NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
टिकेंदर सिंह पंवार
04 Apr 2022
urban

तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नगरीय प्रशासन के हालिया चुनावों, जिन्हें नगर निकाय कहा जाता है, उन्होने साबित किया है कि नगरीय प्रशासन, राज्य सरकार के सहायक से ज़्यादा कुछ नहीं है।

इन सभी राज्यों में जहां चुनाव हुए, उसके साथ-साथ, अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों में आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की प्रवृत्ति रही है। खराब शहरी नीतियों के तले कुचले शहरी मतदाता को लगता है कि अगर नगरीय प्रशासन, राज्य सरकार के साथ अच्छी तरह से संबद्ध रहेगा, तो उसे कुछ राहत मिल सकेगी। एक आम समझ यह है कि शहर को ज़्यादा पैसा मिलेगा और ज़्यादा विकास कार्य हो पाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होता।

मशहूर आर्किटेक्ट चार्ल्स कोरिया, जो 80 के दशक के मध्य में बनाए गए नगर आयोग के पहले अध्यक्ष थे, उन्होंने कहा: नगर और राज्य प्रशासन को स्वस्थ्य विकास के लिए प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। चुनी हुई परिषद या महापौर बमुश्किल ही शहरों को चलाते हैं। इसके बजाए, मुख्यमंत्री नगर प्रशासन के मामलों को देखते हैं और नीतिगत मामलों पर पूरा नियंत्रण रखते हैं।

दिल्ली में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगर निगम के द्वि-स्तरीय ढांचे को धता बताकर खुद शहर का नियंत्रण लेना चाहती है। दिल्ली में योजना बनाने का काम पहले ही केंद्र सरकार के पास है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ही शहर-राज्य के लिए मास्टर प्लान बनाने का काम करता है, यह प्राधिकरण केंद्र सरकार के अंतर्गत है। 

 अब केंद्र तीनों नगर-निगम को एक ही निकाय में मिलाकर पूर्ण नियंत्रण करना चाहता है, केंद्र को आशा है कि संगठित नगर निगम में बीजेपी की ही जीत होगी। खैर यह तो जनता तय करेगी। लेकिन एक से तीन, फिर तीन से वापस एकीकृत नगर निगम करने फ़ैसले में लोगों की राय नहीं लेना, बताता है कि सरकारों को फ़ैसले लेन की प्रक्रिया में जन-भागीदारी का सम्मान नहीं है। 

ऐसा क्यों है कि नीतिगत मामलों में बमुश्किल ही जनता को विश्वास में लिया जाता है, इस तरह उन्हें और दूर कर दिया जाता है? प्रशासनिक ढांचे में ऐसा होने की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन मैं यहां सबसे प्रमुख वज़ह बताता हूं। नगर योजना राज्य का विषय है। भारतीय संविधान में तीन सूचियां हैं- केंद्रीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची। राज्य सूची का मतलब है कि इसके विषय पर राज्य सरकार काम करेगी। 

राज्य सरकार प्रत्यक्ष ढंग से नगर योजना को नियंत्रित करती है क्योंकि यह एक राज्य सूची का विषय है। 1980 से नगर योजना की अहमियत पर एक विमर्श शुरू हो गया। पहले नगर आयोग कुछ सुझाव दिए। फिर 74वां संविधान संशोधन हुआ। इस संशोधन के द्वारा 18 विषय नगर प्रशासन को स्थानांतरित कर दिए गए। 

इनमें शामिल हैं: नगर योजना, भूमि उपयोग का नियमन, आर्थिक विकास के लिए योजना बनाना, सड़क औऱ पुल, जल आपूर्ति, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अग्नि शमन सेवा, नगर वनकऱण, कमज़ोर तबकों के हितों को सुरक्षित करना, शमशान और कब्रगाह के मैदान, पशुओं के तालाब, गरीबी उन्मूलन, पार्क जैसी कई शहरी सुविधाएं, सांस्कृतिक पक्ष को प्रोत्साहन, पशुओं के खिलाफ़ क्रूरता को रोकना, जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, लाइट-पार्किंग-बस स्टॉप जैसी सार्वजनिक सुविधाएं, कसाईखानों का नियमन आदि।  

