NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मिस्र की सरकार से सना सेफ और राजनीतिक क़ैदियों को रिहा करने का आग्रह
अपने भाई और जाने-माने एक्टिविस्ट अला अब्देल फत्ताह के अवैध हिरासत का विरोध करने को लेकर जून से सना सेफ को प्री-ट्रायल हिरासत में रखा गया है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Aug 2020
सना सेफ

200 से अधिक प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पेशेवर और कलाकारों ने मिस्र की सरकार से तुरंत मिस्र के जाने-माने फिल्म संपादक, लेखक और राजनीतिक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सना सेफ को बुधवार 5 अगस्त को रिहा करने का आह्वान किया है। उनका अचानक अपहरण कर लिया गया और बाद में 23 जून को काहिरा में प्रोसेक्यूटर जनरल के कार्यालय के बाहर से गिरफ़्तार कर लिया गया था जहां वह शिकायत दर्ज कराने गईं थी।

सेफ की रिहाई के लिए पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में जूलियट बिनोचे, नोम चोम्स्की, जेएम कोएट्ज़ी, नाओमी क्लेन, अरुंधति रॉय और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। इस पत्र को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों जैसे एमनेस्टी इंटरनेशनल, पीईएन इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट्स वॉच और रेप्रीव द्वारा भी समर्थन किया गया है। जिन फिल्म संगठनों ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं उनमें सनडांस इंस्टीट्यूट, इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल एम्स्टर्डम, यूरोपियन फिल्म एकेडमी और सोसाइटी डेस रैलिसैटेर्स डे फिल्म्स जैसे सम्मानित संस्थान शामिल हैं।

उनके अन्यायपूर्ण और ग़ैरक़ानूनी अपहरण और गिरफ़्तारी के दिन सना सेफ अटॉर्नी जनरल के कार्यालय में उस हमले के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने के लिए थी जो उनकी मां, चाची, बहन और खुद पर तोरा जेल के बाहर हुई थी। सना के भाई अला अब्देल फत्ताह जो मिस्र के प्रसिद्ध कार्यकर्ता हैं उनको रिहा करने की मांग को लेकर इन चारों ने तोरा जेल के बाहर डेरा डाला हुआ था।

लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले होस्नी मुबारक के ख़िलाफ़ 2011 के विद्रोह में अला प्रमुख चेहरा थे। मार्च 2019 में रिहा होने के बाद वे गिरफ़्तार हुए और सितंबर 2019 से बिना किसी ट्रायल के जेल में बंद थे और वे इस शर्त पर रिहा हुए कि वह हर रात अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन की सेल में बिताएंगे। अला को मूल रूप से 2013 में अधिकारियों की अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में जेल में डाल दिया गया था जिसके लिए उन्हें पांच साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी।

इस पत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं ने मिस्र के अधिकारियों से अन्य कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, वकीलों, लेखकों, कलाकारों और अन्य लोगों को रिहा करने का आग्रह किया है जो सरकार के ख़िलाफ़ अपने बोलने की आज़ादी, अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण विरोध के लिए अपने अधिकार के प्रयोग को लेकर वर्तमान में जेलों और हिरासत केंद्रों में बंद हैं। उन्होंने मिस्र सरकार से प्री-ट्रायल डिटेंशन के गलत इस्तेमाल, ग़ैरक़ानूनी और अपमानजनक कार्रवाई को तुरंत समाप्त करने के लिए कहा है जिसका प्रयोग मिस्र के भीतर हजारों बंदियों और कैदियों के साथ दुर्व्यवहार और अत्याचार करने के लिए किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान करते हुए इस पत्र के अंत में हस्ताक्षरकर्ताओं ने गरिमा और न्यायपूर्ण जीवन जीने के लिए लोगों के अधिकारों का प्रयोग करने के प्रयास में दुनिया भर के लोगों द्वारा वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

egypt
Sanaa Seif
Egyptian film-maker
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

इजिप्ट : राजनीतिक क़ैदियों के समर्थन में मशहूर हस्तियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

इजिप्ट की संसद ने आतंकवादी समूहों से कथित संबंधों वाले सरकारी कर्मचारियों को बर्ख़ास्त करने के लिए क़ानून पारित किया

इतिहासकार की हिरासत को लेकर व्यापक आलोचना के बाद इजिप्ट ने ज़मानत पर रिहा किया


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License