NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
एनआरसी पर पश्चिम बंगाल में बढ़ती बेचैनी
असम के गोवालपाड़ा में बनाया जा रहा विशाल डिटेंशन सेंटर पश्चिम बंगाल में भी बेचैनी पैदा कर रहा है। इस बेचैनी के दो पहलू हैं। एक तो अ-नागरिक करार दिये गये 19 लाख लोगों में से बहुसंख्य बंगाली हैं। दूसरा यह कि पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी लागू करने के लिए भाजपा लगातार अभियान छेड़े हुए है।
सरोजिनी बिष्ट
16 Sep 2019
Protest against NRC
फोटो साभार :  Hindustan Times

असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) की सूची अब अपने अंतिम रूप में प्रकाशित हो चुकी है। राज्य के 3.30 करोड़ लोगों ने इसमें अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया था। 3.11 करोड़ लोगों को तो एनआरसी में जगह मिल गयी है, लेकिन 19 लाख लोगों के आवेदन अस्वीकार कर दिये गये हैं। अब इस 19 लाख की आबादी के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एनआरसी में नाम नहीं होने का मतलब विदेशी करार दिया जाना नहीं है।

सभी के पास फॉरेन ट्रिब्युनल जाने का मौका होगा। ट्रिब्युनल से विदेशी करार दिये जाने के बाद ही किसी को विदेशी नागरिक माना जायेगा। लेकिन अब भी बहुत से सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। मसलन, अगर कोई विदेशी करार दिया गया तो क्या उसे पूरा जीवन जेलखानों या डिटेंशन सेंटरों में बिताना होगा? क्या उसे बांग्लादेश या नेपाल भेजा जायेगा?

असम के गोवालपाड़ा में बनाया जा रहा विशाल डिटेंशन सेंटर पश्चिम बंगाल में भी बेचैनी पैदा कर रहा है।

इस बेचैनी के दो पहलू हैं। एक तो अ-नागरिक करार दिये गये 19 लाख लोगों में से बहुसंख्य बंगाली हैं। दूसरा यह कि पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी लागू करने के लिए भाजपा लगातार अभियान छेड़े हुए है। बंगाल की अपनी सभा में उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह साफ ऐलान कर चुके हैं कि राज्य में उनकी सरकार आने पर एनआरसी लागू की जायेगी और एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर किया जायेगा।

भाजपा के राज्य स्तरीय नेता भी किसी कार्यक्रम में एनआरसी का जिक्र करना नहीं भूलते।

2021 में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा का पूरा

प्रचार अभियान लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही ध्रुवीकरण पर आधारित है। और इस ध्रुवीकरण में एनआरसी का भी जमकर इस्तेमाल होगा।
पश्चिम बंगाल में एनआरसी पर कांग्रेस दुविधा में फंसी है, जबकि तृणमूल कांग्रेस और माकपा यह कहते हुए एनआरसी का तीखा विरोध कर रहे हैं कि इससे राज्य का आपसी भाईचारा और सौहार्द नष्ट होगा।

एनआरसी के कारण मुसीबत में फंसे लोगों में से बहुसंख्य बंगाली हैं, इसलिए पश्चिम बंगाल में उनके प्रति हमदर्दी होना स्वाभाविक है। लेकिन भाजपा बंगाली पहचान पर धार्मिक पहचान का रंग चढ़ाने में जुटी हुई है। उसका संदेश साफ है कि बांग्लादेश से आये हिंदुओं को शरणार्थी मानकर शरण दी जायेगी, जबकि मुसलमानों को घुसपैठिये के रूप में चिह्नित कर देश से बाहर किया जायेगा। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए पिछले दिनों संसद से सांप्रदायिक रंग में रंगा नागरिकता संशोधन विधेयक भी पारित कर लिया गया है। नया कानून बांग्लादेश और पाकिस्तान से आनेवाले लोगों को शरण देते समय उनका धर्म देखेगा, यानी हिंदुओं को नागरिकता दी जा सकेगी, पर मुसलमानों को नहीं।

असम की आबादी से लगभग तीन गुना ज्यादा आबादी पश्चिम बंगाल की है। अगर बंगाल में एनआरसी लागू हो और यहां भी उसी अनुपात में आवेदन निरस्त हों तो 50 लाख से ऊपर लोग अ-नागरिक या विदेशी करार दिये जा सकते हैं। इससे राज्य में व्यापक उथल-पुथल पैदा हो सकती है। इस उथल-पुथल की एक झलक उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में दिखना शुरू हो गयी है।

दार्जिलिंग के विभिन्न गोरखा संगठनों का दावा है कि डेढ़ से पौन दो लाख के बीच गोरखाओं को असम में एनआरसी से बाहर रखा गया है। उनका कहना है कि एक तो उन्हें देश में अपने लिए अलग राज्य नहीं दिया जा रहा, ऊपर से अब 'विदेशी' बताया जा रहा है। गोरखाओं का कहना है भारत की रक्षा में अपनी कुर्बानी देने का उन्हें जो सिला मिल रहा है वह स्वीकार्य नहीं है।

गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) में सत्तारूढ़ गोरखा जनमुक्ति मोरचा (विनय तामांग गुट) का एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एनआरसी में अ-नागरिक करार दिये गये गोरखाओं से मिलने और उनके प्रति अपना समर्थन दिखाने असम पहुंच गया है। इसके अलावा गोजमुमो (विनय गुट) इस मुद्दे पर पहाड़ में आंदोलन की तैयारी में जुट गया है। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि बंगाल में एनआरसी लागू करने की कोशिश की गयी तो उसका जोरदार विरोध किया जायेगा।

बांग्ला भाषा को अनिवार्य किये जाने के ममता बनर्जी के एक बयान से 2017 में दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में चिंगारी फूट पड़ी थी। इसके बाद तीन महीने से ज्यादा समय तक पहाड़ अशांत रहा था। एक बार फिर डर सता रहा है कि कहीं इस बार एनआरसी को लेकर दार्जिलिंग पहाड़ सुलग न उठे।

फिलहाल, पूरे बंगाल की नजर इस पर लगी है कि असम में एनआरसी के नाम पर जो जिन्न बोतल से बाहर निकला है उसे कैसे काबू किया जाता है। असम के बंगाली हिंदू संगठनों का दावा है कि एनआरसी में अ-नागरिक करार दिये गये 19 लाख लोगों में से 12 लाख हिंदू बंगाली हैं। अगर भाजपा की मानें तो इन सबको शरणार्थी मानते हुए भारतीय नागरिकता दी जायेगी। लेकिन अपने ही देश के जो बिहारी, झारखंडी, गोरखा कागजात के अभाव में नागरिकता विहीन हो रहे हैं, उनका क्या होगा? इसके अलावा लगभग पांच-छह लाख बंगाली मुसलमानों का भविष्य क्या होगा? इन सवालों का जवाब मिले बिना एनआरसी सिर्फ भय और भ्रम फैलाने की कवायद भर बनकर रह जायेगी।

NRC
NRC Process
Assam NRC
Protest against NRC
Bengali Hindu organizations
Congress
CPM
BJP

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License