NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
टोक्यो ओलिंपिक्स के वॉलंटियर्स को ‘स्वयंसेवक’ लिखे हुए मेडल दिए जायेंगे?
कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक मेडल की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि ये मेडल टोक्यो ओलंपिक्स के वॉलंटियर्स को दिया जायेगा.
कलीम अहमद
01 Jul 2021
fact check

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक मेडल की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि ये मेडल टोक्यो ओलंपिक्स के वॉलंटियर्स को दिया जायेगा. बता दें कि 23 जुलाई से 8 अगस्त तक ओलंपिक्स खेलों के आयोजन होने हैं. जिस मेडल की तस्वीर शेयर की गयी उसपर कुछ भाषाओं में वॉलंटियर लिखा हुआ है, जिसमें देवनागरी में “स्वयंसेवक” भी शामिल है. भाजपा सदस्य सुरेन्द्र पूनिया ने भी ये तस्वीर शेयर की. आर्टिकल लिखने तक उनके ट्वीट को 2,800 से ज़्यादा बार रीट्वीट और 10,000 से ज़्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

जापान के टोक्यो में होने वाले Olympic खेलों में इस बार Volunteers को दिये जाने वाले Medal पर दूसरी भाषाओं के साथ हमारी राष्ट्रीय भाषा ?? हिन्दी में भी स्वयंसेवक लिखा हुआ होगा??

“स्वयंसेवक” नाम सुनते ही रोमन ग़ुलामों का दिल बैठ सा जाता है ? pic.twitter.com/wF4anxojv7

— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) June 28, 2021

कई अन्य लोगों ने यही दावा किया.

The medal to be given to Tokyo Olympics Volunteers also has inscription in hindi *स्वंयसेवक*. I feel this is a big achievement for India & its stature in todays world.
Proud to share this. pic.twitter.com/EUz95PeNxO

— ?? ??????????_248 ?? (@khanna248) June 28, 2021

ये तस्वीर ट्विटर के साथ फ़ेसबुक पर भी वायरल है.

image

ऑल्ट न्यूज़ को ये दावा वेरिफ़ाई करने के लिए व्हाट्सऐप नंबर (+91 76000 11160) और अप्लीकेशन (Android, iOS) पर कुछ रिक्वेस्ट भेजी गयी.

image

image

फ़ैक्ट-चेक

हमने ओलंपिक्स की ऑफ़िशियल वेबसाइट का FAQ पेज देखा और समझने की कोशिश की कि वॉलंटियर्स को इनाम देने के क्या नियम हैं. नीचे उसी से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें हैं जो हमें मालूम हुईं:

  1. टोक्यो ओलंपिक्स 2020 के वॉलंटियर्स को रोज़ाना प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के लिए 1000 येन (जापानी मुद्रा) का ट्रेवल कार्ड दिया जाएगा.
  2. वॉलंटियर्स को रहने की जगह और उसके लिए पैसे का इन्तजाम खुद करना होगा.
  3. ओलंपिक्स एसोसिएशन काम ख़त्म होने के बाद वॉलंटियर्स को कोई दस्तावेज़ या सर्टिफ़िकेट नहीं देगा.
  4. वेबसाइट पर वॉलंटियर्स को मिलने वाली कुछ चीज़ों की सूची भी है जिसमें मेडल का ज़िक्र कहीं भी नहीं है.

image

एसोसिएटेड प्रेस के 2019 के एक आर्टिकल के मुताबिक ओलिंपिक वॉलंटियर्स को उनके काम के बदले पैसे नहीं दिए जाते हैं और वो अपने रहने-खाने और आने-जाने का भी खुद जुगाड़ करते हैं. हालांकि कार्यस्थल पर उन्हें खाना दिया जाता है. इसके अलावा, उन्हें काम की ट्रेनिंग और वर्दियां भी दी जाती हैं. लेकिन टोक्यो ओलिंपिक्स में उन्हें ट्रेन से आवाजाही करने के लिए 1000 येन और कुछ अन्य बीमा भी प्रदान किया जायेगा. मेडल देने की बात न तो वेबसाइट पर और न ही किसी न्यूज़ रिपोर्ट में की गयी है.

