NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
पर्यावरण
भारत
ओडिशा के राउरकेला इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत
प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार चार श्रमिकों की मौत इकाई से कार्बन मोनोक्साइड रिसाव की वजह से हुई।
भाषा
06 Jan 2021
Gas leak

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की एक इकाई में जहरीली गैस रिसाव से बुधवार को कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार हो गए। यह हादसा आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में सुबह हुआ और इस दौरान यहां कुल 10 श्रमिक काम कर रहे थे। 

अधिकारियों ने  बताया कि चारों एक निजी कंपनी द्वारा संविदा पर रखे गए कर्मचारी थे और प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार चार श्रमिकों की मौत इकाई से कार्बन मोनोक्साइड रिसाव की वजह से हुई।

इन्हें इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई जबकि आरएसपी दवाईखाने में कुछ अन्य श्रमिकों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरएसपी ने दुर्घटना के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आरएसपी का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) करती है। 

(समाचार एजेंसी भाषा)

 
Gas leak
Rourkela

Related Stories

विशाखापत्तनम: एलजी पॉलिमर प्लांट से गैस का रिसाव, आठ की मौत, सैकड़ों मुश्किल में


बाकी खबरें

  • मुकुल सरल
    विचार: क्या हम 2 पार्टी सिस्टम के पैरोकार होते जा रहे हैं?
    14 Mar 2022
    कला हो या संस्कृति या फिर राजनीति, मैं तो इसी बात का कायल हूं कि “सौ फूलों को खिलने दो—सौ विचारों में होड़ होने दो”, हां बस इसमें इतना और जोड़ना चाहूंगा कि...
  • परमजीत सिंह जज
    पंजाब में आप की जीत के बाद क्या होगा आगे का रास्ता?
    14 Mar 2022
    जब जीत का उत्साह कम हो जाएगा, तब सत्ता में पहुंचे नेताओं के सामने पंजाब में दिवालिया अर्थव्यवस्था, राजनीतिक पतन और लोगों की कम होती आय की क्रूर समस्याएं सामने खड़ी होंगी।
  • एम.ओबैद
    बिहारः भूमिहीनों को ज़मीन देने का मुद्दा सदन में उठा 
    14 Mar 2022
    "बिहार में 70 वर्षों से दबे-कुचले भूमिहीन परिवार ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि हमारा भी एक दिन आएगा कि जिस चटाई पर हम सोएंगे उसके नीचे की ज़मीन हमारी होगी।।" 
  • शशि शेखर
    यूपी चुनाव परिणाम: क्षेत्रीय OBC नेताओं पर भारी पड़ता केंद्रीय ओबीसी नेता? 
    14 Mar 2022
    यूपी चुनाव परिणाम ऐसे नेताओं के लिए दीर्घकालिक नुकसान का सबब बन सकता है, जिनका आधार वोट ही “माई(MY)” रहा है।
  • maths
    समीना खान
    इसलिए मैथ्स से बेदख़ल होती जा रही हैं लड़कियाँ
    14 Mar 2022
    आइडियाज़ फॉर इण्डिया द्वारा किये गए शोध में बताया गया है कि गणित पढ़ने में लैंगिक असमानताएं बढ़ती जा रही हैं। क्या हैं इसकी वजहें?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License