NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
वैक्सीन मुहैया कराने में कहां चूक रही है सरकार?
जानकारों का कहना है कि बिना बड़े स्तर पर वैक्सीन लगाए दूसरी लहर पर काबू नहीं पाया जा सकता है। जब बड़े स्तर पर वैक्सीन लगेगा तभी हर्ड इम्यूनिटी की स्थिति पैदा होगी। तभी जाकर स्थिति बेकाबू से काबू होगी।
अजय कुमार
14 Apr 2021
covid

वायरोलॉजी की दुनिया में अपनी पूरी जिंदगी खपा देने वाले वैज्ञानिक कोरोना की पहली लहर के दौरान ही कह रहे थे कि वायरस की जिंदगी इंसान के शरीर पर निर्भर करती है। यानी जब तक इंसान का शरीर है तब तक वायरस भी है। एक शरीर से दूसरे शरीर में जाते वक्त यह वायरस म्यूटेशन करेगा। सरल शब्दों में कहे तो अपना रूप बदलेगा ताकि शरीर में वह जिंदा रह पाए। इस वायरस के सभी रूपों के प्रति जब हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता हावी हो जाएगी तब यह वायरस हमारे लिए असरहीन हो जाएगा।

इन वैज्ञानिकों की बात ही सच हो रही है। पिछले साल हमारी जिंदगी में शामिल हुआ वायरस अभी गया नहीं है। इस साल मार्च की शुरुआत में देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या तकरीबन डेढ़ लाख थी। लेकिन मार्च में वायरस इतनी तेजी से फैला कि 1 अप्रैल को सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर तकरीबन 6 लाख दस हजार हो गई।

कोविड की वजह से मार्च में तकरीबन 100 मौतें हो रही थी। अप्रैल में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 400 हो गई। विशेषज्ञों की राय है कि यह तो स्वभाविक है। जब सक्रिय मामलों की संख्या और संक्रमण का फैलाव बढ़ेगा तब मरने वालों की संख्या भी बढ़ेगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी भी इस वायरस की मृत्यु दर पहले के बराबर ही है।

कहने का मतलब यह है कि हमारी और हमारी सरकार की लापरवाहियों की वजह से वायरस का बहुत बड़ा स्तर पर फैलाव हुआ है। यह फैलाव इतना भारी है कि हमारे अस्पतालों को इसे सहन करने में बहुत अधिक मुश्किल आ सकती है। लेकिन फिर भी अगर हम बड़े स्तर पर वैक्सीन लगाने में कामयाब रहे तो हम इस महामारी को नियंत्रित कर सकते हैं।

देश में अब तक वायरस के 7000 नए रूप दर्ज किए जा चुके हैं। यानी वायरस बदले हुए शरीर में अपनी जिंदगी बचाने के लिए म्यूटेट कर रहा है। इसीलिए हैदराबाद में मौजूद सेल्यूलर एंड मॉलेक्युलर बायोलॉजी के अधिकारियों का कहना है कि वह वायरस के बदलते हुए रूपों पर नजर रखे हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल अमेरिका जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं ने अभी से खतरे की घंटी नहीं बताया है। फिर भी पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र में वायरस का एक नया स्ट्रेन दिखा। जिसकी संख्या तो बहुत कम थी, लेकिन वह तेजी से फैला। यह बदला हुआ रूप वैक्सीन की वजह से वायरस के चीनी रूप के खिलाफ शरीर में पैदा हुए एंटीबॉडी को पछाड़ सकता है। अभी इस संबंध को सही तरीके से बताने के लिए डेटा नहीं है। फिर भी यह चिंता की बात है।

सरकार ने कॉविड की दूसरी लहर से लड़ने के लिए पांच स्तरीय  योजना बनाई है। जिसमें तीन तो पहले ही वाले हैं - जांच करना, पता लगाना और इलाज करना और दो नए जोड़े गए हैं- टीका लगाना और उन सभी कायदे कानूनों का हर जगह पालन करना जो कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है।

जानकारों का कहना है कि बिना बड़े स्तर पर वैक्सीन लगाए दूसरी लहर पर काबू नहीं पाया जा सकता है। जब बड़े स्तर पर वैक्सीन लगेगा तभी हर्ड इम्यूनिटी की स्थिति पैदा होगी। तभी जाकर स्थिति बेकाबू से काबू होगी।

अब समझने वाली बात यह है कि भारत में वैक्सीन लगने का हाल क्या है? और किस तरह की खामियां दिख रही है?

