NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गुजरात : गौ-रक्षा के नाम पर दो लोगों पर हमला
जहीर और मुस्तफा उत्तरी गुजरात में दीसा से भैसों के आठ बछड़ों के साथ एक टैंपों में यात्रा कर रहे थे, कि तभी अहमदाबाद में रामोल के समीप छह लोगों ने उन्हें रोका और उनपर चाकू व डंडे से हमला कर दिया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Nov 2018
सांकेतिक तस्वीर

गौ-रक्षा के नाम पर कथित गौ-रक्षकों की गुंडागर्दी रुक नहीं रही है। गुजरात में अहमदाबाद के पास रविवार तड़के मवेशियों को ले जा रहे दो लोगों पर इन गुंडों ने हमला कर दिया, जिसमें एक के शरीर पर चाकू का घाव आया है। पुलिस ने कहा कि चाकू लगने से जख्मी हुए 23 वर्षीय जहीर को तुरंत अहमदाबाद के नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे कई बोतल खून चढ़ाया गया है।

अस्पताल में जहीर से मिलने पहुंचे एक कार्यकर्ता दानिश खान ने आईएएनएस को बताया कि जहीर का साथी मुस्तफा मौके से भाग निकला और पास की एक पुलिस वैन के पीछे जाकर छिप गया।

जहीर और मुस्तफा उत्तरी गुजरात में दीसा से भैसों के आठ बछड़ों के साथ एक टैंपों में यात्रा कर रहे थे, कि तभी अहमदाबाद में रामोल के समीप छह लोगों ने उन्हें रोका और उनपर चाकू व डंडे से हमला कर दिया।

अहमदाबाद उपायुक्त हिमकार सिंह ने आईएएनएस को बताया, "तड़के 12:30 बजे दो लोगों को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों सहित छह लोगों ने रबाड़ी कॉलोनी के समीप रोका और उनपर हमला कर दिया।"

उन्होंने कहा कि जहीर खतरे से बाहर है और उसके शरीर पर चाकू से घाव का एक निशान है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिमकार सिंह ने कहा, "हमने कई लोगों से पूछताछ की है और ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं। हम हमलावरों को जल्द ही पकड़ लेंगे।"

बीजेपी सरकार में दलितों और मुस्लिमों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। गौ-रक्षा के नाम पर गुजरात के ऊना में दलितों पर हुए अत्याचार को पूरा देश अभी भूला नहीं है। इसके अलावा यूपी, राजस्थान और गुजरात सभी जगह मुस्लिमों पर हमलें बढ़े हैं, लेकिन इन सभी जगह बीजेपी की सरकारें इसे रोकने के लिए कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही हैं।    

(इनपुट आईएएनएस)

cow terrorism
violence against minorities
Gujrat
VIJAY RUPANI
Not in my name

Related Stories

दक्षिणी गुजरात में सिंचाई परियोजना के लिए आदिवासियों का विस्थापन

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

मेवानी की सज़ा पर कांग्रेस ने पूछा, क्या गुजरात में दलितों के मुद्दे उठाना अपराध है?

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर

क़ानून और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतारे जा रहे सफाईकर्मी

गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक

गुजरात: सरकारी आंकड़ों से कहीं ज़्यादा है कोरोना से मरने वालों की संख्या!

गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त

गुजरात मछुआरा गोलीबारी: 10 पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षाकर्मियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!
    29 Mar 2022
    जगह-जगह हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद सभाएं कर आम जनता से हड़ताल के मुद्दों के पक्ष में खड़े होने की अपील की गयी। हर दिन हो रही मूल्यवृद्धि, बेलगाम महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ भी काफी आक्रोश प्रदर्शित…
  • मुकुंद झा
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बताया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और रेहड़ी-…
  • इंदिरा जयसिंह
    मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?
    29 Mar 2022
    न्यायिक राज-काज के एक अधिनियम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय की व्याख्या है कि सेक्स में क्रूरता की स्थिति में छूट नहीं लागू होती है।
  • समीना खान
    सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर
    29 Mar 2022
    शोध पत्रिका 'साइंस एडवांस' के नवीनतम अंक में फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने 72 देशों में औसतन 15 वर्ष की 500,000 से ज़्यादा लड़कियों के विस्तृत सर्वे के बाद ये नतीजे निकाले हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि…
  • प्रभात पटनायक
    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में फिर होती बढ़ोतरी से परेशान मेहनतकश वर्ग
    29 Mar 2022
    नवंबर से स्थिर रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज़ 5 दिनों में 4 बार बढ़ाये जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License