NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
यूपी चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामा हुआ है। वाराणसी के अलावा सोनभद्र ज़िला प्रशासन ने घोरावल विधानसभा के रिटर्निंग ऑफ़िसर एसडीएम रमेश कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया है
विजय विनीत
09 Mar 2022
EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बनारस के डीएम और कमिश्नर के हटाए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में शासन ने इनकार कर दिया। मंगलवार की रात में हंगामा और प्रदर्शन करने वाले करीब तीन सौ सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी के जरिए बवाल काटने वालों की शिनाख्त की जा रही है। 

वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात में जमकर हंगामा किया। पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश और  मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने देर रात सपा और अन्य विरोधी दलों के नेताओं को समझाने के बाद पकड़ी गई ईवीएम की जांच निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक की निगरानी में कराई। सभी कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट चेक किए गए। जांच में सभी ईवीएम डमी निकले। तब स्थिति स्पष्ट हुई और उसके बाद मामला शांत हुआ।

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि ईवीएम प्रभारी अपर जिलाधिकारी नलिनी कांत सिंह को ईवीएम परिवहन में लापरवाही बरतने पर मंगलवार की देर रात तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्य से अवमुक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को ईवीएम प्रभारी बनाया गया। बाद में चुनाव आयोग की संस्तुति पर इन्हें शासन ने निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया।

ईवीएम से लदी गाड़ी के पकड़े जाने के बाद हुए बवाल मामले में वाराणसी जिला पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ पथराव और तोड़फोड़ को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया, जिसमें एडीजी जोन की गाड़ी को नुकसान हुआ है और उनका चालक जख्मी हुआ है। ड्राइवर हेड कांस्टेबल लालता प्रसाद यादव ने 300 सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराया है।

घोरावल के एसडीएम पर एक्शन

सोनभद्र जिला प्रशासन ने घोरावल विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम रमेश कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया। इनके वाहन से राबर्ट्सगंज में मतगणना केंद्र के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोककर सादे बैलट पेपर बरामद किए गए थे।

मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला अधिकारी सोनभद्र टीके शीबू ने कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी रमेश कुमार को कार्य मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह को घोरावल विधानसभा का नया रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।

यूपी के कई ज़िलों में प्रदर्शन-हंगामा

आगरा, कौशांबी में बवाल के बाद मुरादाबाद में करीब 1500 से ज्यादा खाली बैलेट पेपर मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं जमकर हंगामा किया। उन्नाव में मतगणना स्थल के पास सुबह सपा नेताओं ने लेखपाल को पकड़ लिया और आरोप लगाया कि वह ईवीएम सील करने का सामान लेकर जा रहा था। उधर, मुरादाबाद में मंडी समिति परिसर में बने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम बदले जाने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। प्रयागराज में एक चुनाव अधिकारी के पास से पोस्टल बैलट की पर्चियां मिली, जिसके बाद बवाल हुआ।

बरेली में सपा नेताओं ने मतगणना स्थल पहुंचकर कीर्तन शुरू कर दिया है। अलीगढ़ में डीएम आवास का घेराव हुआ, जबकि गोंडा में भी सपा नेताओं की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। कानपुर के बिल्हौर से विधानसभा प्रत्याशी रचना सिंह, सीसामऊ के प्रत्याशी इरफान सोलंकी और गोविंद नगर विधानसभा के प्रत्याशी सम्राट विकास यादव ने मतगणना स्थल गल्ला मंडी में रात को हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि गल्ला मंडी में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की रिपेयरिंग के बहाने उसे हैक करने का प्रयास किया जा रहा था।

वाराणसी, लखनऊ, बरेली, जालौन, गोरखपुर, उन्नाव, सोनभद्र और मुरादाबाद समेत करीब 15 जिलों में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक घेराबंदी किए हुए हैं। इस बीच लखनऊ स्थित चुनाव आयोग के एक अधिकारी ईवीएम में किसी तरह की हेराफेरी करने से इनकार किया है और कहा है कि बेवजह अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

UttarPradesh
Assembly Election 2022
banaras
SAMAJWADI PARTY
Uttar Pradesh election 2022

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

बनारस : गंगा में डूबती ज़िंदगियों का गुनहगार कौन, सिस्टम की नाकामी या डबल इंजन की सरकार?

कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के समर्थन से दाखिल किया राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन

बनारस : गंगा में नाव पलटने से छह लोग डूबे, दो लापता, दो लोगों को बचाया गया

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

बनारस में ये हैं इंसानियत की भाषा सिखाने वाले मज़हबी मरकज़

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License