NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
गुड़गांव : एसएटीएल प्रबंधन के ख़िलाफ़ श्रमिकों का अनशन  
कर्मचारी यूनियन का कहना है कि अगर प्रबंधन ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की और कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो हम अंदोलन को और तेज़ करने को मज़बूर हो जाएंगे।

 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jul 2019
 एसएटीएल प्रबंधन के ख़िलाफ़ श्रमिकों का अनशन

गुरुग्राम (गुड़गांव) के बिनौल की एक ऑटोमोबिल कंपनी के श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को लघु सचिवालय में एक दिन की भूख हड़ताल की। उनके इस विरोध प्रदर्शन को बड़ी संख्या में श्रमिकों और कई ट्रेड यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया।

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने जायज मांग को लेकर प्रबंधन को अपना मांग पत्र दिया लेकिन प्रबंधन ने उस पर चर्चा और सकरात्मक पहल के बदले कर्मचारी यूनियन और कर्मचारियों पर बदले की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रदर्शन के दौरान इंकलाबी मजदूर केंद्र के नेता श्यामबीर शुक्ला ने कहा कि शिवम ऑटो टेक लिमिटेड (SATL) के सदस्यों ने पिछले साल मई में प्रबंधन को मांगों का एक मांग पत्र  दिया था। लेकिन प्रबंधन ने इस मुद्दे पर कोई सकारत्मक करवाई नहीं की।

श्यामबीर ने कहा कि प्रबंधन ने मज़दूर यूनियन पर दबाव बनाने के लिए लगभग 40 सदस्यों को बिना किसी सबूत के दुर्व्यवहार करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया और इन-हाउस जांच भी शुरू कर दी। आगे उन्होंने कहा कि चार दिन पहले चार और यूनियन सदस्यों को कंपनी परिसर में प्रवेश करने से रोका गया था और यूनियन पर दबाव बनाया जा रहा था कि प्रबंधन की इच्छा के अनुसार मांगों पत्र पर समझौता करे।

SATL कर्मचारी यूनियन के महासचिव मुकेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगों में बर्खास्त श्रमिकों की बहाली, वेतन के साथ समझौता,  श्रम कानूनों को लागू करना और अनुबंध प्रणाली को समाप्त करना शामिल है। अन्य प्रमुख मांग है कि कंपनी परिसर में पुलिस की गश्त और उसके हस्तक्षेप को भी रोका जाए।

कर्मचारी यूनियन ने कहा कि रविवार को हमने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की लेकिन अगर प्रबंधन ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की और कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो हम अंदोलन को और तेज़ करने को मज़बूर हो जाएंगे।

 

workers protest
automobile
Gurugram
Labour Laws

Related Stories

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स

2021 : जन प्रतिरोध और जीत का साल

अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने किया अपना धरना ख़त्म, कर्मचारियों ने कहा- संघर्ष रहेगा जारी!

एक बड़े आंदोलन की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशा बहनें, लखनऊ में हुआ हजारों का जुटान

दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License