहा, "उम्मीद है कि हमें यह समझने में आसानी होगी कि प्लेट टेक्टोनिक्स की घटना को समझना कितना आसान है, विशेषकर प्लेट टेक्टोनिक्स, जीवन के उद्भव और जलवायु के स्थिरीकरण के बीच की सभी कड़ी को समझने में।"

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल लेख को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।

Earth’s Plate Tectonics May Have Begun 3.2 Billion Years Ago, Finds Study 

Honeyeater Basalt Cores
Ancient Rocks in Australia
Plate Tectonics
Evolution of Humans
Evolution of Earth
History of Plate Tectonics

Related Stories


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License