NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एनडीए में भगदड़ शुरू, अपनों के अलावा सहयोगी भी छोड़ रहे हैं बीजेपी का साथ
यूपी के बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले के बाद एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Dec 2018
upendra kushwaha

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को भाजपा की अगुआई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को छोड़ दिया और मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 

उपेंद्र कुशवाहा ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। कुशवाहा ने कहा कि मोदी बिहार के लोगों के साथ किए गए वादों को पूरा करने में असफल रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी को भेजे गए पत्र में कहा, "बीते 55 महीनों से आपके मंत्रिपरिषद में सेवा करने के दौरान मुझे नजरअंदाज किया गया और आपने मेरे साथ छल किया है।"

उन्होंने कहा, "चुनावों से पहले लोगों से किए गए वादों व सत्ता में आने के बाद जो आपने किया उसमें विरोधाभास है।"

मोदी सरकार में उपेंद्र कुशवाहा मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री थे।

पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही एनडीए का साथ छोड़ देंगे।
 

कुशवाहा के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) की बिहार राज्य कमेटी ने कहा है कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

सीपीएम राज्य सचिव अवधेश कुमार की ओर से जारी बयान के मुताबिक एनडीए सरकार के विरूद्ध उभरते जन अंसतोष-जन आक्रोश को देखते हुए केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने इस्तीफा दिया है। अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की बुरी तरह पराजय होने की प्रबल सम्भावना के चलते एनडीए में भगदड़ शुरू हो गई है।

राज्य कमेटी के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दलों को परास्त करने, सीपीएम एवं अन्य वाम दलों की ताकत बढ़ाने और केन्द्र में एक वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार गठित करने के लिए पार्टी बिहार में पूरी उर्जा लगायेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले अभी बीती 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में दलित नेता और बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीजेपी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।

इतना ही नहीं चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के कई नेताओं ने उसका साथ छोड़ दिया।

बीजेपी के भीतर और बाहर दोनों जगह इन दिनों भगदड़ शुरू हो गई। बीजेपी के नेता उसका साथ छोड़ रहे हैं तो सहयोगी भी किनारा कर रहे हैं। शिवसेना पहले ही अलग मोर्चा खोल चुकी है। मंगलवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम अगर बीजेपी के खिलाफ आते हैं तो 2019 से पहले तेज़ी से भगदड़ मचनी तय है।

(कुछ इनपुट आईएएनएस)

upendra kushwaha
RLSP
NDA Govt
Bihar
Narendra modi
Nitish Kumar
LALU YADAV
CPI(M)

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान


बाकी खबरें

  • Supreme Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश ओबीसी सीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला अप्रत्याशित; पुनर्विचार की मांग करेगी माकपा
    20 Dec 2021
    मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण समाप्त करने, अन्य पिछड़े समुदायों के लिए निर्धारित और आरक्षित पदों पर चुनाव रोकने, उनकी बहुसंख्या को सामान्य सीटों में परिवर्तित करने का निर्देश देने वाले…
  • CAA
    ज़ाकिर अली त्यागी
    CAA हिंसा के 2 साल: मायूसियों के बीच इंसाफ़ की जद्दोजहद करते मृतकों के परिजन!
    20 Dec 2021
    20 दिसंबर 2019 को पूरे देश मे CAA के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए, उसी प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में 23 लोगों की जान गई। आज 2 साल बाद मृतकों के परिवारों का क्या हाल है, कैसे जी रहे हैं वो, उनकी न्याय की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,563 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 157 हुए
    20 Dec 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 46 हज़ार 838 हो गयी है। देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ओमिक्रॉन अब तक 12 राज्यों में फैल चुका है।
  • Modi rally
    राज कुमार
    दो टूक: ओमिक्रॉन का ख़तरा लेकिन प्रधानमंत्री रैलियों में व्यस्त
    20 Dec 2021
    जैसे ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को ओमिक्रॉन के ख़तरे से सावधान किया तो प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट करके लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की सीख दे डाली। लेकिन अगले ही पल विशाल…
  • agri
    डॉ सुखबिलास बर्मा
    कृषि उत्पाद की बिक़्री और एमएसपी की भूमिका
    20 Dec 2021
    भारत सरकार ने 2000 के दशक की शुरुआत में किसानों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एमएसपी तय करके बाज़ार हस्तक्षेप नीति का पालन किया था। इस तरह,एमएसपी सरकार की परिकल्पित मूल्य नीति का प्रमुख घटक बन गयी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License