इन्हें तीन "एफ" कार्यप्रणाली (वित्त, कार्य और कर्मचारियों) के ज़रिए चलाया जाना था। लेकिन हैरान करने वाला तथ्य यह है कि पूरे भारत में नगर प्रशासनों को सिर्फ़ तीन या चार कार्य ही हस्तांतरित किए गए। ज़्यादातर कार्य अब भी राज्य सरकारों के पास हैं और चुनी हुई परिषदें पूरी तरह राज्य सरकार के रहमो-करम पर काम करती हैं।

शहर बहुत ज़्यादा संपदा का सृजन करते हैं। देश की 66 फ़ीसदी से ज़्यादा जीडीपी शहरों से उत्पादित होती है। शहर ऊर्जा के सबसे बड़े हिस्से की खपत करते हैं और उनके पास एक बहुत बड़ा ग्राहक वर्ग है। हाल के दशकों में बड़ी पू्ंजी, भारतीय शहरों को अपना मुनाफ़ा बढ़ाने के क्षेत्रों के तौर पर देख रही है। ऐसा करने के क्रम में सबसे अहम उपकरण नगर योजना है। यही प्रक्रिया एक शहर में भूमि के उपयोग को और यह तय करती है कि रियल एस्टेट आदि से उपजने वाले आर्थिक पहलू के साथ पूंजी किस तरह गमन करेगी। 

दूसरा क्षेत्र, उन सुविधाओं का निजीकरण है, जो हाल के वक़्त में बेतहाशा बढ़ी हैं। इनमें जल, सफ़ाई, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा और ऐसे विषय शामिल हैं, जिनमें निजी पूंजी अपना मुनाफ़ा बढ़ाने के लिए प्रवेश करती है। और यह सब बेहतर प्रदर्शन और कुशलता की आड़ में किया जाता है। राज्य इन अहम प्रशासनिक क्षेत्रों को खोना नहीं चाहता, इसकी आर्थिक और राजनीतिक दोनों ही वज़हें हैं।  

जब 74वें संविधान संशोधन का 2012 से 2014 के बीच परीक्षण किया जा रहा था, तो एक दिलचस्प वास्तविकता सामने आई (यह काम के सी शिवरामकृष्णन, पूर्व शहरी विकास सचिव के नेतृत्व में किया जा रहा था, मैं भी इस टीम का हिस्सा था)। मुंबई के महापौर अपने कार्यकाल के बाद विधायक बनना चाहती थीं। मुंबई शहर में शायद पांच सांसद और करीब़ 30 विधायक हैं। सोचिए एक महापौर अपने कार्यकाल के बाद विधायक बनना चाहती हैं। यह क्रम साफ़ बताता है कि शहरी प्रशासन के मौजूदा ढांचे में बदलाव करने की जरूरत है। 

स्थानीय निकायों की सूची बनाएं

अब वक़्त आ गया है कि हम 74वें संविधान संशोधन के दायरे से बाहर जाकर सोचें। अब इसे लागू करवाने के लिए जोर लगाने का फायदा नहीं है। अब मौजूदा ढांचे में जरूरी है कि उन विषयों को अलग किया जाए, जिन्हें शहरी प्रशासन को स्थानांतरित किया जाना अनिवार्य है। 74वें संशोधन द्वारा दिशाहीन ढंग से इन विषयों को आवंटित करने का प्रबंध किया गया था, जहां यह आवंटन राज्य सरकार के लिए अनिवार्य नहीं बनाया गया था। अब जरूरी है कि शहरी तंत्र को संभालने के लिए इन विषयों की नई सूची बनाई जाए। क्यों?

पिछले कुछ दशकों में शहरी परिदृश्य में बेहद तेज बदलाव आया है। अब करीब़ 40 फ़ीसदी लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं। प्रशासन के कई स्तर, अब सीधी-सीधी चीजों को भी जटिल बना रहे हैं और शहर में उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं को प्रभावित कर रहे हैं। श्रम ढांचे में पूर्णत: बदलाव आ चुका है। अब बड़े निर्माण केंद्र होने के बजाए, पूंजी का सामाजिक उत्पादन शहरों में ज्यादा प्रभावशाली है। 

सीधे शब्दों में कहें, तो जो चीजें पारिवारिक स्तर पर हो जानी चाहिए थी, अब वे सामाजिक उत्पादन में अलग आकार ले रही हैं। अब नए प्लेटफॉर्म वाली अर्थव्यवस्था है, जो ज़्यादातर शहरों में देखी जा सकती है। अनौपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों की संख्या बेतहाशा बढ़ चुकी है, जबकि मोलभाव करने की उनकी क्षमता में बेहद कमी आई है। 90 के दशक की शुरुआत में प्रवास बड़ा मुद्दा नहीं था, लेकिन आज यह है। 

