NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गंगा के लिए प्रो. जीडी अग्रवाल ‘शहीद’
प्रो. अग्रवाल को शायद ये विश्वास रहा हो कि जिन नरेंद्र मोदी ने सरकार में आने से पहले खुद को गंगा का पुत्र बताते हुए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कहा था कि “गंगा मां ने मुझे बुलाया है”, वे सरकार में आने के बाद गंगा के लिए वास्तव में कुछ करेंगे। लेकिन ऐसा हो न सका।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
11 Oct 2018
प्रो. जीडी अग्रवाल का निधन।

जिन लोगों ने सरकार में आने से पहले गंगा को बचाने का वादा किया था, वे सरकार में आकर उसे भूल गए लेकिन पर्यावरणविद प्रोफेसर जीडी अग्रवाल अपना संकल्प नहीं भूले और आज गंगा के लिए शहीद हो गए। प्रो. अग्रवाल गंगा के मुद्दे पर बीते 22 जून से अनशन कर रहे थे।

86 साल की उम्र में अनशन का मतलब आप समझ सकते हैं। और वो एक-दो दिन नहीं, उनके अनशन को 111 दिन हो गए थे। मंगलवार से उन्होंने जल भी त्याग दिया था। वे हरिद्वार में अपने मातृसदन आश्रम में अनशन पर थे। बताया जाता है कि आश्रम में उनकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें जबरन ऋषिकेश के एम्स में भर्ती करा दिया गया था।

आईआईटी में प्रोफेसर रह चुके जीडी अग्रवाल इंडियन सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य भी रह चुके थे। हालांकि अब वह एक संन्यासी का जीवन जी रहे थे और उन्होंने अपना नाम स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद रख लिया था।

प्रो. अग्रवाल गंगा में अवैध खनन और  बांधों जैसे बड़े निर्माण के खिलाफ थे और गंगा की अविरलता बनाए रखने के पक्षधर थे। इन मुद्दों पर वे पहले भी सरकार को चेता चुके और अनशन भी कर चुके थे। इस बार भी उन्होंने प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा था। फरवरी महीने में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख गंगा के लिए अलग से क़ानून बनाने की मांग की थी। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला और वे 22 जून को अनशन पर बैठ गए। इस बीच दो केंद्रीय मंत्री उमा भारती और नितिन गडकरी ने उनसे अपना अनशन तोड़ने की अपील की थी। लेकिन बिना किसी ठोस प्रस्ताव या कार्रवाई के वो अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हुए। शायद उनको ये आशा रही हो कि उमा भारती जो गंगा के लिए जान देने की कसमें खातीं रही हैं, वे इस बारे में गंभीरता से कुछ करेंगी। उन्हें शायद ये भी विश्वास रहा हो कि जिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को गंगा का पुत्र बताते हुए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कहा था “गंगा मां ने मुझे बुलाया है”, वे गंगा के लिए वास्तव में कुछ करेंगे। लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हुई, भरोसा टूट गया, प्रधानमंत्री ने उन्हें जवाब तक न दिया और इसी के साथ उनकी सांस की डोर भी टूट गई।

प्रो. अग्रवाल के निधन से पर्यावरण प्रेमियों  को भारी धक्का पहुंचा है। उनके आंदोलन के समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे हत्या तक करार दिया और इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

professor g d agarwal
ganga
national mission for clean ganga
uma bharti
Narendra modi
ganga bachao aandolan

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License