image

ऑल्ट न्यूज़ ने इस तस्वीर को क्रॉप करके केवल मेडल के हिस्से को कीवर्ड ‘Tokyo2020’ के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें ये तस्वीर अमेरिकी ई-कॉमर्स वेबसाइट e-bay पर मिली जहां इसे ‘Pin’ बताया गया है. इसे 1.50 अमेरिकी डॉलर, यानी करीब 111 रुपये में बेचा जा रहा है.

image

ये तस्वीर इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा ने भी अपने फ़ेसबुक पेज पर पोस्ट किया था और बाद में डिलीट कर लिया. उन्होंने इंडिया टुडे को बताया कि उन्होंने तस्वीर का स्रोत बिना जाने फ़ेसबुक पर इसलिए पोस्ट किया क्योंकि जिसने उन्हें ये तस्वीर भेजी थी वो ‘बेहद ज़िम्मेदार’ व्यक्ति है.

एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक रहे पिन की तस्वीर लोगों ने शान से शेयर करते हुए कहा कि ओलिंपिक्स वॉलंटियर्स को मिलने वाले मेडल पर ‘स्वयंसेवक’ लिखा हुआ है. सच्चाई ये है कि ओलिंपिक वॉलंटियर्स को कोई मेडल नहीं दिया जाता है.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

fact check
fake news
Alt news
Olympic
RSS

Related Stories

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कांग्रेस का संकट लोगों से जुड़ाव का नुक़सान भर नहीं, संगठनात्मक भी है

कार्टून क्लिक: पर उपदेस कुसल बहुतेरे...

पीएम मोदी को नेहरू से इतनी दिक़्क़त क्यों है?

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 15,786 नए मामले, 231 मरीज़ों की मौत
    22 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 43 हज़ार 236 हो गयी है।
  • coal energy
    नीलाबंरन ए
    नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली ख़रीद पर निर्भर तमिलनाडु ने कोयले की कमी का किया मुक़ाबला 
    22 Oct 2021
    तमिलनाडु राज्य की थर्मल पावर स्टेशनों पर निर्भरता कम है, लेकिन निजी विक्रेताओं से महंगी बिजली ख़रीदने के कारण टैंजेडको 1.07 लाख करोड़ रुपये के क़र्ज़ में धस गई है।
  • Ashfaqulla Khan
    हर्षवर्धन
    विशेष: अशफ़ाक़उल्ला को याद करना उनके विचारों को भी याद करना है
    22 Oct 2021
    आज शहीद क्रांतिकारी अशफ़ाक़ का 121 जन्मदिन है। आइये, इस मौके पर हम उनकी वैचारिकी की थोड़ी चर्चा करते हैं। 
  • Adam Gondvi
    न्यूज़क्लिक टीम
    अदम गोंडवी : “धरती की सतह पर” खड़े होकर “समय से मुठभेड़” करने वाला शायर
    22 Oct 2021
    जनता के शायर अदम गोंडवी (22 अक्टूबर, 1947-18 दिसंबर, 2011) के जन्मदिन पर न्यूज़क्लिक विशेष। यह वीडियो पैकेज 2018 में तैयार किया गया था, जो आज भी प्रासंगिक है। क्योंकि आज अदम की ही तरह पुरज़ोर आवाज़…
  • ग्लोरिया ला रीवा
    आँखों देखी रिपोर्ट : क्यूबा के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ किया
    21 Oct 2021
    ग्लोरिया ला रीवा क्यूबा में थीं। वहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से क्यूबा के प्रभावी टीकाकरण कार्यक्रम और डेल्टा वेरिएंट से निपटने के तरीकों पर बात की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License