NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
एएमयू में प्रदर्शन को लेकर चार कश्मीरी छात्रों को नोटिस
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में अनुच्छेद 370 के हटने और संपर्क के साधन बाधित करने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Sep 2019
AMU

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एएमयू प्रॉक्टर अफ़ीफ़ुल्लाह ख़ान ने चारों छात्रों को अलग-अलग नोटिस देकर पूछा है कि उन्होंने परिसर में अवैध रूप से प्रदर्शन का आयोजन क्यों किया। छात्रों से कहा गया है कि अगले 48 घंटे के अंदर वह इस नोटिस का जवाब दें वरना उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

कश्मीरी छात्रों के एक समूह ने गुरूवार को एएमयू लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद द्वार तक जुलूस निकाला था। जुलूस के दौरान छात्र पिछले एक माह से जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे थे।

आपको बता दें कि ये छात्र 5 अगस्त को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और संपर्क के सभी साधन रोक देने के ख़िलाफ़ ये प्रदर्शन कर रहे थे और "आवाज़ दो, हम एक हैं!" , "जिस कश्मीर को ख़ून से सींचा, वो कश्मीर हमारा है!" जैसे नारे लगा रहे थे। 

प्रदर्शनकारी कश्मीरी छात्रों का दावा था कि वे अभी तक अपने घर वालों से संपर्क नही कर पाये हैं।

cefb3656-2634-4ca0-9443-01091145e1b3.jpg

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए ग्रेजुएशन के एक छात्र फ़रहत ने कहा, "मैंने 32 दिनों से अपने घर पे बात नहीं की है। ये प्रदर्शन कश्मीरी छात्रों द्वारा किया गया था, और इसका मक़सद घाटी में रह रहे कश्मीरियों की परेशानियों को नज़र में लाना था। हम हिंदुस्तान की सरकार, पाकिस्तान की सरकार और सारी दुनिया से गुज़ारिश करते हैं कि कश्मीर के मसले को संजीदगी से हल करने की कोशिश की जाए।"

अपने इसी विरोध के तहत, एएमयू के कश्मीरी छात्रों ने 12 अगस्त को केंद्र सरकार के अधिकारी की ईद की दावत को भी ठुकरा दिया था।

कारण बताओ नोटिस में प्रदर्शन को "अवैध" बताए जाने पर सज्जाद ने न्यूज़क्लिक से कहा, "प्रशासन विरोध प्रदर्शन की वीडियो देख सकता है। हमने ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीक़े से किया था। अगर हम एएमयू में प्रदर्शन नहीं कर सकते तो अपना दर्द बयां करने कहाँ जाएंगे! हमने 32 दिनों से अपने घर पे बात नहीं की है। हम सरकार से बस ये गुज़ारिश कर रहे हैं कि इंटरनेट सेवाएँ चालू कर दी जाएँ ताकि हम कम से कम अपने माँ-बाप से बात कर सकें।"

इसी दौरान एएमयू के प्रवक्ता शाफ़े किदवई ने कश्मीरी छात्रों को धमकी देते हुए कहा है कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है और उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Aligarh Muslim university
Jammu and Kashmir
Article 370
Kashmiri Students
Student Protests

Related Stories

रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा

रेलवे भर्ती मामला: बिहार से लेकर यूपी तक छात्र युवाओं का गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिखाई बर्बरता

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोध छात्र, अचानक सिलेबस बदले जाने से नाराज़

विचार: पूर्व के आंदोलनों से किस तरह अलग और विशिष्ट है किसान आंदोलन

कश्मीरी छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज राजद्रोह के मामलों को वापस लेने के लिए श्रीनगर में प्रदर्शन

झारखंड विधान सभा में लगी ‘छात्र संसद’; प्रदेश के छात्र-युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर

उत्तराखंड: NIOS से डीएलएड करने वाले छात्रों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनुमति नहीं

बिहार: कश्मीर में प्रवासी बिहारी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ पटना सहित पूरे राज्य में मनाया गया विरोध दिवस

कश्मीर में प्रवासी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ 20 अक्टूबर को बिहार में विरोध प्रदर्शन

डीयू: एनईपी लागू करने के ख़िलाफ़ शिक्षक, छात्रों का विरोध


बाकी खबरें

  • Utpal parrikar
    राज कुमार
    गोवा चुनावः मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भाजपा छोड़ी, पणजी से होंगे निर्दलीय उम्मीदवार
    22 Jan 2022
    उत्पल पर्रिकर ने आरोप लगाया है कि भाजपा एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे रही है जो दो साल पहले ही किसी अन्य पार्टी से भाजपा में आया है और जिस पर गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उत्पल ने कहा है कि भाजपा अपने…
  • Vineet Narayan
    न्यूज़क्लिक टीम
    "यूपी चुनाव में धर्म नहीं, विकास होगा चुनावी मुद्दा" : विनीत नारायण
    21 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ सरकार धर्म के नाम पर वोटरों का ध्रुवीकरण कर रही है, यह सिर्फ़ विकास के मुद्दों पर असफलताओं को छुपाने की कोशिश है। न्यूज़क्लिक के साथ इस ख़ास…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कर चले हम फ़िदा...अब तुम्हारे हवाले...
    21 Jan 2022
    राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति की लौ का राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने पर बहुत लोग आहत हुए हैं। वे पूछ रहे हैं कि अगर यह ज्योति जलती रहती तो क्या मुश्किल…
  • uttar pradesh
    एस एन साहू 
    उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के ‘विद्रोह’ की जड़ें योगी राज की जीवंत वास्तविकता में छिपी हैं
    21 Jan 2022
    पहले, धर्मनिरपेक्षता और बहुलवाद के प्रति किसान आंदोलन की प्रतिबद्धता ने भाजपा को झकझोर कर रख दिया। और अब, उत्तरप्रदेश के अन्य पिछड़े वर्गों के द्वारा सामाजिक न्याय के एजेंडे को पुनार्जिवित किया जा रहा…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    Clubhouse मामले में 3 गिरफ़्तार, इंडिया गेट से बुझ गई अमर जवान ज्योति और अन्य ख़बरें
    21 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी Clubhouse chat मामले में 3 गिरफ़्तार, आज बुझ गई अमर जवान ज्योति और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License