NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
‘एक देश एक चुनाव’ से विपक्ष सहमत नहीं : वामदल बैठक में शामिल, लेकिन विरोध में प्रस्ताव
माकपा की ओर से बैठक में पेश किये जाने वाले प्रस्ताव में ‘एक देश एक चुनाव’ को संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रतिकूल बताते हुये इस विचार को संविधान विरूद्ध बताया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Jun 2019
All
फोटो साभार: The Hindu

दिल्ली : ‘एक देश एक चुनाव’ सहित अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को आहूत सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के अलावा विपक्ष के प्रमुख नेताओं में बसपा अध्यक्ष मायावती और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने हिस्सा नहीं लिया। हालांकि वाम दलों की ओर से माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी एवं अन्य नेता इसमें भाग ले रहे हैं, लेकिन वे भी इस विचार के विरोध में हैं।

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के शामिल नहीं होने की पुष्टि करते हुए पार्टी के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कांग्रेस इस बैठक में शामिल नहीं होगी क्योंकि एक राष्ट्र, एक चुनाव के विचार से वह सहमत नहीं है।

सूत्रों के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक में भाग नहीं ले रहे। हालांकि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को बैठक में भेजा है। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन भी बैठक में शामिल नहीं हुए। समझा जाता है कि तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के भी इस बैठक में हिस्सा नहीं लेने की संभावना है।

बुधवार को मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अगर ईवीएम के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक होती तो वह इसमें जरूर शामिल होती।

सपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी ‘एक देश एक चुनाव’ विचार के विरोध में है और पार्टी का कोई प्रतिनिधि इस बारे में होने वाली में शिरकत नहीं करेगा।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नेता राघव चड्ढा को पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में भेजने का फैसला किया।

बैठक में टीआरएस की तरफ से चंद्रशेखर राव के पुत्र और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा वाम दलों की ओर से येचुरी और भाकपा के सुधाकर रेड्डी भी बैठक में शामिल हो रहे हैं।

भाकपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सभी वाम दलों के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं माकपा की ओर से येचुरी द्वारा बैठक में पेश किये जाने वाले प्रस्ताव में ‘एक देश एक चुनाव’ को संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रतिकूल बताते हुये इस विचार को संविधान विरूद्ध बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने तथा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन सहित अन्य मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलायी है।

बनर्जी ने भी एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर आहूत बैठक का आमंत्रण ठुकराते हुये सरकार से इस मुद्दे पर व्यापक विचार मंथन के लिये श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी। बैठक में शामिल होने के मुद्दे पर यूपीए के घटक दलों की मंगलवार को बैठक हुयी थी। इसमें समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ विचार विमर्श करने के बाद ही साझा रुख तय करने का निर्णय किया गया था। 

(भाषा के इनपुट के साथ)

one nation one election
BJP
opposition
mamta banerjee
TMC
Rahul Gandhi
Nitish Kumar
jdu
jagan reddy
ysrcp

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • price hike
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई और पेट्रोल के दाम पर घिरी मोदी सरकार
    23 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस इंक में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं, देश में बढ़ती हुई रिकॉर्ड तोड़ महंगाई की। उसके साथ ही वे भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार महंगाई…
  • petroleum
    न्यूज़क्लिक टीम
    सरकार चाहे तो पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के दाम न बढ़े
    23 Mar 2022
    137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इज़ाफा हुआ है। यानी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गयी हैं। लेकिन सरकार चाहें…
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    भगत सिंह ने क्यों कहा— मैं नास्तिक हूं?
    23 Mar 2022
    आज जब एक बार फिर धर्म और ईश्वर के नाम पर सत्ता और शोषण की राजनीति बेहद तेज़ हो गई है। ऐसे में शहीदे-आज़म Bhagat Singh का यह लेख "मैं नास्तिक क्यों हूं" पढ़ना बेहद ज़रूरी हो गया है।
  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत
    23 Mar 2022
    विगत तीन दशकों से सरकार द्वारा घोषित नेतरहाट फ़ील्ड फायरिंग रेंज परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर प्रत्येक वर्ष 22 एवं 23 मार्च को आयोजित होने वाले ‘विरोध एवं संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में इस बार…
  • akhilesh yadav
    रवि शंकर दुबे
    सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!
    23 Mar 2022
    चुनाव नतीजों के बाद से ही चली आ रही नेता प्रतिपक्ष के नाम की कश्मकश लगभग खत्म हो चुकी है। अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा देकर भाजपा के सामने चुनौती पेश की है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License