NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पाकिस्तान
गंभीर चूक : आतंकी नहीं पाक छात्र निकले दिल्ली पुलिस के पोस्टर में दिखाए गए युवक
इस मामले में सवाल उठता है कि जो युवक कभी भारत आए ही नहीं उनके आतंकवादी होने और दिल्ली में घुस आने होने की आशंका किस आधार पर बताई गई। जिन सूत्रों और सूचनाओं के आधार पर एडवाइजरी जारी की गई उन सूत्रों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
नवीन कुमार वर्मा
27 Nov 2018
delhi police poster
Image Courtesy: India Today

दिल्ली पुलिस और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की एक गंभीर चूक का मामला सामने आ रहा है। हाल ही में 20 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करके दो युवकों की तस्वीर जारी की थी, जिसमें दो युवक उर्दू में लिखे एक माइलस्टोन पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। जिसमें दिल्ली 360 किलोमीटर और फिरोजपुर 9 किलोमीटर लिखा हुआ है। 
दिल्ली पुलिस द्वारा इन्हें "शक के आधार" पर आतंकवादी कहा गया और दिल्ली के कई इलाकों में पोस्टर चिपकाकर नागरिकों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पहाड़गंज पुलिस से संपर्क करने की अपील भी की गई।

तस्वीर में नज़र आ रहे युवकों द्वारा सोमवार 26 नवंबर, को पाकिस्तान के फैसलाबाद में एक प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में युवकों ने दिल्ली पुलिस द्वारा किए जा रहे सभी दावों को खारिज़ कर कहा कि "वह आतंकवादी नहीं बल्कि फैसलाबाद में तालीम-ए-इस्लामिया के छात्र हैं और कभी भारत नहीं गए। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल और धार्मिक दल से जुड़े हुए नहीं हैं। वह पाकिस्तान में मौजूद हैं और सबके सामने उपस्थित हैं। "

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को रायविंड इज्तिमा के दौरान वो लाहौर गए थे और ये तस्वीर उस समय ली गई थी जब वो गांदा सिंध बॉर्डर पर थे। उन्होंने कहा कि वो नहीं जानते कि उनकी यह तस्वीर कैसे दिल्ली पुलिस के पास पहुंची। 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने यह पुष्टि की है कि तस्वीर में दिख रहे दोनों छात्रों के नाम तय्यब और नदीम हैं। 
जाहिर है जिस प्रकार की भारतीय इंटेलिजेंस और दिल्ली पुलिस द्वारा चूक हुई है उससे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और दिल्ली पुलिस की छवि को ठेस पहुंची है। देश की बड़ी संस्थाओं द्वारा इतनी बड़ी चूक कई सवाल उठाती है।

देश के भीतर भी कई ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जहां पुलिस द्वारा शक के आधार पर आतंकवादी होने जैसे गंभीर आरोप लगाकर कई नवयुवकों को गिरफ्तार किया गया लेकिन कोर्ट में उनके ऊपर एक भी आरोप साबित नहीं किया जा सका और कोर्ट द्वारा उन्हें बरी किया गया। लेकिन इस सब प्रक्रिया में काफी लंबा समय लगा और ऐसे नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो गया।

इस मामले में भी सवाल उठता है कि जो युवक कभी भारत आए ही नहीं उनके आतंकवादी होने और दिल्ली में घुस आने होने की आशंका किस आधार पर बताई गई। इस बारे में दिल्ली पुलिस की ओर से अभी कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। इस बारे में दिल्ली पुलिस के पीआरओ से भी फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पूरे मामले में जिन सूत्रों और सूचनाओं के आधार पर एडवाइजरी जारी की गई उन सूत्रों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की गलतियों से बचा जा सके और वैश्विक पटल किसी भी तरह की शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।

delhi police
delhi police advisory
suspected terrorists
raw
pakistani students

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

जहांगीरपुरी : दिल्ली पुलिस की निष्पक्षता पर ही सवाल उठा दिए अदालत ने!

अदालत ने कहा जहांगीरपुरी हिंसा रोकने में दिल्ली पुलिस ‘पूरी तरह विफल’

मोदी-शाह राज में तीन राज्यों की पुलिस आपस मे भिड़ी!

पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को गिरफ़्तार किया, हरियाणा में रोका गया क़ाफ़िला

नफ़रती भाषण: कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ‘बेहतर हलफ़नामा’ दाख़िल करने का दिया निर्देश


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License