NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
गोविंद पानसरे की हत्या के मामले में तीन और गिरफ्तार
वरिष्ठ भाकपा नेता गोविंद पानसरे की 2015 में हुई हत्या के संबंध में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Sep 2019
Govind pansare

कोल्हापुर: वरिष्ठ भाकपा नेता गोविंद पानसरे की 2015 में हुई हत्या के संबंध में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को तीन और संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही पानसरे मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

उन्होंने बताया कि तीनों संदिग्ध -सचिन अंदुरे, अमित बड्डी और गणेश मिस्किन- विभिन्न मामलों में न्यायिक हिरासत के तहत मुंबई और पुणे की जेलों में बंद थे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सीआईडी की एसआईटी ने उन्हें पानसरे मामले में जेलों से औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि अंदुरे कथित रूप से एक निशानेबाज है और वह नरेंद्र दाभोलकर मामले में पुणे की यरवदा जेल में बंद था। बड्डी और मिस्किन मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में थे।

बड्डी और मिस्किन कर्नाटक के गौरी लंकेश मामले में और महाराष्ट्र के नालासोपारा हथियार बरामदगी मामले में आरोपी हैं। पानसरे को 16 फरवरी 2015 को कोल्हापुर में गोली मार दी गई थी और उनकी 20 फरवरी को मौत हो गई।

प्रख्यात तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में सुबह टहलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। गौरी लंकेश सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार थीं और उनकी बेंगलुरु में 5 सितंबर 2017 को उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या की गई थी। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन तीनों हत्याओं के तार आपस में जुड़े हुए हैं और इनमें शामिल लोग अलग अलग नही हैं।

आपको बता दें कि गोविंद पानसरे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता थे। तरह-तरह के जमीनी आंदोलन चलाकर उन्होंने समाज सुधार की भरसक कोशिश की। जातिवाद के खिलाफ लड़ने के लिए अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा दिया। अंधविश्वास से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन एक्ट बनवाने में योगदान दिया। और टोल—नाकों के खिलाफ प्रदर्शन किए। 

Govind Pansare
CPM
sit
Govind Pansare murder
Inter-caste marriage

Related Stories

हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिला वाम दलों का प्रतिनिधिमंडल, न्यायिक जांच की मांग की

बिहार में हर महीने 100 से अधिक बलात्कार, क्या यही है सुशासन?

पशु चोरी के संदेह में पश्चिम बंगाल में भीड़ ने की दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या

दो दलित बच्चों की हत्या के बाद सन्नाटे में भावखेड़ी,  कई अनसुलझे सवाल

चिन्मयानंद प्रकरण : पुलिस ने पीड़िता को ही किया गिरफ़्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

चिन्मयानंद प्रकरण : एसआईटी ने जानबूझकर कमज़ोर किया मुकदमा?

चिन्मयानंद ने अपना अपराध कबूल किया : एसआईटी

भाजपा विधायक संगीत सोम के ख़िलाफ़ मुज़फ्फ़रनगर दंगे समेत 7 मुकदमे वापस लेने की तैयारी में यूपी सरकार

श्रीराम सेने का सदस्य है कलबुर्गी का हत्यारा

अविनाश पाटिल के साथ धर्म, अंधविश्वास और सनातन संस्था पर बातचीत


बाकी खबरें

  • विकास भदौरिया
    एक्सप्लेनर: क्या है संविधान का अनुच्छेद 142, उसके दायरे और सीमाएं, जिसके तहत पेरारिवलन रिहा हुआ
    20 May 2022
    “प्राकृतिक न्याय सभी कानून से ऊपर है, और सर्वोच्च न्यायालय भी कानून से ऊपर रहना चाहिये ताकि उसे कोई भी आदेश पारित करने का पूरा अधिकार हो जिसे वह न्यायसंगत मानता है।”
  • रवि शंकर दुबे
    27 महीने बाद जेल से बाहर आए आज़म खान अब किसके साथ?
    20 May 2022
    सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान अंतरिम ज़मानत मिलने पर जेल से रिहा हो गए हैं। अब देखना होगा कि उनकी राजनीतिक पारी किस ओर बढ़ती है।
  • डी डब्ल्यू स्टाफ़
    क्या श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की तरफ़ बढ़ रहा है बांग्लादेश?
    20 May 2022
    श्रीलंका की तरह बांग्लादेश ने भी बेहद ख़र्चीली योजनाओं को पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर विदेशी क़र्ज़ लिए हैं, जिनसे मुनाफ़ा ना के बराबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि श्रीलंका में जारी आर्थिक उथल-पुथल…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: पर उपदेस कुसल बहुतेरे...
    20 May 2022
    आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्याएं महंगाई और बेरोज़गारी है। और सत्तारूढ़ दल भाजपा और उसके पितृ संगठन आरएसएस पर सबसे ज़्यादा गैर ज़रूरी और सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देने का आरोप है, लेकिन…
  • राज वाल्मीकि
    मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?
    20 May 2022
    अभी 11 से 17 मई 2022 तक का सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का “हमें मारना बंद करो” #StopKillingUs का दिल्ली कैंपेन संपन्न हुआ। अब ये कैंपेन 18 मई से उत्तराखंड में शुरू हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License