NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गांधी मैदान में खेत और ग्रामीण मज़दूरों का जुटान, मोदी सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान
“आज साढ़े चार साल में पूरा देश भयावह त्रासदी व पीड़ा से गुजर रहा है। मोदी सरकार देश के लिए हादसा साबित हुई है।”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Nov 2018
KHEGRAMAS CPI ML

‘भाजपा भगाओ-गरीब बचाओ’ के नारे के साथ बिहार के जहानाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सोमवार को गरीब- मजदूरों का बड़ा जुटान हुआ। मौका था अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का। इसमें जहानाबाद, अरवल, गया और अन्य इलाकों से हजारों की संख्या में दलित-गरीब-मेहनतकश जहानाबाद पहुंचे थे। 

रैली को संबोधित करते हुए भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि जहानाबाद दलित-गरीबों के ऐतिहासिक व जुझारू आंदोलनों की सरजमीं रही है। यह वह जमीं रही है जहां हमने शाह चांद व मंजू देवी तथा वीरेन्द्र विद्रोही जैसे सैंकड़ों साथियों की शहादत दी है। सांप्रदायिक-सामंती ताकतों ने सोचा था कि दमन करके गरीबों की आवाज दबा दी जाएगी लेकिन गांधी मैदान में यह दसियों हजार की संख्या कह रही है कि गरीबों का आंदोलन रूकने वाला नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आज देश के गांव-गांव में नारा लग रहा है - भाजपा भगाओ-गरीब बचाओ क्योंकि ऐसी गरीब विरोधी सरकार आज तक इस देश ने नहीं देखी थी। आज साढ़े चार साल में पूरा देश भयावह त्रासदी व पीड़ा से गुजर रहा है। मोदी सरकार देश के लिए हादसा साबित हुई है। इस सरकार ने देश के गरीबों का हक छीनने का काम किया है। मनरेगा जैसे जो कानून बने थे, आज उन्हें पूरी तरह खत्म किया जा रहा है। आदिवासियों को जमीन से उजाड़ा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा कानून का मजाक उड़ गया है। राशन को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है और इसलिए लोग आज भूख से मर रहे हैं। पूरे देश में 60-70 लोग भूख से मर गए। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2022 की बात करती है, आज की बात क्यों नहीं करती? अब कोई मुद्दा नहीं मिल रहा तो एक बार फिर से राम मंदिर का राग अलाप रही है। इसलिए हमने तय किया कि देश के साथ जो यह हादसा हुआ है, उससे देश को उबारना होगा। आज हमारी आजादी, संविधान के साथ जो हादसा हुआ है वह कोई सामान्य बात नहीं है। यह सरकार सबकुछ खत्म करना चाहती है, इसलिए पहले इस सरकार को ही उखाड़ फेंकना होगा। इसके लिए मजदूर-किसानों, आशाकर्मियों, आंगनबाड़ियों, सफाईकर्मी, मेहनतकशों की बड़ी एकता का निर्माण करना होगा।  

सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह ने खेत मजदूरों व किसानों के आंदोलनों की एकता पर बल दिया और कहा कि आगामी 29-30 नवंबर को अपने सवालों पर दिल्ली जा रहे हैं और सरकार को झुकाने का काम करेंगे। सभा को माले विधायक दल के नेता महबूब आलम, विधायक सुदामा प्रसाद, विधायक सत्यदेव राम, ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, राज्य सचिव शशि यादव, जहानाबाद की महिला नेता कुंती देवी, महानंद आदि नेताओं ने संबोधित किया। मंच पर बिहार के बाहर के श्रीराम चौधरी, तिरूपति मेंमांगो, आदि भी उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद व संचालन गोपाल रविदास ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रताप दास ने झंडा उत्तोलन किया और फिर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। निर्माही ने जनगीत पेश किए।

रैली के पहले बिहार में संगठित किसान आंदोलन के नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रख्यात अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज भी मौजूद रहे।

KHEGRAMAS
KHET MAZDOOR
CPI(ML)
Bihar
Modi Govt
Anti Labour Policies
anti farmer

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License