NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गौतम का संदेश : ‘हम लड़ेंगे साथी कि लड़े बगैर कुछ नहीं मिलता’
"मेरे सभी करीबी और प्यारे साथियो, आइए हम सभी अपनी संवैधानिक आजादी लागू करने और हर तरह के उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ लगातार आवाज़ बुलंद करते रहें..."
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
02 Oct 2018
गौतम नवलखा

एक अर्बन नक्सल का बयान

(नज़रबंदी से रिहाई के बाद गौतम नवलखा का संदेश)

मैं  सुप्रीम कोर्ट के सहमत और असहमत न्यायाधीशों को उनके फैसले के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिनकी वजह से इस मामले में राहत पाने के लिए हमें चार सप्ताह का समय दिया गया और मैं जन भावना से जुड़े उन वकीलों और नागरिकों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होनें हमारी तरफ से एक साहसिक लड़ाई लड़ी। इन यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। इस एकजुट प्रतिबद्धता से मैं अभिभूत हूँ जो सीमाओं के पार जाकर हमारे समर्थन में गोलबंद हुईं।

दिल्ली उच्च न्यायालय से मैंने अपनी आजादी जीती है। मैं इससे रोमांचित महसूस कर रहा हूं।

मेरे सबसे अजीज दोस्तों और वकीलों ने, जिनकी अगुआई कानूनी और लॉजिस्टिक टीम के अन्य दोस्तों के साथ नित्य रामकृष्णन, वारिसा फरासत, अश्वत्थ  कर रहे थे, मेरी आजादी के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया। मुझे नहीं पता कि मैं अपने दोस्तों और उन वरिष्ठ वकीलों का, जिन्होंने शीर्ष अदालत में मेरे पक्ष में खड़े होकर लड़ाई लड़ी, का कर्ज कभी चुका पाऊंगा? घर में नजरबंद होने की अवधि को प्रतिबंधों के बावजूद मैंने अच्छी तरह से इस्तेमाल किया है, इसलिए मेरे भीतर कोई गिला-शिकवा भी नहीं है।

हालांकि, मैं भारत में अपने सह आरोपियों और हजारों अन्य राजनीतिक कैदियों को नहीं भूल सकता जो अपने वैचारिक प्रतिबद्धतों की वजह से या गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम- यूएपीए के तहत झूठे आरोपों में जेलों में कैद करके रखे गए हैं। ऐसे मामलों में कैद अन्य साथी आरोपी जेलों के भीतर हो रही अपनी बदसलुकियों के खिलाफ भूख हड़ताल पर चले गए हैं और मांग की है कि उन्हें पूरी सूझबूझ के साथ बने राजनीतिक कैदी/ कैदियों के रूप में पहचाना जाए। अन्य राजनीतिक कैदियों ने भी बार-बार भूख हड़ताल पर बैठकर इसकी मांग की है। उनकी आजादी और उनके अधिकार नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार आंदोलन के लिए बेशकीमती हैं।

बावजूद इसके जश्न मनाने का एक सबब है।

मैं एलजीबीटी के कामरेडों को सलाम करता हूं कि एक लंबी जद्दोजहद के बाद हाल में उन्हें ऐतिहासिक कामयाबी मिली जिसने एक ऐसे शानदार सामाजिक आंदोलन का रास्ता खोल दिया जैसा बाबा साहेब आंबेडकर ने जाति प्रथा के सफाये के लिए खोला था जिसने हम सब को ‘शिक्षित होने, संगठित होने और आंदोलन करने’ की प्रेरणा दी। आप तक हमारी एकजुटता पहुंचने में थोड़ी देर जरूर हुई लेकिन आपकी दृढ़ता ने हमें खुद को बदलने के लिए मजबूर किया। आपने हमारे चेहरों पर मुस्कान वापस लौटा दी और हमारी जिंदगी में इंद्रधनुष के रंगों को बिखेर दिया।

इसके साथ ही भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण और उनके साथी सोनू और शिवकुमार की निवारक हिरासत (रासुका) से आजादी से हमें खासतौर पर बहुत राहत मिली क्योंकि इससे हमारे समाज में जड़ जमा कर बैठे जातिवादी अत्याचार के खिलाफ प्रतिरोध की जमीनी ताकत का शिद्दत के साथ एहसास होता है।

मैं जेएनयू छात्र संघ के अपने दोस्तों के संयुक्त वामपंथी पैनल की ऐतिहासिक जीत को सलाम करता हूं जिसने एक बार फिर साबित किया कि मिलजुल कर प्रतिरोध करना ही आज के वक़्त की जरूरत है। केवल इस तरीके से ही हम किसी भी उत्पीड़न का सामना कर सकते हैं और इसके लिए जबरदस्त जन समर्थन जुटा सकते हैं।

दोस्तों, सच्चाई और ईमानदारी से लड़े शब्द गोली और गाली से ज़्यादा ताकतवर होते हैं, आज ये साबित हो रहा है। हमारे गीत और कविताओं  में जोश है, और हमरे काम और लेखनी का आधार तर्क और तथ्य हैं।मेरे सभी करीबी और प्यारे साथियो, आइए हम सभी अपनी संवैधानिक आजादी लागू करने और हर तरह के उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ लगातार आवाज़ बुलंद करते रहें...

एक बार फिर पाश  के ये अनमोल बोल याद करें :

‘हम लड़ेंगे साथी

कि लड़े बगैर कुछ नहीं मिलता

हम लड़ेंगे

कि अभी तक लड़े क्यों नहीं

हम लड़ेंगे

अपनी सजा कबूलने के लिए

लड़ते हुए मर जाने वालों की

याद जिन्दा रखने के लिए

हम लड़ेंगे साथी।’ 

लाल सलाम!

गौतम

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 

gautam navlakha
human rights activists
arban naxal
bheema koregaon

Related Stories

भीमा कोरेगांव: बॉम्बे HC ने की गौतम नवलखा पर सुनवाई, जेल अधिकारियों को फटकारा

जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा

'नये भारत' को नफ़रती भीड़तंत्र क्यों बना रहे हैं, मोदी जी!

एल्गार परिषद: नवलखा को तलोजा जेल के 'अंडा सेल' में भेजा गया, सहबा हुसैन बोलीं- बिगड़ गई है तबीयत

गौतम नवलखा की ज़मानत अर्ज़ी ख़ारिज, पंचायत चुनाव में मरे लोगों को 1 करोड़ मुआवज़ा और अन्य ख़बरें

सुधा भारद्वाज राजनीतिक बंदी हैं कोई क्रिमिनल नहीं, कोरोना महामारी को देखते हुए उन्हें जल्द रिहा किया जाए

भीमा-कोरेगांव मामले में गौतम नवलखा की ज़मानत याचिका पर फ़ैसला सुरक्षित

भीमा कोरेगांव प्रकरण: न्यायालय ने नवलखा की अर्जी पर एनआईए से मांगा जवाब

भीमा कोरेगांव: गौतम नवलखा की ज़मानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई

एल्गार परिषद मामला :'वरवर राव की हिरासत की स्थिति क्रूर, अमानवीय'


बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License