NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अखिलेश यादव ने राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद बनवाने का वादा किया? फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट वायरल
अखिलेश यादव ने राम मंदिर के बारे में अगर ऐसा कोई बयान दिया होता तो मीडिया में इसकी खबर ज़रूर दी जाती. मीडिया रिपोर्ट्स के अभाव में ये बात साफ़ हो जाती है ये ट्वीट फ़र्ज़ी है
किंजल
22 Jul 2021
fact check

2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अभी से कमर कस ली है. इस दौरान, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल है. ट्वीट में लिखा है, “उत्तर प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनेगी, तो हम अपने मुस्लिम भाइयों से यह वादा हैं, कि बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराएंगे, जहां पर आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।”

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फ़ॉलो किये जा रहे ट्विटर यूज़र मुरली गोयल ने ये स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा, “उत्तरप्रदेश वालो क्या अपने श्री अखिलेश यादव का यह बयान देखा है? अगर नहीं तो आँखे खोल कर देखलो। जैसे पहले सब लोग सोच रहे थे अगर गलती से भी समाजवादी पार्टी की सरकार बन गयी तो श्री राम मन्दिर नहीं बनेगा। अब आप सोच लो किसकी सरकार बनानी है 2022 में।”. (आर्काइव लिंक)

उत्तरप्रदेश वालो क्या अपने श्री अखिलेश यादव का यह बयान देखा है? अगर नहीं तो आँखे खोल कर देखलो। जैसे पहले सब लोग सोच रहे थे अगर गलती से भी समाजवादी पार्टी की सरकार बन गयी तो श्री राम मन्दिर नहीं बनेगा। अब आप सोच लो किसकी सरकार बनानी है 2022 में। pic.twitter.com/9jeTXPHvHx

— Murari Goyal ??All India Nationalists Group?? (@Hamara_Desh) July 20, 2021

ट्विटर हैन्डल ‘@khayal_a_vakt’ ने भी ये तस्वीर ट्वीट की है.

?? ऐसे लोगों को वोट देना सनातन धर्म का अपमान है।
देख लो क्या विचार हैं अखिलेशुद्दीन के?#नहीं_चाहिए_सपा

।।जय श्री राम।। pic.twitter.com/KdCyD17QcH

— भारतीय?? #3ह ( 12.7K ) (@khayal_a_vakt) July 20, 2021

ये स्क्रीनशॉट फ़ेसबुक पर वायरल है.

image

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने कथित ट्वीट के बारे में की-वर्ड्स सर्च किया. लेकिन अखिलेश यादव की ट्विटर टाइमलाइन पर ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला. हालांकि, ऐसा हो सकता है कि इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया हो.

इसलिए हमने आर्काइव वेबसाइट्स (archive.is, webarchive.org) पर भी देखा लेकिन हमें दोनों ही जगह ऐसे किसी ट्वीट का आर्काइव वर्ज़न नहीं मिला.

इस ट्वीट के बारे में 2 बातें हो सकती हैं: कि ये ट्वीट का स्क्रीनशॉट फ़र्ज़ी है या ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया हो.

आगे, ट्वीट में शब्दों का अलाइनमेंट चेक करने पर हमने पाया कि ट्वीट का वाक्य एक सीधी लाइन में नहीं है. जबकि ट्वीट्स में ये एक समान रेखा में होता है. नीचे, तस्वीर में वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट और मूल ट्वीट की तुलना की गई है. ये स्क्रीनशॉट फ़ोन से लिये गये स्क्रीनशॉट जैसा है इसलिए ऑल्ट न्यूज़ ने भी अखिलेश यादव के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट फ़ोन से लिया है.

image

यहां गौर करें कि अखिलेश यादव ने राम मंदिर के बारे में अगर ऐसा कोई बयान दिया होता तो मीडिया में इसकी खबर ज़रूर दी जाती. मीडिया रिपोर्ट्स के अभाव में ये बात साफ़ हो जाती है ये ट्वीट फ़र्ज़ी है. बल्कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आलोचना भी नहीं की थी. 2019 में अखिलेश ने ट्वीट कर इस फ़ैसले के कारण लोगों में नज़दीकि बढ़ने और बेहतर इंसान बनने के बारे में ट्वीट किया था. उसी साल अखिलेश ने मंदिर निर्माण के बाद पूरे परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए जाने की बात भी बताई थी.

यानी, सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के ट्वीट का बताकर वायरल स्क्रीनशॉट फ़र्ज़ी है. पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसे फ़र्ज़ी ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किये गए हैं.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

fact check
fake news
Alt news
UP ELections 2022
AKHILESH YADAV
babri masjid
Ram Mandir

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल

‘साइकिल’ पर सवार होकर राज्यसभा जाएंगे कपिल सिब्बल

राम मंदिर के बाद, मथुरा-काशी पहुँचा राष्ट्रवादी सिलेबस 

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

27 महीने बाद जेल से बाहर आए आज़म खान अब किसके साथ?

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License