NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एमएसपी से किसान क्यों संतुष्ट नहीं है?
इस तथ्य के अलावा कि यह लागत की पर्याप्त वापसी नहीं करती है, दो अन्य कारक हैं जो मोदी सरकार की एमएसपी नीति को ज्यादातर कागज़ो तक ही सीमित कर रहे हैं।
सुबोध वर्मा
09 Oct 2018
गेहूं एमएसपी

देश में सिर्फ 12 प्रतिशत गेहूं पैदा करने वाले किसान अपनी उपज सरकारी एजेंसियों को बेचने में सक्षम हैं और ज्यादातर राज्यों में मंडी (थोक बाजार) में कीमतें सीजन में ज़्यादातर समय एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य)  से नीचे रहती हैं। सरकार इन दो महत्वपूर्ण कारकों को अनदेखा करती है – पूरी की पूरी एमएसपी नीति किसानों को असंतुष्ट और संकट में घिरा छोड़ देती हैं। यह इस तथ्य के अतिरिक्त है कि सरकार किसी भी मामले में एमएसपी को उन स्तरों पर तय कर रही है जो कुल लागत +50 प्रतिशत के फार्मूले से कम हैं और जो किसानों की मांग रही है, जैसा कि न्यूज़क्लिक द्वारा पहले रिपोर्ट किया जा चुका है।

GFX1.jpg

उपर्युक्त ग्राफिक दिखाते हैं कि पंजाब और हरियाणा में अधिकांश किसान सरकारी खरीद एजेंसियों को अपना गेहूं बेचने में सक्षम हैं। ये दोनों राज्य मिलकर देश में गेहूं की कुल पैदावार का केवल 7 प्रतिशत ही पैदा करते हैं। उत्तर प्रदेश में, अनुमानित 1.5 करोड़ गेहूं किसान हैं, भारत में सबसे बड़ी संख्या, उसमें केवल 11 लाख किसान (7 प्रतिशत) अपनी उपज सरकारी एजेंसियों को बेच पाते हैं। राजस्थान में यह केवल 4 प्रतिशत है जबकि  मध्य प्रदेश में यह 22 प्रतिशत है। इन पांच राज्य से भारत के 77 प्रतिशत गेहूं उत्पादक हैं। इन आंकड़ों की गणना कृषि मंत्रालय के तहत कृषि लागत और कीमतों पर आयोग द्वारा प्रकाशित रबी 2019-20 के लिए मूल्य नीति रिपोर्ट और 2010-11 और 2015-16 के परिचालन होल्डिंग्स पर कृषि जनगणना डेटा से की गई है।

लेकिन यही सब कुछ नहीं है। रबी प्राइस पॉलिसी रिपोर्ट में यह भी पता चलता है कि पंजाब और हरियाणा को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में गेहूं को अप्रैल, मई और जून के महीनों में फैले साल के विपणन सत्र में अधिकांश गेहूँ को निश्चित एमएसपी से नीचे की दर पर बेचा जाता है तब जब गेहूं की फसल बाजार में लाई जाती है।

अफसोस की बात है कि, यूपी और राजस्थान में, लगभग पूरे तीन महीने का लंबा मौसम एमएसपी से नीचे गेहूं की कीमतों के साथ बीत गया जबकि सीजन में दो तिहाई से अधिक सत्र में दैनिक कीमतें तय दरों नीचे देखी गईं। केवल पंजाब और हरियाणा में सीजन के आस-पास भारी मात्रा में किसानों ने गेहूं के लिए एमएसपी स्तर की कीमतें प्राप्त करने में सफलता हासिल की थी।

GFX2.jpg

यदि हालात ऐसे हैं, तो यह आश्चर्य की बात नहीं है कि देश भर में किसान उथल-पुथल में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाओं की तरह, यह नीति भी ज्यादातर कागज़ तक ही सीमित है। और, इसका मतलब है कि किसानों के संकट को पॉलिसी घोषणाओं द्वारा पूरा नहीं किया जा सकता है। और जौं, सरसों, कस्तूरी आदि जैसे अन्य रबी फसलों की स्थिति तो ओर भी बदतर है।

इस निरंतर संकट के कई प्रतिबिंब हैं और मोदी सरकार इसे समझने में पूर्णत विफल है: 200 से अधिक किसानों और अन्य संगठनों के संयुक्त मंच ने इस साल नवंबर में दिल्ली में लॉन्ग मार्च का आह्वान किया है। कुछ ही दिन पहले, कई उत्तर भारतीय राज्यों के किसानों ने दिल्ली जाने की कोशिश की लेकिन दिल्ली-यूपी सीमा पर केंद्र सरकार के आदेशों पर उन्हें रोक दिया गया और उन पर हिंसक हमला किया। इस साल अच्छी फसल के के बावजूद किसानों की आत्महत्याएं जारी हैं।

कृषि मोर्चे पर मोदी सरकार की असफलताओं के चलते आगामी विधानसभा चुनावों पर असर होगा, जो चुनाव एमपी और राजस्थान में भी होंगे। किसानों का बढ़ता क्रोध पहले से ही अपनी राय को चुनावों में प्रतिबिंबित कर रहा है जो इन चुनावों में बीजेपी के लिए एक मुश्किल घड़ी या यहां तक कि नुकसान भी दिखाते हैं। और यह अगले साल आम चुनावों में भी यह एक मुद्दा होगा।

MSP
minimum support price
RABI CROPS
BJP
SWAMINATHAN COMMISSON
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License