NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
एचएएल के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी
कर्मचारी अपने वेतन के निपटान और अन्य सार्वजनिक कंपनियों के बराबर वेतन की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Jun 2019
HAL

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर मंगलवार 25 जून से करीब 500 कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। कर्मचारी यूनियन ने कहा की अगर उनकी मांग नहीं मानी तो सात राज्यों में सभी नौ इकाइयों में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। ये कर्मचारी अपने वेतन के निपटान और अन्य सार्वजनिक कंपनियों के बराबर वेतन की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ये वही एचएएल कंपनी है जिसे यूपीए सरकार के सौदे के तहत भारत में आने वाले रफ़ाल विमान का निर्माण करना था। परन्तु मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने फ्रांस की सरकार के साथ नया सौदा किया तो काम एचएएल की जगह अनिल अंबानी समूह की नई कंपनी को सौंप दिया था। जिसके चलते काफी विवाद रहा है। विपक्ष सहित कई लोगों ने इसको लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और इसे एचएएल को बर्बाद करने की साज़िश बताया। अभी रफ़ाल का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। 

कर्मचारी यूनियन के महासचिव सूर्यदेव चंद्रशेखर ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा, "सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उद्यमों ने अधिकारियों और कामगारों को समान योग्यता और भत्ते दिए हैं लेकिन एचएएल हमें इस लाभ से वंचित रखा गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह एचएएल की नैतिक जिम्मेदारी भी है। क्योंकि 2017 से ही हमारे वेतन का निपटारा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मूल वेतन 35% और भत्तों में 15% फिटमेंट या वृद्धि मिली थी, लेकिन मज़दूर को केवल 10%फिटमेंट और 18% भत्तों की पेशकश की जा रही थी। उन्होंने कहा, '' उन्होंने अधिकारियों के फिटमेंट और मूल में 10-40% से अधिक की बढ़ोतरी की है और बातचीत के नाम पर वे हमें जो पेशकश कर रहे हैं, वह हमारे जेब से 50% की कटौती है। यह किस तरह का समझौता है?”

यूनियन ने कहा है कि वह 2 जुलाई तक अपनी क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे और यदि मुद्दा अनसुलझा रहा तो वह अपना आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कहा "3 जुलाई को, हम बेंगलुरु में कॉर्पोरेट कार्यालय का घेराव करेंगे।" 

दूसरी ओर, एचएएल ने इसे "अनुचित" बताते हुए आंदोलन की आलोचना की।   

एचएएल ने मंगलवार को एक बयान में कहा “यह खेदजनक है कि अखिल भारतीय एचएएल ट्रेड यूनियनों की समन्वय समिति ने आंदोलन का सहारा लिया है और कुछ सदस्यों ने अपने लंबित वेतन संशोधन के बारे में मीडिया के एक वर्ग से बात की है। उनका अधिकांश विवाद अस्थिर है।" एचएएल ने कहा कि अब तक नौ दौर की चर्चाएं हुई हैं और कहा की इस मसले का हल यथार्थवादी और व्यवहारिक बातचीत से ही संभव है। 

एचएएल ने कहा कि यूनियनों की मांग पर कोई औचित्य नहीं है कि अधिकारियों या अधिकारियों की तुलना में सभी कर्मचारियों का बराबर या उससे अधिक लाभ (फिटमेंट बेनिफिट और भत्ते) दिया जाए,  अधिकारियों का वेतन संशोधन दस साल बाद 1 जनवरी, 2017 से प्रभावी हुआ था। कंपनी ने कहा, "जबकि अन्य कर्मचारियों "2007 के बाद 2012 में और फिर 2017 में वेतन और भत्ते का निपटना हुआ था। ऐसे में अधिकारियों की वृद्धि को देखते समय इस बात का भी ध्यान में रखा गया था।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में अधिकारियों के लिए उच्च वेतनमान ही है।

एचएएल द्वारा जारी किए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, सूर्यदेव ने न्यूज़क्लिक से कहा, “पीएसयू ने जो भी प्रेस बयान जारी किया है वह पूरी तरह से असत्य है। प्रेस वक्तव्य में दिए गए तथ्य पूरी तरह से झूठे हैं और केवल लोगों को पूरी तरह से भ्रमित करने के लिए डाले गए हैं। हमारी मांग पूरी तरह से न्यायसंगत है और हम जो भी दावा कर रहे हैं वह सौ फीसदी सच है।”

HAL
Hindustan Aeronautics Limited
hunger strike
indefinite hunger strike
HAL#

Related Stories

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

डीयू खोलने की मांग को लेकर छात्रों की 48 घंटे की भूख हड़ताल, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तराखंड: एक सड़क के लिए दो महीने से आंदोलन फिर भी सुनवाई नहीं

किसानों की अपील का देशभर में व्यापक असर, आम जनता ने किया दिनभर का उपवास

पीएचडी और एमफिल में एडमिशन के नए मानदंडों को लेकर एचसीयू छात्रसंघ की भूख हड़ताल जारी

‘अभी हारे नहीं हैं हम…’ कोरोना और लॉकडाउन की मार झेलते हुए भी मज़दूरों ने दिखाई एकजुटता, देशभर में प्रदर्शन

श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध: राजघाट पर भूख हड़ताल, पुलिस ने मज़दूर नेताओं को हिरासत में लिया

बिहार : मज़दूरों की सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर भाकपा माले की दो दिवसीय भूख हड़ताल

फ़ीस बढ़ोतरी के खिलाफ FTII में भूख हड़ताल, IIMC छात्रों का आश्वासन के बाद धरना समाप्त


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License