देश में कोविड वैक्सीन की पहली डोज तकरीबन 7 करोड़ आबादी ने ले ली है। लेकिन यह बहुत कम है। यह 6 फ़ीसदी के आसपास बैठता है। जिन पांच राज्यों में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं वहां पर तो अभी तक 15 फ़ीसदी लोगों ने भी टीके नहीं लगवाए हैं। अगर सबसे अधिक संक्रमण वाले देश अमेरिका की आबादी से तुलना किया जाए तो वहां की आबादी के 32 फ़ीसदी लोग वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं।

इसका साफ मतलब है कि वैक्सीन के मामले में भारत की पहली खामी यह है कि जितना वैक्सीन होनी चाहिए उतनी वैक्सीन उसके पास नहीं है। इसीलिए वैक्सीनेशन की शुरुआत होने के 2 महीने बाद छत्तीसगढ़ से वैक्सीन खत्म होने खबर आने लगी। तेलंगना उड़ीसा हरियाणा राजस्थान जैसे राज्यों से यह खबर आने लगी कि टीके के की कमी से जूझ रहे हैं।

भारत ने भी दूसरे देशों की तरह सबसे पहले प्राथमिकता वाले समूह को वैक्सीन देने की योजना बनाई। यानी सबसे पहले डॉक्टर, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 60 साल की उम्र को पार कर चुके बुजुर्ग और गहरी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए टीका उपलब्ध करवाया जाने की योजना बनी।

दूसरे कई देशों ने अब यह नियम बना दिया है कि 16 साल से ऊपर का हर एक व्यक्ति टीका लगवा सकता है। इसलिए वह देश ज्यादा लोग तक पहुंच पाए। इस समय यह दूसरी खामी दिख रही है।

माइक्रोबायोलॉजी की प्रोफेसर डॉक्टर गगनदीप कंग का मीडिया में इंटरव्यू छपा है। गगनदीप सिंह कहती हैं कि  सरकार को अपनी योजना पर फिर से सोचना चाहिए। अभी वैक्सीन लगवाने की योजना ऐसी है कि एक ही जगह पर वैक्सीन लगाने के लिए पांच बार जाना पड़ता है। पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उसके बाद फ्रंटलाइन वर्करों के लिए उसके बाद 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए उसके बाद 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए। इसमें समय लगता है। अब नियम ऐसा बनना चाहिए कि सब को एक साथ टीका लगे। अमेरिका में पहली प्राथमिकता वाला नियम शुरू किया गया। लेकिन वह हमारे देश की आबादी का एक चौथाई हिस्सा है। हमारा देश बहुत बड़ा है। आबादी बहुत अधिक है। हमारा देश हर दिन तकरीबन 30 हजार जगहों पर टीका लगाने की क्षमता रखता है। अब सबको टीका लगवाने दिया जाना चाहिए। तभी हम बड़ी आबादी तक पहुंच पाएंगे।

भारत दूसरे देशों को भी टीके का निर्यात कर रहा है। जबकि खुद भारत में टीके की कमी है। यह तीसरी खामी दिख रही है। यहां पर दो तरह की राय है। कुछ जानकारों का कहना है कि भारत के लोग पहले टीके का इस्तेमाल कर ले उसके बाद दूसरे देश को भेजा जाए। कुछ जानकारों का कहना है कि उन देशों में जहां पर टीका उपलब्ध नहीं है, वहां पर वैक्सीन दिया जाना चाहिए। जैसे दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे देश में अगर हम टीका देते हैं तो समझदारी बनती है। अगर इन्हें टीका नहीं मिला तो इन देशों में कोरोना के नए-नए स्ट्रेन पनपते रहेंगे। जिसका असर सभी देशों को झेलना पड़ेगा।

