NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गोडसे को राष्ट्रवादी बताने के पीछे भाजपाईयों की मंशा क्या है?
प्रज्ञा ठाकुर के बाद मध्य प्रदेश की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को कथित तौर पर राष्ट्रवादी बताया है। 
अमित सिंह
30 May 2019
फाइल फोटो
Image Courtesy: NBT

गांधी की हत्या पूरी मानवता पर एक दाग है। इसके बावजूद एक खास राजनीतिक खेमे के लोग बार-बार गांधी के हत्यारे को अवतार बताने चले आ रहे हैं। ऐसा तब है जब उस खेमे के मुखिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ऐसे ही एक नेता को कड़ी फटकार लगाई है। 

गोडसे को राष्ट्रवादी बताने की कोशिश पहली बार नहीं हो रही है। इसकी एक लंबी सूची है। सबसे ताजा महू से भाजपा की विधायक उषा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी कहा है। वह भाजपा की प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष भी हैं। 

इससे पहले भोपाल से बीजेपी सांसद और 2008 के मालेगांव  बम धमाकों की एक आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें हिंदू आतंकवादी बताने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखें।'

इस बयान पर अनंत कुमार हेगड़े ने पहले ट्वीट किया था कि गोडसे के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है और माफी मांगने की जरूरत नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने ट्विटर अकाउंट हैक होने की बात करके माफी मांग ली थी। 

वहीं, कर्नाटक बीजेपी के नेता नलिन कुमार कतील ने गोडसे की तुलना राजीव गांधी से कर दी। नलिन ने कहा, 'गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को मारा, राजीव गांधी ने 17 हजार को मारा। अब आप खुद तय कर लो कि कौन ज्यादा क्रूर है।'

इन सबसे पहले 2014 में बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में कहा था कि गोडसे राष्ट्रवादी था। 

हालांकि पार्टी ने इन सारे बयानों से खुद को अलग कर लिया है। लेकिन इनमें से किसी पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। साक्षी महाराज एक बार फिर से जीतकर सांसद बन गए हैं। तो प्रज्ञा ठाकुर भी भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। 

मजेदार बात यह है कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों नाराज नजर आए थे। प्रज्ञा के बयान पर नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'गांधी जी या गोडसे के बारे में जो भी बात की गई है या जो भी बयान दिए गए हैं, ये भयंकर खराब हैं। हर प्रकार से घृणा के लायक हैं। आलोचना के लायक हैं, सभ्य समाज के अंदर इस तरह की भाषा नहीं चलती है। इस प्रकार की सोच नहीं चल सकती। इसलिए ऐसा करने वालों को सौ बार आगे सोचना पड़ेगा। दूसरा, उन्होंने माफी मांग ली ये अलग बात है। लेकिन मैं अपने मन से कभी माफ़ नहीं कर पाऊंगा।'

तो वहीं, बीजेपी नेताओं के बयानों से भड़के पार्टी चीफ अमित शाह ने कहा कि इन नेताओं के ये बयान उनके निजी बयान हैं और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। शाह ने तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने की बात कही है। अनुशासन कमेटी  सभी नेताओं से जवाब मांगेगी और 10 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी। 

हालांकि पहले के तीन नेताओं के बयान दिए हुए 10 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन उन पर किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, इसकी कोई खबर नहीं है। इस पर एक नए नेता का बयान गोडसे को राष्ट्रवादी साबित करता हुआ सबके सामने आ गया है।

सवाल ये है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण से पहले राजघाट जाकर गांधी को नमन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हीं के पार्टी के नेता ऐसा बयान देकर क्या साबित करना चाह रहे हैं? क्या उन्हें गांधी की हत्या को जायज ठहराने की जल्दी है? क्या भाजपाई नेताओं की जड़ें जिस विचारधारा से जुड़ी हैं उसमें कोई कन्फ्यूजन है? क्या भाजपा ने नेता हत्या की सनक को राष्ट्रभक्ति में बदल देना चाहते हैं?

अगर ऐसा नहीं है तो शायद भाजपा के शीर्ष नेताओं को इन पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस बात को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। बीजेपी को गांधी को लेकर अपने विचार अपनी पार्टी के नेताओं को बेहतर ढंग से समझाने की जरूरत है। सत्ता में आने के बाद तो गांधी को लेकर कम से कम भगवा पार्टी से दोतरफा व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

वैसे गांधी के हत्यारे को राष्ट्रवादी बताने वाले यह भूल जा रहे हैं कि उनकी खुद की विचारधारा कितनी कमजोर है और यह गांधी की ताकत ही है कि उनके नेता मोदी को बार-बार गांधी के साथ दिखाई देना पड़ रहा है। उनकी तस्वीर को प्रधानमंत्री को अपने दफ्तर में रखनी पड़ती है। 

BJP
usha thakur
Nathuram Godse
Narendra modi
Amit Shah
pragya thakur
Mahatma Gandhi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • नीलू व्यास
    यूपी चुनाव : बीजेपी का पतन क्यों हो रहा है?
    03 Mar 2022
    अगर बीजेपी का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इसकी सारी ज़िम्मेदारी गोरखनाथ मठ के भगवा धारी मुख्यमंत्री की होगी।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दोष न मढ़े बीजेपी का प्रचार तंत्र!
    02 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे Ukraine के खारकीव में शेलिंग के दौरान हुई एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर। वह इस विषय पर भी चर्चा करेंगे…
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव : मणिपुर की इन दमदार औरतों से बना AFSPA चुनाव एजेंडा
    02 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की Manipur की उन औरतों से जिन्होंने AFSPA के ख़ात्मे पर BJP को छोड़ तमाम राजनीतिक पार्टियों को वादा देने पर मजबूर किया। उनकी संस्था Extra Judicial…
  • manipur
    भाषा सिंह
    मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative
    02 Mar 2022
    बात बोलेगी— क्या आपको पता है कि मणिपुर की पूरी आबादी पूरे भारत की आबादी का 0.4 फ़ीसदी से भी कम है और यहां के लोगों पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून (AFSPA) सहित बाक़ी ख़ौफ़नाक कानून 32 फीसदी थोपे…
  • anganwadi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया
    02 Mar 2022
    बुधवार को, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (DAWHU) ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और का एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली सरकार पर दबाबा बनाया कि वो यूनियन से बातचीत करे और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License