NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
गौरव हत्याकांड के बाद बीएचयू में तनाव, चीफ प्रॉक्टर को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग
गौरव के पिता की तहरीर पर चीफ प्रॉक्टर रायना सिंह समेत 4 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रॉक्टर पर षड्यंत्र रचने का आरोप है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Apr 2019
गौरव हत्याकांड के विरोध में बीएचयू में सिंह द्वार पर छात्रों का धरना।
फोटो साभार : Bhubuzz

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्र गौरव की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गौरव के पिता ने पूरे मामले में बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।

गौरव के पिता राकेश सिंह की तहरीर पर बीएचयू चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रूपेश तिवारी, कुमार मंगलम, विनय द्विवेदी और दो अज्ञात के खिलाफ 147, 148,149, 120 बी, 302, 34, 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गौरव के पिता ने प्रॉक्टर पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्र रोयाना सिंह को बर्खास्त करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सिंह द्वार धरने पर बैठ गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) दिनेश सिंह और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए हैं। बीएचयू में भारी संख्या में अर्धसैनिक बल के साथ ही पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। 

कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव समेत अन्य अधिकारी छात्रों से बातचीत करने गए, लेकिन कोई बात नहीं बनी। 

वीसी लॉज पर कुलपति, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक चीफ प्रॉक्टर को हटाया जा सकता है।


56157958_1940191389443850_8410563391780814848_n.jpg

(छात्र गौरव जिनकी हत्या कर दी गई। फोटो साभार : Bhubuzz)

ज्ञात हो कि बीएचयू परिसर स्थित बिड़ला 'ए' चौराहा के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने एमसीए के निष्कासित छात्र गौरव सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उसकी हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए छात्रों ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ और पथराव भी किया था।

वाराणसी कैंट के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का है, पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ हो रही है। चुनाव के समय छात्र की इस तरह हत्या काफी संवेदनशील मामला बन गई है। आपको मालूम है कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। इसलिए पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है।

छात्र गौरव सिंह का आज, बुधवार सुबह हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अभी कैंपस में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और भारी फोर्स तैनात है। स्थिति को देखते हुए बीएचयू में आज अवकाश भी रहा।  

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

varanasi
BHU
gaurav murder
Student Protests
Chief Proctor
UP police
Narendra modi

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?

यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

यूपी: प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में पुलिस की जांच पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

यूपी: प्रयागराज हत्या और बलात्कार कांड ने प्रदेश में दलितों-महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठाए सवाल!


बाकी खबरें

  •  Vir Das, Kunal Kamra and Munavvar
    बादल सरोज
    मुनव्वर से वीर दास और कुणाल कामरा तक, गहरे होते अंधेरे, मुक़ाबिल होते उजाले
    04 Dec 2021
    वीर दास की घेराबंदी का एपिसोड अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दूसरे स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को खुद को खामोश करने का ऐलान करने के लिए विवश कर दिया गया।
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या भारत की इकॉनोमी पटरी पर वापस आ गई है?
    03 Dec 2021
    जुलाई-सितम्बर तिमाही की जीडीपी देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है पर क्या इकॉनमी में वाकई सुधार आया है? बता रहे हैं ऑनिंद्यो
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    कांग्रेस पर वार का ममता का दांव और दलितों की नृशंस हत्या पर योगी की लीपापोती
    03 Dec 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस पर हमला बोलने का राजनीतिक विश्लेषण किया और इसे इनकी 2024 की तैयारी से जोड़ा। साथ ही उत्तर प्रदेश के…
  • Bundelkhand Farmer
    न्यूज़क्लिक टीम
    बुंदेलखंड का किसान : मौसम की मार, क़र्ज़ का भार और आवारा पशुओं का खतरा
    03 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के इस ग्राउंड रिपोर्ट में हमने बुंदेलखंड के किसानो से बात की और जानना चाहा की मौजूदा सरकार में उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के संदिग्ध मरीज़ बढ़े और अन्य ख़बरें
    03 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी भारत में आए ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले, CBSE लेगा गुजरात दंगों से जुड़े सवाल पर 'एक्शन' और अन्य ख़बरें।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License