जहां पर वैक्सीन बहुत बड़ी आबादी को लग चुका है वहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत अवस्था में हैं। सरकारी अस्पतालों का जाल बुना हुआ है। साथ में अमेरिका जैसे देश निजी अस्पतालों को भागीदार बनाकर भी वैक्सीन देने का काम कर रहे हैं। भारत में अभी केवल सरकार और आंशिक तौर पर निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य संगठन इस काम को संभाल रहे हैं। यह चौथी खामी है।

सरकार को डर है कि अगर पूरी तरह से निजी क्षेत्र को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा तब नकली वैक्सीन का प्रचलन बढ़ जाएगा। तरह तरह की धांधली होने लगेंगी। जिसे सरकार संभाल नहीं पाएगी। यह आशंका एक हद तक ठीक है। फिर भी सरकार को अब तो सोचना ही चाहिए कि भारत में मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं की बहुत जरूरत है। नहीं तो जिस तरह से कोरोना फैल रहा है वह इसकी भी पोल खोल देगा कि भारत के पास तो अपनी आबादी के लिए डॉक्टर ही नहीं है।

इस पर सरकार को गंभीरता से सोचने की जरूरत है कि वह क्या चाहती है? क्या जनकल्याण सरकार का मकसद नहीं है? अगर मकसद है तो अस्पताल और डॉक्टर का फैलाव पूरे भारत में क्यों नहीं हो रहा? इस पर खर्चा क्यों नहीं किया जा रहा?

सरकार की इन खामियों के अलावा लोगों की भी खामी है। बहुत बड़े स्तर पर लोग टीका लगवाने जाने से झिझक रहे हैं। उनके मन में कई तरह के संदेह हैं। इसके अलावा भारत की बहुत बड़ी आबादी ऐसी है जो अब भी यह नहीं मानती कि कोरोना जैसी बीमारी उनके आसपास टहल रही है। इनमें भी इनका कोई दोष नहीं। यह आबादी दो जून की रोटी के सिवाय और किसी चीज की चिंता नहीं करती। इनका जीवन स्तर बहुत कमजोर है। इनके लिए सच वही है जो उनके आसपास दिख रहा है। यानी यहां भी सरकार की कमी है। अगर सरकार ने इनका जीवन स्तर सुधारा होता तो यह कोरोना जैसी बीमारी की गंभीरता समझ पाते। खुद भी बचते और दूसरों को भी बचाते।

COVID-19
second wave of covid
vaccine policy of india
flaw in vaccine of india

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
    04 Jun 2022
    ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
  • india ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट
    03 Jun 2022
    India की बात के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और भाषा सिंह बात कर रहे हैं मोहन भागवत के बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को मिली क्लीनचिट के बारे में।
  • GDP
    न्यूज़क्लिक टीम
    GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफ़ा-नुक़सान?
    03 Jun 2022
    हर साल GDP के आंकड़े आते हैं लेकिन GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफा-नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चलता.
  • Aadhaar Fraud
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधार की धोखाधड़ी से नागरिकों को कैसे बचाया जाए?
    03 Jun 2022
    भुगतान धोखाधड़ी में वृद्धि और हाल के सरकारी के पल पल बदलते बयान भारत में आधार प्रणाली के काम करने या न करने की खामियों को उजागर कर रहे हैं। न्यूज़क्लिक केके इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे भाग में,…
  • कैथरिन डेविसन
    गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा
    03 Jun 2022
    बढ़ते तापमान के चलते समय से पहले किसी बेबी का जन्म हो सकता है या वह मरा हुआ पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कड़ी गर्मी से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों की जागरूकता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License