NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बेनी गेंट्ज़ का यू-टर्न, इजरायल में 'एकता सरकार' बनाने के लिए विरोधी नेतन्याहू के साथ शामिल
गैंट्ज़ ने अपने ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन को तोड़ कर पहले तीन वर्षों के लिए नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रुप में स्वीकारते हुए 'राष्ट्रीय एकता सरकार' में शामिल हो गए।
पीपल्स डिस्पैच
27 Mar 2020
Israel

इजरायल की संसद के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विपक्षी ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन के नेता बेनी गैंट्ज़ को कल यानी 26 मार्च को इजरायल की संसद का अध्यक्ष चुना गया। संसद में मौजूद 92 सदस्यों में से 74 ने उनके पक्ष में मतदान किया जबकि 18 सदस्यों ने उनके खिलाफ मतदान किया। 120 सदस्यीय केसेट (इजरायल की संसद) के कुछ सदस्य इस मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।

इजरायल को इस साल 2 मार्च को एक साल के भीतर तीसरा आम चुनाव कराना पड़ा। यह चुनाव भी पिछले साल अप्रैल और सितंबर में हुए अन्य दो चुनावों की तरह किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा था। इन चुनावों में किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए अपेक्षित 61 सीटों का बहुमत नहीं मिला था। इजरायल रेजिलिएशन पार्टी के प्रमुख गैंट्ज़ ने पहले बेंजामिन नेतन्याहू के राष्ट्रीय यूनिटी सरकार के अपील को ठुकरा दिया था और अरब ज्वाइंट लिस्ट (15 सीटों), एविगडोर लिबरमैन के नेतृत्व में इजरायल बेइतनु (7) और वामपंथी दलों द्वारा समर्थन देने के बाद 61 सदस्यों का समर्थान हासिल करने में सफल रहे थे।

हालांकि, गुरुवार की घटना का मतलब साफ है कि प्रधानमंत्री के पद के रोटेशन के साथ नेतन्याहू और गैंट्ज़ के बीच यूनिटी सरकार बनाने के लिए समझौता हुआ होगा। स्पीकर के रूप में गैंट्ज़ अस्थायी हो सकते हैं। उनसे नेतन्याहू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। सरकार बनाने के क्रम में गैंट्ज़ ने वर्षों पुराने ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन को तोड़ते हुए अपने सहयोगियों याएर लैपिड को भी नजरअंदाज कर दिया जो यश एटिड पार्टी के मुखिया हैं और मोशे या'अलन (टेलेम) की भी परवाह नहीं की।

गैंट्ज़ का राजनीतिक यू-टर्न और लिकुड के नेतृत्व वाले गठबंधन में धार्मिक रूढ़िवादी दलों के साथ ऐसे समय में हाथ मिलाना जब नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले अभी भी जारी हैं; इसको लेकर पहले उनकी तरफ से कड़े विरोध किए गए, अरब ज्वाइंट लिस्ट के समर्थन के साथ सरकार के गठन के लिए उनकी अनिच्छा का प्रतिबिंब हो सकता हैं जो कि यहूदी-विरोधी है और फिलिस्तीन के लिए द्विराष्ट्र सिद्धांत के पक्ष में है।

इस बीच, गेंट्ज़ ने Covid-19 प्रकोप के "इस तरह के एक चुनौतीपूर्ण समय" में देश में दूसरे चुनाव से बचने के लिए इसे वक्त की जरूरत बताते हुए अपने फैसले को सही ठहराने की कोशिश की। इजरायल में Covid-19 के 2600 से अधिक मामले सामने आए हैं जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Israel
Benny Gantz
Israel Resilience Party
International news
COVID-19
Corona Crisis

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License