शहरों में पर्यावरण परिवर्तन का प्रभाव साफ़ दिखाई दे रहा है। हमारे यहां दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर मौजूद हैं। नगरीय सार्वजनिक स्त्रोतों और जैव विविधताओं को शहरीकरण ने अपने सबसे खराब प्रारूप में जमकर लूटा है।

यहां तक कि नगरीय प्रशासन भी फ़ैसले लेने की प्रक्रिया में लोगों को और दूर कर रहा है। अपने नगरीय भविष्य को तय करने में बमुश्किल ही लोगों की कोई भागीदारी है। स्मार्ट सिटी-एसपीवी मॉ़डल को अफ़सरशाही नियंत्रित करती है, जिसमें लोगों की कोई भागीदारी नहीं होती। 

यह कैसे होना चाहिए?

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तरह, स्थानीय निकाय के अधिकारियों के लिए भी अलग से कैडर होना चाहिए। स्वास्थ्य, जल, सफ़ाई, शिक्षा, अग्नि शमन, आवास और सामाजिक क्षेत्र जैसे विषय पूरी तरह स्थानीय निकायों के पास होने चाहिए। इसी तरह नगरीय योजना भी नगरीय प्रशासन के पास होना चाहिए। मौसम परिवर्तन, जैव विविधता, आपदा प्रबंधन और अनुकूलन जैसे विषय भी स्थानीय निकायों को दिए जाने चाहिए। 

यहां कुछ मुद्दों के साथ चुनौती हो सकती है, जिनकी प्रवृत्ति परिधीय (शहर के आसपास) है। इसके लिए एक तंत्र बनाया जाना चाहिए, जो शहर और उसके आसपास के इलाकों के बीच संवाद का प्रबंध करे और आपस में उनका समन्वय करवाए। नगरीय प्रशासन को तुरंत वित्त मुहैया कराया जाना चाहिए और ऐसा जीएसटी से लेकर आयकर तक होना चाहिए। किसी नगरीय प्रशासन की परिधि से जितना आयकर इकट्ठा किया गया है, उसका 10 फ़ीसदी उन्हें दिया जाना चाहिए। यह अच्छी शुरुआत हो सकती है। 

शहरों और उनके लोगों को एक सुरक्षित और रहने लायक भविष्य देने के लिए जरूरी है कि नगर योजना को उनके सुपुर्द किया जाए, ना कि इसे पेशेवर लोगों तक सीमित किया जाए। यह शहरी विकास के सबसे सृजनात्मक पहलुओं को भी बाहर लाएगा। बाद में ऐसा करने से बेहतर है कि अभी यह किया जाए। 

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

For Better City Governance, Local Body List is a Must

Urban Commission
Delhi Development Authority
Delhi Municipal Unification
74th Constitutional Amendment
local bodies
Delhi MCD elections
City Governance

Related Stories

केजरीवाल का पाखंड: अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया, अब एमसीडी चुनाव पर हायतौबा मचा रहे हैं

बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की

मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!

"दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"

भारत के विकास की दिशा की ख़ामियों को महामारी ने उधेड़ कर सामने रख दिया है

लगातार गर्मा रहा है रविदास मंदिर गिराने का मामला, सुप्रीम कोर्ट सख़्त


बाकी खबरें

  • वी. श्रीधर
    आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार
    03 Jun 2022
    सकल घरेलू उत्पाद के नवीनतम अनुमानों से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था रिकवरी से बहुत दूर है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 
    03 Jun 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 हज़ार 177 हो गयी है।
  • mundka
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'
    02 Jun 2022
    देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम इलाके के मुंडका गाँव में तीन मंजिला इमारत में पिछले महीने हुई आग की घटना पर गुरुवार को शहर के ट्रेड यूनियन मंच ने श्रमिकों की असमय मौत के लिए जिम्मेदार मालिक,…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग
    02 Jun 2022
    दिल्ली में मुंडका जैसी आग की ख़तरनाक घटनाओं के ख़िलाफ़ सेंट्रल ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया।
  • bjp
    न्यूज़क्लिक टीम
    बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !
    02 Jun 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में आज अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं बीजेपी सरकार जिस तरह बॉलीवुड का इस्तेमाल कर रही है, उससे क्या वे अपना एजेंडा सेट करने की कोशिश कर रहे हैं?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License