NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कश्मीर : व्यापारियों के लिए जीएसटी रिटर्न दाख़िल करना मुश्किल
"असुविधा काफ़ी ज़्यादा है और जब तक ब्रॉडबैंड सेवाओं को बहाल नहीं किया जाता है समस्या हल नहीं हो पाएगी।"
अनीस ज़रगर
14 Dec 2019
kashmir
Image courtesy: MediaNama

चूंकि कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं, ऐसे में सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) रिटर्न दाख़िल करने के लिए सुविधा केंद्रों को स्थापित किए जाने के बावजूद व्यापारियों को यहां भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस इलाक़े में इंटरनेट सेवाओं को 5 अगस्त के दिन बंद कर दिया गया था क्योंकि सरकार ने धारा 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। इंटरनेट सेवाओं के बंद होने से नए बने संघशासित प्रदेश में एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। इसके कारण व्यापारी तीन महीने से अधिक समय से अपना जीएसटी रिटर्न दाख़िल नहीं कर पा रहे हैं।

चूंकि व्यवसायी जुलाई के बाद से अपना जीएसटी रिटर्न दाख़िल करने में सक्षम नहीं थे इसलिए सभी क्षेत्रीय ज़िला प्रशासन ने इंटरनेट सुविधा कियोस्क प्रदान करके जीएसटी रिटर्न दाख़िल करने की सुविधा शुरू की है।

हालांकि नागरिक प्रशासन को रिटर्न दाख़िल करने की तारीख़ को कई बार बढ़ाना पड़ा और इस महीने की शुरुआत में समय सीमा फिर से 18 नवंबर से 20 दिसंबर तक बढ़ा दी गई।

श्रीनगर में बिक्री एवं कर विभाग के कार्यालय में व्यापारियों को अपने रिटर्न दाख़िल करने के लिए लगभग 60 कंप्यूटर हैं। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "पिछले सप्ताह में औसतन 100 व्यापारियों ने अपने रिटर्न दाख़िल किए हैं।"

इस परिसर में व्यापारी केवल जीएसटी रिटर्न दाख़िल करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपना ईमेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इन स्थानों पर अन्य चीज़ों के इस्तेमाल के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध है।

अधिकारी ने आगे कहा, "व्यापारियों को पांच रिटर्न दाख़िल करने में आधे घंटे से एक घंटे तक का समय लगता है। हमने समय के लिए कोई सीमा तय नहीं की है।

विभाग ने इस इलाक़े को 31 सर्किल में विभाजित किया है जिनमें से 16 शहर में है जबकि शेष ग्रामीण क्षेत्रों में है। एक वरिष्ठ बिक्री एवं कर विभाग के अधिकारी के अनुसार कश्मीर क्षेत्र में लगभग 48,000 व्यापारी हैं जिन्हें अपना जीएसटी रिटर्न जमा करना था। सुविधा केंद्रों की स्थापना के बाद से 5 दिसंबर को प्रति दिन 1200 व्यापारी अपने रिटर्न दाख़िल करने में सफल रहे हैं। अधिकांश व्यापारियों को अभी भी अपना रिटर्न दाख़िल करना है।

केवल 40% व्यापारी ही अब तक अपना रिटर्न दाख़िल करने में सक्षम हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह संभावना नहीं है वे सरकार द्वारा निर्धारित रिटर्न दाख़िल की समय सीमा को पूरा करने में सक्षम होंगे।

कश्मीर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़(केसीसीआई) के अध्यक्ष शेख़ आशिक़ पर्याप्त समय और विशेषज्ञता की कमी का हवाला देते हुए 20 दिसंबर की समय सीमा को लेकर चिंतित हैं।

आशिक़ कहते हैं, "बड़े पैमाने पर असुविधा है और जब तक ब्रॉडबैंड सेवाओं को बहाल नहीं किया जाता है तब तक समस्या हल नहीं हो सकती है। रिटर्न दाख़िल करना एक बार की प्रक्रिया नहीं है और समय सीमा पर पूरा करने में विफल रहने पर व्यवसायियों को जुर्माना जमा करना पड़ता है; यह एक दबाव डालने वाला मामला है।”

आशिक़ कहते हैं कि इससे पहले सभी व्यापारी अपने जीएसटी रिटर्न को अपने दम पर दाख़िल नहीं करते थे। वे आगे कहते हैं, “ट्रेडर्स रिटर्न दाख़िल करने के लिए विशेषज्ञों को शामिल करते, लेकिन उनमें से अधिकांश ने घाटी छोड़ दी है और अब कई व्यापारियों को पहली बार अपने दम पर फ़ाइल करने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे में ग़लत तरीक़े से रिटर्न दाख़िल करने की संभावना ज़्यादा है।"

इससे पहले जुलाई से तय की गई समय सीमा को पूरा करने में विफलता के कारण घाटी के कई व्यापारियों का जीएसटीआईएन नंबर बंद कर दिया गया था। एक बार लेनदेन के विवरण को करदाता के जीएसटी पोर्टल खाते में डालने के बाद जीएसटीआईएन को ई-वे बिल बनाने से रोक दिया गया। इस बिल के बिना लेनदेन का रिकॉर्ड नहीं रखा जा सकता है।

नवंबर महीने की एक विज्ञप्ति में इस क्षेत्र के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पिछले चार महीनों से राजस्व संग्रह में इस वर्ष दाख़िल किए गए रिटर्न का प्रतिशत काफ़ी कम है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Filing GST Returns a Herculean Task for Kashmir Traders, Likely to Miss Another Deadline

Jammu and Kashmir
GSTIN
GST returns
Kashmir Chamber of Commerce and Industries
Abrogation of Article 370
GST Portal

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा

आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रक़ैद

जम्मू में आप ने मचाई हलचल, लेकिन कश्मीर उसके लिए अब भी चुनौती

जम्मू-कश्मीर परिसीमन से नाराज़गी, प्रशांत की राजनीतिक आकांक्षा, चंदौली मे दमन


बाकी खबरें

  • Refugees
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अगर सभी शरणार्थी एक देश में रह रहे होते, तो वह देश दुनिया का 17वाँ सबसे बड़ा देश होता
    22 Oct 2021
    अकेले संयुक्त राष्ट्र की गणना के हिसाब से, इस समय लगभग 8.3 करोड़ लोग विस्थापित हैं, और यदि ये सभी विस्थापित एक ही स्थान पर रहें तो वे आपस में मिलकर दुनिया का 17वाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएँगे।
  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License